Search

झारखंड न्यूज़

गांव छोड़ब ना ही…नारा फिर गूंजा! जमीन विवाद से झारखंड में नक्सलवाद की आहट?

“गांव छोड़ब ना ही, जंगल छोड़ब ना ही… माई माटी छोड़ब ना ही, लड़ाई छोड़ब ना ही…”. झारखंड में कभी यह नारा उभरे नक्सल आंदोलन की पहचान हुआ करता था. आज, जब राज्य में नक्सलवाद कमजोर पड़ता दिख रहा है, एक नया सवाल उठ रहा है. क्या इतिहास या वही परिस्थिति फिर से जन्म लेने वाली है, जिनसे नक्सलवाद की शुरुआत हुई थी?

Continue reading

सूचना आयुक्त के लिए भेजे गये चार नामों में से दो खिलाफ है प्राथमिकी दर्ज

राज्य सरकार की ओर से सूचना आयुक्त पद पर नियुक्ति के लिए भेजे गये चार नामों में से दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है. इसमें अमूल्य नीरज खलखो के खिलाफ छह और तनुज खत्री के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज है.

Continue reading

हाईकोर्ट का अल्टीमेटम : साइबर मामलों की सुनवाई एक महीने में करें शुरू

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (IT Act) की धारा 46 के तहत नियुक्त Adjudicating Officer (निर्णायक अधिकारी) की व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय किया जाए, ताकि साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की सुनवाई बिना बाधा शुरू हो सके. यह आदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस  एम. एस. सोनक एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मनोज कुमार सिंह की जनहित याचिका में पारित किया.

Continue reading

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खेल से जोड़े जाएंगे युवा, पुलिस मुख्यालय का निर्देश जारी

नक्सल प्रभावित इलाकों में युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पुलिस मुख्यालय ने नई पहल शुरू करने का फैसला किया है.

Continue reading

Lagatar Exclusive : फर्जी बैंक गारंटी देकर अस्पताल चलाने के मामले में TRY नामक NGO पर FIR का आदेश

Ranchi : आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी ने फरजी बैंक गारंटी देकर अस्पताल चलाने के आरोप में TRY नामक NGO पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. हालांकि अब तक परियोजना निदेशक (ITDA) द्वारा प्राथमिकी नहीं दर्ज करायी गयी है. राज्य में फर्जी बैंक गारंटी के सहारे काम करने का यह तीसरा मामला पकड़ में आया है. इससे पहले शराब और कौशल विकास में फर्जी बैंक गारंटी देने का मामला प्रकाश में आ चुका है.

Continue reading

Lagatar Impact: झारखंड के सभी थानों और कोर्ट में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, JAP IT ने किया टेंडर

Ranchi: झारखंड के सभी जिलों के थानों और कोर्ट परिसरों में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से राज्य भर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आईटी एजेंसी जेपीआईटी (JAPIT) ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है. इससे लंबे समय से लंबित योजना अब जमीन पर उतारने की तैयारी में है.

Continue reading

जामताड़ाः लापता बच्ची सुरक्षित बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चंदा मुंडा गुरुवार शाम अचानक लापता हो गई थी.परिजनों के काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला. मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए इसे गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की.

Continue reading

बहरागोड़ा: खंडामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर का कहर, एक की मौत, 4 लोग घायल

बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र के खण्डामौदा चौक पर शुक्रवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Continue reading

पलामूः फ्लाईओवर से गिरा स्कूटी सवार किशोर, मौत

चियांकी फ्लाईओवर से एक किशोर स्कूटी सहित गिर गया. इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. लोगों की सूचना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल किशोर को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया.

Continue reading

झारखंड में मदरसा परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, JAC ने जारी किया शेड्यूल

छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. परिषद ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि आवेदन प्रक्रिया JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in के Exam Form Portal के माध्यम से पूरी की जाएगी.

Continue reading

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा 2023: भाषा परिवर्तन के सभी आवेदन खारिज

JSSC ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में पत्र-02 (क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा ज्ञान) से संबंधित भाषा परिवर्तन के लिए प्राप्त सभी आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है.

Continue reading

पलामूः सुदना ग्रिड में मेंटेनेंस को लेकर 7 दिन होगी बिजली कटौती

132/33 केवी सुदना ग्रिड में लगे 50 MVA पावर ट्रांसफार्मर के मेंटेनेंस कार्य को लेकर सात दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विभाग के अनुसार, 11 से 17 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 11 बजे तक आपूर्ति बंद रखी जाएगी.

Continue reading

रांचीः सदर अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग पर कार्यशाला, 100 डॉक्टरों ने लिया भाग

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि आने वाले एक साल में RIMS 2 के रूप राज्य को एक बड़ा आधुनिक अस्पताल मिलेगा. साथ ही रिनपास में मेडिको सिटी विकसित की जाएगी और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा.

Continue reading

ट्रेजरी से फर्जी निकासी मामला: वित्त मंत्री को सिंडिकेट के सक्रिय होने की आशंका

राज्य के  वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ट्रेजरी से फर्जी निकासी के मामले में किसी सिंडिकेट के सक्रिय होने की आशंका जताई है. साथ ही निकासी के मामले में DDO की जिम्मेवारी तय नहीं किये जाने की बात कही है. इन बातों का उल्लेख उन्होंने वित्त सचिव को लिखे पत्र में किया है.

Continue reading

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला भाजपा शासन की देन, हेमंत सरकार कर रही सख्त कार्रवाई: झामुमो

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि जिस मुद्दे को भाजपा आज उठा रही है, वह उसी व्यवस्था का परिणाम है जिसे उनके शासनकाल में पनपने दिया गया. उस समय पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव था, जिसका असर अब सामने आ रहा है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही