Search

झारखंड न्यूज़

LAGATAR IMPACT: एक्शन मोड में सिविल सर्जन, आयुष्मान केंद्रों के बंद होने पर भड़के, दिए निर्देश

Jamtara: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जामताड़ा में पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के बंद रहने की खबर लगातार न्यूज़ पर खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. खबर का संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. एस. पी. मिश्रा ने तत्काल जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मियों को सख्त निर्देश जारी किए.

Continue reading

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में नई नियमावली लागू, अब बेटियों को भी मिलेगा प्रवेश

Ranchi: राज्य सरकार ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय की पुरानी नियमावली को समाप्त करते हुए नई “नेतरहाट आवासीय विद्यालय प्रबंधन और संचालन नियमावली, 2026” को लागू कर दिया है. इस अहम फैसले के बाद अब पहली बार विद्यालय में छात्राओं को भी प्रवेश मिलेगा. छात्राओं के लिए कुल सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण तय किया गया है.

Continue reading

बहरागोड़ा: 'मौत का कुआं' बनी चंद्रपुर-खंडामौदा पुलिया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी के नेतृत्व में आसपास के ग्रामीणों ने पुलिया के समीप जोरदार प्रदर्शन किया. जिला प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ऋषि षाड़ंगी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर पुलिया का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो ग्रामीण खंडामौदा से चंद्रपुर तक मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर देंगे.

Continue reading

राज्य का खजाना खाली, 11 दिन बाद भी अधिकारियों को नहीं मिला वेतन: प्रतुल शाहदेव

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर गंभीर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया है. उन्होंने प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है और इसका असर सीधे सरकारी कर्मचारियों पर पड़ रहा है.

Continue reading

बाबूलाल की मांग - ट्रेजरी घोटाला की सीबीआई या न्यायिक जांच करायें

Ranchi: झारखंड के अलग-अलग जिलों में सरकारी कर्मियों के वेतन के नाम पर फर्जी निकासी की जांच की मांग जोर पकड़ रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया है. लेकिन विपक्ष इससे संतुष्ट नहीं है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को एक प्रेस बयान जारी कर पूरे मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच कराने की मांग की है.

Continue reading

बहरागोड़ा: NH-49 पर कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 (NH-49) पर शनिवार को एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

Continue reading

भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, झारखंड की वित्तीय स्थिति को बताया मजबूत...

झारखंड में वित्तीय प्रबंधन और कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर भाजपा के आरोपों पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि नीति आयोग  के वित्तीय स्वास्थ्य सूचकांक-2026 ने साफ कर दिया है कि राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत है.

Continue reading

सहिया को तकनीकी रूप से सशक्त करेंगे, एक माह में 42 हजार टैब वितरण: इरफान अंसारी

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर शनिवार को चाणक्य BNR, रांची में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की

Continue reading

वीर शहीद सिदो-कान्हू को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नमन किया.

Continue reading

सिमडेगा : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

बीती रात कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बोंगराम के पास डायवर्सन के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई. इसके बाद शनिवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने संवेदक एवं संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए कोलेबिरा NH-143 स्थित रनबहादुर सिंह चौक को जाम कर दिया.

Continue reading

भगोड़ा अपराधी साहिल चौहान को थाईलैंड से लाया गया भारत

भगोड़ा अपराधी साहिल चौहान को सीबीआई थाइलैंड से वापस ले आयी. यमुनानगर (हरियाणा) कोर्ट में गोलीबारी करने सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में पुलिस को उसकी तलाश थी.

Continue reading

धनबाद : ड्रॉपआउट बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने के लिए स्कूल रुआर अभियान की शुरुआत

जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को टाउन हॉल में स्कूल रुआर (स्कूल वापसी) अभियान का आगाज किया गया. यह पहल खास तौर पर उन बच्चों के लिए है जो किसी कारणवश पढ़ाई से दूर हो गए हैं और अब उन्हें दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा.

Continue reading

धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, भगोड़े प्रिंस खान के घर चस्पा इश्तेहार

कोयलांचल में सक्रिय कुख्यात भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है .शनिवार को बैंक मोड़ थाना में दर्ज कई मामलों को लेकर पुलिस ने वासेपुर स्थित कमरमखदूमी रोड पर प्रिंस खान और उसके सहयोगी गोपी खान के आवास पर अदालत के आदेशानुसार इश्तेहार चस्पा किया.

Continue reading

बैल के फेर में हत्या, HC ने उम्रकैद को 5 साल किया, SC ने दो साल में बदला

सुप्रीम कोर्ट ने बैल के झगड़े में गोड्डा जिले में वर्ष 2009 में हुए हत्या के एक मामले में ट्रायल कोर्ट से 4 अभियुक्तों को मिली आजीवन कारावास की सजा को 2 साल (जितनी सजा उन्होंने जेल में काटी है) में बदल दिया.

Continue reading

गिरिडीह में एसीबी की कार्रवाई, मनरेगा कार्य में 5000 रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

गिरिडीह में एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मनरेगा कार्य में रिश्वत लेने के आरोप में टीम ने जेई अंकुश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने योजना से जुड़े काम के एवज में 5 हजार रुपये की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही