Search

झारखंड न्यूज़

RIMS में ट्यूटर/SR के पद पर निदेशक के बेटे की नियुक्ति अवैध

रिम्स (RIMS) में ट्यूटर/एसआर के पद पर निदेशक के बेटे की नियुक्ति अवैध है. क्योंकि RIMS के निदेशक या शासी परिषद को अपने स्तर से नये पदों के सृजन या पदों को एक विभाग से दूसरे में स्थानांतरित करने का अधिकार नहीं है. राज्य सरकार ने भी हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में किसी पद के सृजन की स्वीकृति नहीं दी है.

Continue reading

सरायकेला : सपन दास के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, वारदात CCTV में कैद

जिले में अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं. अपराधी आए दिन गोलीबारी, हत्या सहित अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है.

Continue reading

सिकल सेल व थैलेसीमिया की पहचान के लिए राज्य में 1.40 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग

राज्य में सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया जैसी गंभीर आनुवंशिक बीमारियों की समय पर पहचान के लिए बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है. इसके तहत शून्य से पांच वर्ष और 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के करीब 1.40 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी.

Continue reading

पलामू में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया तेज, करोड़ों का राजस्व लक्ष्य

झारखंड के पलामू जिला में बालू घाटों की नीलामी को लेकर प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है. जिला में अब तक पाटन अंचल के कांके खुर्द बालू घाट की नीलामी प्रकिया पूरी हो चुकी है. कांके खुर्द बालू घाट अमानत नदी में है

Continue reading

जामताड़ा: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, उपायुक्त ने लिया जायजा

Jamtara: मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. इस दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया.

Continue reading

झारखंड शराब घोटाला : नवीन केडिया की जमानत याचिका खारिज

झारखंड शराब घोटाले के आरोपी छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया की ओर से दायर जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है. कोर्ट ने नवीन केडिया की जमानत याचिका खारिज कर दी.

Continue reading

नागपुर सम्मेलन में पोस्टल कर्मियों के रोस्टर और प्रमोशन का मुद्दा उठा

अखिल भारतीय पोस्टल एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ का दो दिवसीय सम्मेलन 4 और 5 अप्रैल 2026 को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, नागपुर में आयोजित किया गया. सम्मेलन में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.

Continue reading

पलामू :  1300 के लिए दोस्त बना हत्यारा, दो हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने जनवरी माह में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है

Continue reading

रिम्स की जमीन का अवैध बिक्री केस: चार आरोपियों को ACB कोर्ट ने भेजा जेल

Ranchi: रिम्स की जमीन को अवैध तरीके से बेचने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. बता दें कि  हाईकोर्ट के आदेश पर एसीबी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. वर्ष 1964-65 में अधिग्रहित की गयी सात एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध तरीके अपार्टमेंट और भवन बनाए गए थे.

Continue reading

JAC 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा. इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

Continue reading

मेयर संजीव सिंह ने क्यों कहा-बीपी बढ़ाने की जरुरत नहीं, इलाज करवाया जाना चाहिए!

धनबाद रेलवे स्टेशन में लोकमान्य तिलक टर्मिनल शुभारंभ कार्यक्रम में झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के मेयर संजीव सिंह को पहले निमंत्रण देने और फिर वापस लेने का मामला तूल पकड़ने लगा है.

Continue reading

हाईकोर्ट ने सेवानिवृत जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को बनाया फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का नया चेयरमैन

स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी से संबंधित 257 याचिकाओं पर मंगलवार को हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन के कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने   सेवानिवृत्ति जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का नया चेयरमैन बनाया.

Continue reading

पुलिसकर्मियों के निलंबन के आदेश की प्रति पुलिस मुख्यालय को भेजना अनिवार्य, आदेश जारी

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों, इकाइयों और वाहिनियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी के निलंबन से संबंधित आदेश की प्रति अनिवार्य रूप से मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए. इस संबंध में प्रभारी एनजी शाखा की ओर से पत्र जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है

Continue reading

पलामू : विश्रामपुर में कुएं से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित हरेपा गांव में सोमवार देर रात एक कुएं से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है, शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान सुनील साव के पुत्र प्रवेश कुमार के रूप में हुई है.

Continue reading

रामगढ़ फैक्ट्री ब्लास्ट :  मृतक मजदूरों के परिजनों को 21 लाख मुआवजा व अन्य शर्तों पर सहमति के बाद धरना समाप्त

अरगड्डा हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के फर्नेस में हुए विस्फोट में झुलसे दो मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और फैक्ट्री के मुख्य गेट पर लोग धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही