Search

झारखंड न्यूज़

JPSC खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने खाद्य सुरक्षा सेवा के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है.

Continue reading

JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा–2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र (डिस्ट्रिक्ट मुख्यालय) की जानकारी 8 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर देख सकेंगे.

Continue reading

मोरहाबादी TOP व बरियातू थाना को नहीं लगी भनक, प्रीति ज्वेलर्स में हो गई लूट

राजधानी रांची के हरिहर सिंह रोड में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. ताज्जुब की बात तो यह है कि जिस जगह पर लूट हुई है उसके आगे मोरहाबादी टीओपी है और उसके पीछे बरियातू थाना है. इस बीच में दोनों थाने की पेट्रोलिंग गाड़ियां गश्ती कर रही थी. लेकिन इसके बावजूद बाइक सवार लुटेरे सभी को चकमा देकर फरार हो गया.

Continue reading

पूरी जम्मेवारी के साथ करें एसआईआर का कार्य: लातेहार डीसी

डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि एसआईआर का कार्य बहुत ही जवाबदेही भरा है. इस कार्य में बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक की महत्वजपूर्ण भूमिका है. डीसी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए सामूहिक रूप से मिलकर एसआईआर के कार्य नियमानुसार करने की बात कही.

Continue reading

रेलवे भर्ती मामला: समान परिस्थितियों में अलग-अलग व्यवहार करना असंवैधानिक- HC

झारखंड हाईकोर्ट ने रेलवे भर्ती से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार और रेलवे भर्ती बोर्ड को झटका दिया है. हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि समान परिस्थितियों में अलग-अलग व्यवहार करना असंवैधानिक है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति दीपक रोशन की खंडपीठ ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल( CAT ) के फैसले को रद्द कर दिया.

Continue reading

जामताड़ाः नारायणपुर में 8 लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज

रायणपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. करमाटांड़ के कनीय विद्युत अभियंता शशिकांत मुर्मू की शिकायत पर नारायणपुर थाना में कांड संख्या 38/2026 के तहत मामला दर्ज हुआ है.

Continue reading

जामताड़ाः सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड SI घायल, धनबाद रेफर

जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर (SI) मनोहर पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा हाइवे पर लोहरंगी के समीप हुआ. सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिना देरी किए 108 एंबुलेंस से घायल मनोहर पासवान को नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया.

Continue reading

रांची: अतिक्रमण व गंदगी के खिलाफ निगम की सख्ती, हर वार्ड में चलेगा विशेष अभियान

नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने पर सख्ती बरती जा रही है. मंगलवार को उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता बैठक हुई. इसमें इनफोर्समेंट शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें नगर निगम क्षेत्रो में अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए है.

Continue reading

पलामू: दो कारों के बीच टक्कर में रांची निवासी महिला की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल

सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव के समीप मंगलवार की शाम दो कारों के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गई. जबकि दोनों वाहनों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतका की पहचान रांची के आजाद बस्ती फूलबगान मोहल्ला निवासी नाहिद परवीन के रूप में हुई है. वह फरहान अख्तर की पत्नी थीं. हादसे में घायल लोगों में राजू उर्फ फरहान खान (40 वर्ष), इसरत परवीन (50 वर्ष), अफजल खान, कौशर खान व कार चालक मोहम्मद सुलतान आलम शामिल हैं. ये सभी

Continue reading

रांची : आवास बोर्ड कॉलोनियों में नहीं चलेगी दुकानें, ट्रेड लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

शहर में आवासीय इलाकों में चल रहे व्यवसायों पर अब सख्ती शुरू हो गई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रांची नगर निगम ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड की कॉलोनियों में संचालित दुकानों और प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Continue reading

देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी पर DC की बैठक, कार्यालय शिफ्ट का निर्देश

देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक सौरभ की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को बैठक हुई. उपायुक्त ने संबंधित विभागों को मेले के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्ताव जल्द कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया.

Continue reading

सिमडेगाः विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पुलिस केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों व आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था. समारोह में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को नियमित व्यायाम करने, संतुलित आहार लेने, स्वच्छता अपनाने व समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सीख दी.

Continue reading

फैक्ट्री में हादसे के बाद श्रम मंत्री पहुंचे रामगढ़, दिया जांच का आदेश

हैसला स्थित स्टील फैक्ट्री झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में हुए भीषण हादसे के बाद राज्य के श्रम मंत्री संजय यादव मंगलवार को मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

Continue reading

बहरागोड़ा: NH-49 पर ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, 2 युवक गंभीर रूप से घायल

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 49 पर 'बाला एंड संस' कंपनी के पास मंगलवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना उस समय हुई जब बाइक सवार बहरागोड़ा से अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

Continue reading

रांची: ज्वेलर्स दुकान को अपराधियों ने बनाया निशाना, नगद व गहने लेकर हुए फरार

राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित हरिहर सिंह रोड में अपराधियों ने एक ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया. बाइक सवार अपराधी ज्वेलर्स दुकान में घुसे और हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही