Search

झारखंड न्यूज़

सारंडा : CRPF कैंप में तेज आंधी से गिरा विशाल पेड़, कोबरा 210 के कांस्टेबल की मौत

सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान तेज आंधी-तूफान आने से पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान की मौत हो गई. शहीद जवान की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है.

Continue reading

जादूगोड़ा : ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षु जवान की मौत के बाद हंगामा, छुट्टी न मिलने व प्रताड़ना के आरोप

जिले के जादूगोड़ा स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक प्रशिक्षु जवान की मौत के बाद हड़कंप मच गया. घटना के बाद ट्रेनिंग सेंटर में मौजूद अन्य जवानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

Continue reading

मनरेगा घोटाला : चार्जशीटेड आरोपी शशि प्रकाश को हाईकोर्ट से मिली जमानत

मनरेगा घोटाले के चार्जशीटेड आरोपी व खूंटी विशेष प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शशि प्रकाश को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली.

Continue reading

जमशेदपुर : जुगसलाई में ट्रांसपोर्ट एजेंसी पर पुलिस रेड, 20 पेटी प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद

जमशेदपुर में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यहां जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित बोलबम ट्रांसपोर्ट एजेंसी में पुलिस ने छापेमारी की है. इस दौरान मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप Onrex बरामद किया गया है. पुलिस ने बरामद 20 पेटी कफ सीरप को जब्त कर लिया है.

Continue reading

तेतुलिया जमीन घोटाला :  विमल अग्रवाल की जमानत पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी केस डायरी

बोकारो के चास प्रखंड के तेतुलिया गांव में 103 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा मामले के आरोपी विमल अग्रवाल की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने राज्य सरकार को दो हफ्ते के अंदर केस डायरी जमा करने का निर्देश दिया है. राज्य सरकार की ओर से अधिक वक्त मनोज कुमार ने पक्ष रखा.

Continue reading

गढ़वा से अनोखा मामला : होटलों में पकड़े गए चार जोड़ों ने रचाई शादी, एक ने सड़क को ही बना लिया मंडप

झारखंड के गढ़वा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां होटलों में कथित सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस की छापेमारी के बाद हिरासत में लिए गए चार जोड़ों ने परिजनों की मौजूदगी में शादी कर ली।

Continue reading

प्रिंस खान गैंग पर धनबाद पुलिस का शिकंजा, शूटर रकीब गिरफ्तार

वासेपुर (धनबाद) का कुख्यात अपराधी प्रिंस खान पाकिस्तान से बैठकर झारखंड के व्यवसायियों और ठेकेदारों को धमका रहा है. पुलिस के अनुसार, वह व्हाट्सएप कॉल के जरिए प्रोटेक्शन मनी के नाम पर रंगदारी की मांग कर रहा है., जिससे कारोबारी वर्ग दहशत में है.

Continue reading

रांची : रातू के चटकपुर में बंद घर से मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

जिले के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में एक युवक की लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद रातू थाना की पुलिस  घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की जांच में जुटी हुई है.

Continue reading

टेंडर कमीशन घोटाला : 2 चार्जशीटेड आरोपियों ने किया सरेंडर, मिली जमानत

टेंडर कमीशन घोटाले के चार्जशीटेड आरोपी राजीव लोचन और अनिल कुमार ने पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सरेंडर किया. जिसके बाद अदालत ने दोनों को एक-एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत दे दी. दोनों चार्जशीटेड आरोपियों को हर डेट पर हाजिर होने की शर्त पर जमानत मिली है.

Continue reading

जामताड़ा : बैंक कर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर व सामान पर हाथ साफ

जामताड़ा थाना क्षेत्र के राजपल्ली मोहल्ले में देर रात चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां चोरों ने बैंक कर्मी के घर से लाखों के सोने-चांदी के गहने व अन्य सामान उड़ाकर ले गए.

Continue reading

रांची के नामकुम में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जिले के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान तबरेज के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, परिवार वालों ने युवक को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया. इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Continue reading

बोकारो में ट्रेजरी से 3.15 करोड़ नहीं 4.29 करोड़ की हुई फर्जी निकासी : एसपी

बोकारो ट्रेजरी से 20 महीन में एक दारोगा के वेतन मद में 3.15 करोड़ की निकासी मामले की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. 25 माह में 63 बार में हुई निकासी का आंकड़ा 3.15 करोड़ से बढ़कर 4,29,71,007 रुपए पहुंच गया है. यह जानकारी बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने दी है.

Continue reading

पलामूः एक हफ्ते बाद भी जले शव की पहचान नहीं, दो दिन पहले पुलिस ने किया था अंतिम संस्कार

बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के छिपादोहर स्थित सोनपुरवा टाड़ में झाड़ियों में मिले युवक के अधजले शव की पहचान एक सप्ताह बाद भी नहीं हो सकी है. दो दिन पहले आखिरकार पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था.

Continue reading

बरवाडीह-चिरीमिरी रेल लाइन परियोजना पर काम होगा शुरू, DPR हो रहा तैयार

बरवाडही रेल जंक्शरन को चिरीमिरी (अंबिकापुर) से जोड़ने वाली  महत्वककांक्षी रेल लाइन परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद जगी है. रेलवे ने इस परियोजना का फाइनल लोकशन सर्वे (एफएलएस) को स्वीकृत कर लिया है. उसकी डीपीआर तैयार की जा र

Continue reading

देवघरः होटलों में ठहरने वाले संदिग्धों पर पुलिस की नकेल, होगी रियल टाइम निगरानी

एसपी सौरभ ने बताया कि इस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य जिले की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाना है. इस प्रणाली से उन संदिग्धों पर रोक लगेगी जो बिना किसी वैध सत्यापन के होटलों में ठहरते हैं. इससे न सिर्फ संदिग्ध गतिविधियों की पहचान होगी, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही