Search

झारखंड न्यूज़

सुबह की न्यूज डायरी।। 12 APR।। 34वां राष्ट्रीय खेल घोटाला: HC ने राज्य सरकार व CBI से मांगा जवाब।। झारखंड सरकार की 234 विभागीय वेबसाइटों का होगा एकीकरण।। खास महल जमीन पर बना है ट्रेजरी घोटाले के मास्टरमाइंड का घर।। समेत कई खबरें व वीडियो.

सुबह की न्यूज डायरी।। 12 APR।। 34वां राष्ट्रीय खेल घोटाला: HC ने राज्य सरकार व CBI से मांगा जवाब।। झारखंड सरकार की 234 विभागीय वेबसाइटों का होगा एकीकरण।। खास महल जमीन पर बना है ट्रेजरी घोटाले के मास्टरमाइंड का घर।। सूचना आयुक्त के लिए भेजे गये 4 नामों में 2 पर है FIR।। रांची : 14,697 सिलेंडरों का बैकलॉग खत्म करें गैस एजेंसियां: SDO।।

Continue reading

रांची में निजी स्कूलों के प्राचार्यों की अहम बैठक 13 को, फीस निर्धारण व RTE पर होगी चर्चा

नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही रांची जिला प्रशासन ने सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाने का निर्णय लिया है. यह बैठक 13 अप्रैल 2026 को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट हॉल, मोरहाबादी में दोपहर 1 बजे से आयोजित की जाएगी. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री करेंगे.

Continue reading

NSUI का जोरदार प्रदर्शन: अपनी मांगों को लेकर डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य का किया घेराव

NSUI डोरंडा महाविद्यालय इकाई के छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य का घेराव किया. इस दौरान छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा.

Continue reading

बंगाल चुनाव से पहले कार्रवाई, कल्याणेश्वरी-मैथन चेकपोस्ट पर 2.41 करोड़ की डुप्लीकेट लॉटरी जब्त

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले झारखंड–पश्चिम बंगाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और चुनाव आयोग की संयुक्त टीम ने अवैध लॉटरी कारोबार का पर्दाफाश किया है. कल्याणेश्वरी-मैथन डैम चेकपोस्ट पर छापेमारी के दौरान 2 करोड़ 41 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की डुप्लीकेट लॉटरी जब्त की गई है.

Continue reading

देवघर: श्रावणी मेले की तैयारियों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश

देवघर राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर संथाल परगना कमिश्नर संजय कुमार, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी सौरभ ने शनिवार को मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया.

Continue reading

खास महल की जमीन पर बना है ट्रेजरी घोटाले के मास्टरमाइंड सिपाही का घर

हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले के मास्टरमाइंड सिपाही शंभु कुमार का घर अवैध तरीके से खास महल की जमीन पर बना हुआ है. जिला प्रशासन ने इस जमीन पर कब्जा के मामले में शंभु के घर पर नोटिस चिपकाया है. साथ ही जमीन और मकान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया है.

Continue reading

लातेहारः होल्डिंग टैक्सल जमा करने पर नगर पंचायत देगी 15% की छूट

लातेहार नगर पंचायत प्रशासन ने वर्ष 2026-27 में टैक्स जमा करने पर 15 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान किया है. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 का होल्डिंग टैक्स, वॉटर टैक्स, एवं ट्रेड लाइसेंस जमा करने के लिए पोर्टल को अपडेट किया गया है.

Continue reading

रांची : यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को ले बैठक, ड्यूटी पर फोन चलाने पर होगी कार्रवाई

राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए आज बैठक की गई. यह बैठक एसएसपी कार्यालय में की गई. इस बैठक में यह निर्देश दिया गया कि कोई भी ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी के दौरान मोबाइल नहीं चलाएंगे. अगर वह फोन चलाते हुए पकड़े जाएंगे को उन पर कार्रवाई होगी.

Continue reading

पलामूः हिंदू सम्मेलन 12 को, नगर भ्रमण कर लोगों को किया आमंत्रित

नगर भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं एवं समिति के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और आमजन से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की. इस दौरान समाज में एकता, परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश भी दिया गया.

Continue reading

देवघर में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, विभाग ने बनाया प्लान

देवघर के लोगों के लिए राहत वाली खबर है. निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने योजना बनाई है. इसके तहत विभाग पहले से ही 33 केवी फीडर में मेंटेनेंस से जुड़े तमाम कार्यों को समयबद्ध व तिथिवार पूरा करेगा. ताकि घरों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

Continue reading

रांची : SDO ने एजेंसियों को 14,697 सिलेंडरों का बैकलॉग खत्म करने के दिए निर्देश

घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है. शनिवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर बैठक आयोजित की गई. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी कुमार रजत ने गैस एजेंसियों को लंबित डिलीवरी शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.

Continue reading

सिमडेगा : मोबाइल छिनतई मामले में दो गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

लडेगा (बांसजोर ओपी) थाना क्षेत्र में महिला से मोबाइल छिनतई मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है. इस कांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Continue reading

जामताड़ाः 7 फेरों का नहीं रखा मान, शादी के 1 माह बाद ही प्रेमी संग भागी विवाहिता

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के सोहनाद गांव निवासी युवती की शादी 2 मार्च को देवरी गांव के एक युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी. शादी के बाद युवती अपनी ससुराल में रह रही थी, लेकिन उसका पहले से जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव के बिचकोड़ा टोला निवासी सोनू भंडारी के साथ प्रेम संबंध था.

Continue reading

रांची में स्कूल रूआर की शुरुआत, ड्रॉपआउट की समस्या को जड़ से खत्म करने का चलेगा अभियान

जिले में शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्कूल रूआर-2026 अभियान की शुरुआत शनिवार को समाहरणालय सभागार में की गई. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. जिले का कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे और ड्रॉपआउट की समस्या को जड़ से खत्म किया जाए. इसके तहत 15 से 30 अप्रैल तक सभी स्कूलों में विशेष गतिविधियां चलेंगी, जिसमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा.

Continue reading

लातेहारः दवा दुकानों में प्रशासन का छापा, प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की हुई जांच

महुआडांड़ अनुमंडल मुख्यालय में प्रशासन व पुलिस की टीम ने दवा दुकानों में छापेमारी की. टीम ने दुकानों में प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री की जांच की. इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोतर संचालकों में हड़कंप मच गया. कई मेडिकल स्टोकर संचालकों ने अपनी दुकानें बंद कर दी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही