Search

झारखंड न्यूज़

Exclusive: सांसद ढ़ुल्लू महतो का प्रिंस खान का गुर्गे के पार्टनर के साथ फोटो सामने आया

Ranchi/Dhanbad: धनबाद के भाजपा सांसद ढ़ुल्लू महतो की एक तस्वीर सामने आयी है. तस्वीर कई साल पुरानी है. तस्वीर में वह पाकिस्तान में रह रहा अपराधी प्रिंस खान के लिए वसूली करने वाला (गुर्गा) के साथ दिख रहे हैं. तस्वीर एक कमरे की है, जहां टेबल और कुर्सियां लगी हुई है. ढ़ुल्लू महतो समेत कुल चार लोग तस्वीर में दिख रहे हैं.

Continue reading

30 करोड़ की फर्जी निकासी करने वाले मास्टरमाइंड सिपाही का हजारीबाग और बिहार में करोड़ों की संपत्ति

Hazaribag: हजारीबाग पुलिस कार्यालय के अकाउंट सेक्शन से करीब 30 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी करने वाले मास्टरमाइंड शंभू कुमार ने अवैध कमाई से करोड़ों की संपत्ति बनाई है. गया के एपी मार्ग जैसे पॉश इलाके में 7 से 8 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिला इमारत बनाने की जानकारी मिली है. जमीन पत्नी के नाम से खरीदी गई थी. इसके अलावा उसके पास इनोवा, थार समेत कई महंगी गाड़ियां भी पाई गई हैं.

Continue reading

पलामूः जपला-हैदरनगर रेलखंड पर ट्रैक किनारे से घायल अवस्था में मिला युवक, मौत

Madininagar: पलामू में जपला-हैदरनगर रेलखंड पर गुरुवार की रात ट्रैक किनारे से अज्ञात युवक घायल अवस्था में बरामद मिला. घायल युवक आरपीएफ ने हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Continue reading

लातेहारः डिजिटल बैंकिंग व वित्तीय सतर्कता का ज्ञान सबके लिए जरूरी- प्रेम रंजन

क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन  प्रसाद सिंह ने कहा कि वित्तीय साक्षरता का ज्ञान सभी के लिए आवश्यनक है. वर्तमान में बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय सतर्कता व जन-जागरूकता की जानकारी हर किसी के लिए आवश्यक है

Continue reading

चतरा में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: गिद्धौर थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

एसपी ने गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई है. जांच में तीनों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए गए हैं.

Continue reading

भीमा गैंग की धमकी: अंश पंडित व प्रदीप सिंह को 15 करोड़ की ठगी में अंजाम भुगताने का दावा

झारखंड में एक नए कथित गैंग “भीमा गैंग” के नाम से सोशल मीडिया पर धमकी भरा प्रेस रिलीज वायरल हो रहा है. इस कथित संदेश में दावा किया गया है कि 15 करोड़ रुपये लेकर भागने के आरोप में डाल्टनगंज निवासी अंश पंडित और प्रदीप सिंह को निशाना बनाया जाएगा. पोस्ट में यह भी कहा गया है कि हाल में हुई फायरिंग एक “धोखेबाज” सदस्य के घर पर कराई गई और यह कार्रवाई पैसे के विवाद को लेकर की गई.

Continue reading

पर्यावरण के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं : हाईकोर्ट

बेरमो अनुमंडल विस्थापित संघर्ष मोर्चा की ओर से याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. दामोदर नदी तथा उसकी सहयोगी कंटेल नदी और आसपास की उपजाऊ भूमि में तेनुघाट थर्मल पावर प्लांट से हो रहे प्रदूषण से संबंधित यह मामला है.

Continue reading

लातेहारः लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना प्राथमिकता- डीडीसी

डीडीसी सैयद रियाज अहमद ने गुरुवार को नीति आयोग के तहत संचालित ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की. उन्होंने आकांक्षी जिला व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत हो रहे कार्यों प्रगति की जानकारी ली.

Continue reading

सिमडेगा : आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘नवारंभ उत्सव’ का आयोजन, प्रमाणपत्र वितरण

जिले में प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘नवारंभ उत्सव’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों को आंगनवाड़ी से विद्यालय में प्रवेश के लिए ‘नवारंभ प्रमाणपत्र’ प्रदान किए गए. यह पहल बच्चों के लिए अनौपचारिक शिक्षा से औपचारिक शिक्षा की ओर एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

Continue reading

लातेहारः अंचल कार्यालय पहुंचे पीड़ित, आंधी-पानी से क्षति का मांगा मुआवजा

पिंटू रजक ने कहा कि पिछले दिनों आंधी-पानी ने तबाही मचायी थी. इसमें मोंगर पंचायत के कई ग्रामीणों के घर ध्वेस्तआ हो गये थे. लोगों के पास रहने व खाने की समस्या उत्परन्न हो गयी है. सीओ को ज्ञापन सौंपकर आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की गयी है.

Continue reading

झारखंड विधानसभा समितियों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर, रबींद्र नाथ महतो ने की बैठक

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने गुरुवार को विधानसभा स्थित समिति कक्ष में नवगठित सभी समितियों के सभापतियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष ने सभी सभापतियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

Continue reading

जामताड़ाः डीसी ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, नाला CHC के सर्जन का वेतन रोकने का आदेश

डीसी ने मातृत्व स्वास्थ्य, एएनसी चेकअप, संस्थागत प्रसव सहित कई बिंदुओं पर डेटा प्रविष्टि में गड़बड़ी पर नाराजगी जताई. उन्होंने सभी एमओआईसी और संबंधित कर्मियों को कार्यशैली में तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया.

Continue reading

हाईकोर्ट ने IAS प्रमोशन के लिए वरिष्ठता सूची पर लगी रोक हटाई, अंतरिम आदेश में संशोधन

झारखंड हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में आईएएस प्रमोशन के मामले में पहले से तैयार वरिष्ठता सूची के आधार पर कार्यवाही जारी रखने की अनुमति दे दी है. न्यायमूर्ति दीपक रोशन की एकलपीठ ने पारित आदेश में कहा कि 16 जून 2025 का अंतरिम रोक (स्टे) आदेश, पहले से बनी वरिष्ठता सूची के क्रियान्वयन में बाधक नहीं होगा.

Continue reading

जोन्हा फॉल के पास प्रस्तावित सड़क के NOC पर निर्णय ले रेलवे : HC

झारखंड हाईकोर्ट ने जोन्हा फॉल के निकट कच्ची सड़क मसरीजारा से हेसलाबेड़ा तक पक्की सड़क निर्माण के मामले में कोर्ट के स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि प्रस्तावित सड़क का विस्तृत लेआउट प्लान बना लिया गया है. उसे अनुमोदन के लिए रेलवे को भेजा गया है.

Continue reading

लातेहारः CRPF के शौर्य दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

कमांडेट यादराम बुनकर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष नौ अप्रैल को सीआरपीएफ का शौर्य दिवस मनाया जाता है. यह शौर्य दिवस 1965 मे कच्छ के रण में सरदार पोस्ट की रक्षा के लिए दुश्मन के खिलाफ हमारी छोटी टुकड़ी द्वारा किए गए संघर्ष की स्मृति‍ में मनाया जाता है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही