Search

झारखंड न्यूज़

पलामू: बिना नंबर की कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की खड़ी कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. धंधे में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Continue reading

बेरोजगारी व महंगाई से ध्यान भटकाने की रणनीति है भाजपा के बयान : कांग्रेस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर सांप्रदायिक हिंसा की भाषा बोलने के आरोप को कांग्रेस ने पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है. प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि यह देश की वास्तविक समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने की एक सुनियोजित कोशिश है.

Continue reading

NDA-CDS परीक्षा 12 अप्रैल को, 200 मीटर के दायरे में रहेगा धारा-163 लागू

Ranchi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) व नौ सेना अकादमी (1), 2026 और संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा (1), 2026 के कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है. अनुमंडल दंडाधिकारी सदर कुमार रजत ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है.

Continue reading

संस्कृत ओलंपियाड में डीपीएस बोकारो का परचम, 92 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल

92 स्वर्ण पदक, 47 रजत व 26 कांस्य पदक के साथ स्कूल के 176 विद्यार्थियों ने शानदार कामयाबी हासिल की है. पांच छात्र-छात्राओं ने इंटरनेशनल रैंक 1, जबकि छह ने जोनल रैंक 1 हासिल किया है.

Continue reading

झारखंड में हर पंचायत में बनेगा हेल्थ कॉटेज, स्वास्थ्य व्यवस्था होगी हाईटेक : इरफान अंसारी

नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान में बुधवार को ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन विषय पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

Continue reading

ऑटो यात्री ध्यान दें...CNG ऑटो में 13 अप्रैल से देना होगा ज्यादा किराया

शहर में ऑटो किराया को लेकर लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति अब खत्म होने जा रही है. झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि सैकड़ो ऑटो चालकों ने अपनी वाहनों ने ऑटो किराए का लिस्ट नहीं लगा रखा था और यात्रियों से अधिक भाड़ा वसूल रहे थे.

Continue reading

CNG ऑटो चालकों का प्रदर्शन, 5 हजार ऑटो परमिट व 3000 ई रिक्शा पास की मांग

झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के नेतृत्व में आज लोक भवन के समक्ष अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया और आयुक्त को ज्ञापन और नगर आयुक्त, यातायात पुलिस अधीक्षक प्रतिलिपि सौंपा गया.

Continue reading

लातेहारः चंदवा में गैस एजेंसी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, किया जमकर हंगामा

चंदवा शहर स्थित श्रीराम भारत गैस एजेंसी में बुधवार को सिलिंडर आने की सूचना पर गोदाम में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जुट गई. ऑनलाइन बुकिंग वाले ग्राहकों को होम डिलीवरी का झांसा देकर एजेंसी परिसर में घंटों रोक कर रखा गया. जब काफी देर तक होम डिलेवरी नहीं हुई, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

Continue reading

सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा पर विवाद, सरकार पर सीटों के सौदे का आरोप, जांच की मांग

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा को लेकर विवाद गहरा गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर परीक्षा की प्रक्रिया और प्रश्न पत्र की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

Continue reading

बोकारो में वेतन के नाम पर फर्जी निकासी के बाद हजारीबाग में 15 करोड़ से अधिक की फर्जी निकासी, गढ़वा समेत कई जिलों में जांच शुरु

Ranchi/Hazaribag: बोकारो में एकाउंटेंट कौशल किशोर पांडेय द्वारा रिटायर दारोगा व हवलदार के वेतन के नाम पर चार करोड़ से अधिक राशि की निकासी करने का खुलासा होने के बाद सभी जिलों के एसपी अलर्ट हो गये हैं. और कई जिलों में एकाउंट्स की जांच शुरु कर दी गई है.

Continue reading

बोकारोः अतिक्रमण हटाने पहुंची बीएसएल की टीम का विरोध, सुरक्षा कर्मियों ने खदेड़ा

बोकारो के सेक्टर 12 में बीएसएल की जमीन का अतिक्रमण कर उस पर पक्की बाउंड्री बना दी गई थी. उसे हटाने पहुंची बीएसएल की टीम का अतिक्रमणकारियों ने विरोध कर दिया. उन्होंने बीएसएल के अधिकारी के साथ नोकझोंक भी की.

Continue reading

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दाऊद अहमद को मुंबई से गिरफ्तार किया है.

Continue reading

रांची : डिबडीह पुल के पास तेज हवा से गिरा पेड़, 20 मिनट तक ट्रैफिक रही बाधित

राजधानी में बुधवार को दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ली. इस दौरान हरमू–बाइपास रोड स्थित डिबडीह पुल के पास तेज हवा के कारण एक पेड़ सड़क पर गिर गया.

Continue reading

पलामूः बड़े भाई की हत्या मामले में छोटा भाई गिरफ्तार

हत्या का कारण आपसी विवाद बताया गया था. घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. बताया गया कि पिंटू भुइयां के बड़े भाई की बेटी का छेका कर सभी घर लौटे थे. देर शाम नशे की हालत में घरेलू विवाद बढ़ गया, जिसके बाद सिंटू ने टांगी से हमला कर दिया.

Continue reading

रांची के रोस्पा टावर में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर हो रही थी ठगी, संचालक फरार

राजधानी रांची के रोस्पा टावर से विदेश में नौकरी दिलाने का धंधा चल रहा था. विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर विज्ञापन निकाल कर युवकों से ठगी की जा रही थी. इसको लेकर लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता रोशन कुमार ने पुलिस को बताया कि पेट्रोलियम कंपनी सीएनपीसी में नौकरी का विज्ञापन देखा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही