Search

झारखंड न्यूज़

जनगणना एक महत्‍वपूर्ण राष्‍ट्रीय कार्य : लातेहार डीसी

प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है. इसके माध्‍यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और आधारभूत संरचनाओं की सटीक जानकारी प्राप्त होती है.

Continue reading

आधुनिक लैप्रोस्कोपिक तकनीक से बड़ा ऑपरेशन, 2 सेमी के छोटे छेद से निकाली गई 20 सेमी की तिल्ली

महानगरों में मिलने वाली उन्नत लैप्रोस्कोपिक सुविधा अब झारखंड के मरीजों को भी उपलब्ध हो रही है. मां ललित पॉलीडॉक अस्पताल की टीम ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 20 सेंटीमीटर बड़ी तिल्ली को महज 2 सेंटीमीटर से भी छोटे छेद के जरिए निकाल दिया. इस प्रक्रिया को टोटल लैप्रोस्कोपिक स्प्लेनेक्टोमी कहा जाता है.

Continue reading

फार्मेसी काउंसिल में हुई नियुक्ति की सरयू राय ने की सीबीआई जांच की मांग

Ranchi: विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को पत्र लिख कर झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में हुई नियुक्तियों की सीबीआई जांच करने की मांग की है. उन्होंने मंत्री के लिखे पत्र विधानसभा में इस मुद्दे पर उठाये गये सवाल-जवाब के बाद अध्यक्ष द्वारा दिये गये नियमन का हवाला दिया है.

Continue reading

जामताड़ा DC ने किया मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों को वितरित किए सुकर, भेड़ व बकरी

Jamtara: जामताड़ा के उपायुक्त ने शनिवार को जिला पशुपालन विभाग कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच सुकर (सुअर), भेड़ और बकरी का वितरण किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देना और स्वरोजगार के अवसर सृजित कर लोगों की आय में वृद्धि करना है.

Continue reading

निगम ने रिम्स से कोकर तक चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जाम मुक्त हुआ सड़क

Ranchi: नगर निगम की विजिलेंस टीम ने अलग-अलग दो स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. एक टीम ने कचहरी से लेकर कोकर तक अभियान चलाया, जबकि दूसरी टीम ने रिम्स से लेकर कोकर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे चल रहे अवैध दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई.

Continue reading

रिटायरमेंट के बाद भी चतरा में जमे हैं रेंजर, सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल पर भी उठ रहे सवाल, विवादों में घिरा विभाग..!

दक्षिणी वन प्रमंडल एक बार फिर विवादों के घेरे में है. इस बार मामला रिटायर हो चुके रेंजर सूर्यभूषण कुमार के नियमविरुद्ध कार्यालय में बने रहने और सरकारी संसाधनों के कथित उपयोग से जुड़ा है.

Continue reading

सिमडेगा :  अर्धनिर्मित पुलिया में गिरकर बाइक चालक की मौत

कोलेबिरा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर हाट–गमहरिया रोड स्थित नायक पेट्रोल पंप बोंगराम के समीप अर्धनिर्मित पुलिया में गिरने से एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई.

Continue reading

रामगढ़ :  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नामजद FIR, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जिले के राजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर प्रखंड में एक नाबालिग के साथ बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है.

Continue reading

साइबर अपराधी म्यूल अकाउंट के जरिए कर रहे लेन देन, 28 हजार संदिग्ध खाते की होगी जांच

साइबर अपराधी म्यूल अकाउंट के जरिए पैसों की लेन देन कर रहे हैं, ताकि उसकी पहचान नहीं की जा सके. सीआईडी की टीम ने करीब 28 हजार संदिग्ध खाते को चिह्नित किया है. इनमें देवघर में 8500, जामताड़ा में 7200, गिरिडीह में 5500, धनबाद व बोकारो में 4000 और रांची में 3000 संदिग्ध खाते शामिल हैं,  जिसकी जांच की जाएगी.

Continue reading

ट्रेजरी फर्जी निकासी :  पुलिसकर्मियों के 12 वर्षों के वेतन भुगतान की जांच के आदेश

बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी से कथित अवैध निकासी मामला सामने आने के बाद राज्यभर में पुलिसकर्मियों के वेतन भुगतान की जांच की जाएगी. अधिकारियों को सभी जिलों और पुलिस इकाइयों में पिछले करीब 12 वर्षों के वेतन भुगतान का मिलान करने का निर्देश दिया गया है.

Continue reading

जामताड़ा में कई पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थानों के प्रभारी बदले

जिले में पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए जिला बल में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. कई पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाकर नए थाना और पुलिस प्रतिष्ठानों में पदस्थापित कर दिया गया है.

Continue reading

रांची LRDC की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट गंभीर, 27 अप्रैल को किया तलब

हरमू की एक विवादित जमीन से जुड़े मामले में रांची एलआरडीसी की रिपोर्ट को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है. मामले में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने 27 अप्रैल को एलआरडीसी को कोर्ट में सशरीर उपस्थित रहने को कहा है.

Continue reading

बिजली अलर्ट : मेंटेनेंस कार्य के चलते जामताड़ा के कई इलाकों में रहेगा पावर कट

जामताड़ा क्षेत्र में 33/11 केवी मेन लाइन पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

Continue reading

प्रेम विवाह में रोड़ा बनने पर युवती की मां की हत्या करने के आरोपी को नहीं मिली बेल

प्रेम विवाह में रोड़ा बनने पर युवती की मां की कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोपी मांगा मुंडा को अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने बेल देने से इनकार किया है. कोर्ट ने मांगा मुंडा की जमानत याचिका खारिज कर दी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही