Search

झारखंड न्यूज़

रामगढ़ः जंगली हाथियों से बचाव को सांसद प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को बांटा टॉर्च

सांसद के निर्देश पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. रात में हाथियों से बचाव व सतर्कता के लिए टॉर्च का वितरण भी किया.

Continue reading

जामताड़ाः जनगणना की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह व राहुल कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण (HLO) सहित जनगणना से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी. उन्हें डिजिटल एप्लिकेशन के उपयोग, सर्वेक्षण की विधि, डेटा संग्रहण प्रक्रिया व फॉर्म भरने के सही तरीके समझाए गए.

Continue reading

बोकारो में मौसमी बीमारियों का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है. अस्पतालों में सभी जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे मौसम में विशेष सावधानी बरतें. ठंडा-गर्म से बचें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें.

Continue reading

चतराः स्वच्छ भारत मिशन कर्मियों का धरना, बहाली में गड़बड़ी का आरोप

धरना पर बैठे कर्मियों ने कहा कि  वे वर्ष 2007 से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे थे. मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे. उनका कहना है कि कार्यपालक अभियंता ने यह कहकर उनकी सेवा समाप्त कर दी कि सरकार के पास राशि का अभाव है.

Continue reading

ब्लास्ट फर्नेस में हाइड्रोजन इंजेक्शन को बोकारो स्टील प्लांट ने किया समझौता

सस्टेनेबल इस्पात उत्पादन और वैश्विक डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) ने 7 अप्रैल को फोर्ब्स मार्शल प्राइवेट लिमिटेड के साथ ब्लास्ट फर्नेस संख्या-1 में हाइड्रोजन गैस इंजेक्शन शुरू करने हेतु एक ऐतिहासिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए.

Continue reading

असम चुनाव: 9 अप्रैल से 4 मई तक इंतजार क्यों, इरफान अंसारी ने EC से मांगा जवाब

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने असम में 9 अप्रैल को होने वाले मतदान और 4 मई को प्रस्तावित मतगणना के बीच लंबे अंतराल पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा कि 26 दिनों का यह अंतराल समझ से परे है और इसे लेकर आम जनता के साथ उनके मन में भी कई सवाल उठ रहे हैं.

Continue reading

देवघरः डिप्टी मेयर डीसी से मिलीं, 50 जलमीनार बनाने का दिया प्रस्ताव

डिप्टी मेयर टीप चटर्जी ने बुधवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा से मुलाकात की. उन्होंने डीसी को एक औपचारिक प्रस्ताव सौंपा. प्रस्ताव में पीएसयूएस के सीएसआर मद से शहर के विभिन्न वार्डों में 50 नई जलमीनारों के निर्माण का सुझाव दिया गया है.

Continue reading

बोकारो: उत्पाद सिपाही परीक्षा 12 को, 12,840 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, बायोमैट्रिक उपस्थिति होगी दर्ज

आगामी 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) सभागार में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया.

Continue reading

जामताड़ाः पेयजल संकट पर प्रशासन एक्शन मोड में, खराब चापाकल दुरुस्त करने का निर्देश

जामताड़ा डीसी रवि आनंद ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने 9 से 18 अप्रैल तक चलने वाले पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए.

Continue reading

जनता को गुमराह करना व सस्ती राजनीति करना भाजपा की आदत: विनोद पांडेय

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश की जनता को गुमराह करने और सस्ती राजनीति करने में भाजपा को महारत हासिल है.

Continue reading

रांची : जल-जमाव पर नगर निगम सख्त, मानसून से पहले तैयारी पूरी करने के निर्देश

मानसून से पहले शहर को जल-जमाव से मुक्त रखने के लिए नगर निगम ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय में अभियंत्रण शाखा के साथ समीक्षा बैठक हुई. इसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि इस बार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी तैयारियां समय पर पूरी करनी होंगी.

Continue reading

लातेहार में युवा कांग्रेस संगठन काफी मजबूत है : विधायक रामचंद्र सिंह

युवा कांग्रेस की लातेहार जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई. बतौर मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में युवा कांग्रेस बहुत ही मजबूत है. युवा कांग्रेस ने ही उन्हेंा क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है. संगठन को जहां भी जरूरत होगी वे मौजूद रहेगें.

Continue reading

रामगढ़: 12 अप्रैल को उत्पाद सिपाही परीक्षा,  DC ने कदाचार मुक्त एग्जाम के लिए की बैठक

रामगढ़ जिले में आगामी 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली 'झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा' के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. जिला उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं केंद्र अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की.

Continue reading

यूसिल में टेंडर प्रक्रिया में लेट-लतीफी से जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे लगा कचरे का अंबार

यूसिल में टेंडर प्रक्रिया में लेट-लतीफी से जादूगोड़ा मुख्य सड़क के किनारे कचरे का अंबार लग गया है. सबसे बुरी स्थिति जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे डब्लूटीपी के सामने की है जहां, डस्टबिन में कूड़ा- करकट भरकर बाहर रोड पर फैलने लगा है.

Continue reading

ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारी पर बिना सरकारी मंजूरी मुकदमा नहीं चलेगा: HC

: झारखंड हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि यदि कोई पुलिस अधिकारी अपने आधिकारिक कर्तव्य के दौरान कार्रवाई करता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा चलाने से पहले सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी आवश्यक है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही