Search

झारखंड न्यूज़

सिमडेगा: जलसंकट से निपटने के लिए कंट्रोल रूम गठित, टोल फ्री नंबर जारी

सूरज की चढ़ती तपिस ने पीने के पानी की समस्या को बढ़ा दिया है. इसी को देखते हुए, उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रखंड एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का गठन किया गया है.

Continue reading

कार्यकर्ताओं की अनदेखी से कमजोर हो रही भाजपा : विनोद पांडेय

भाजपा के स्थापना दिवस पर दिए गए बयानों को लेकर सत्ताधारी दल झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा आज अपना स्थापना दिवस मना रही है और यह स्वाभाविक है कि एक संसाधनों से भरपूर पार्टी का जश्न भव्य होगा. लेकिन पार्टी के अंदर की स्थिति चिंताजनक है.

Continue reading

पलामूः शंखा-पड़वा मोड़ पर हादसे में युवक की मौत, विरोध में सड़क जाम

शंखा-पड़वा मोड़ मुख्य पथ पर सोमवार की शाम करीब पांच बजे सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-39 को जाम कर दिया. जाम के चलते एनएच पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

Continue reading

BIT मेसरा को ‘प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड’, झारखंड का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित

बीआईटी मेसरा को वेटरन्स इंडिया द्वारा ‘प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड्स’ के तहत झारखंड का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित किया गया है. यह सम्मान संस्थान को छात्र विकास, सामुदायिक सहभागिता, नेतृत्व निर्माण और कक्षा के बाहर मूल्य-आधारित शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया.

Continue reading

देवघर: 6.67 करोड़ की लागत से बनेगा एसपी माइंस बाईपास, विधायक ने रखी आधारशिला

सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने देवघर के दमगढ़ा में 6.67 करोड़ रुपये की लागत से 1.3 किमी लंबी एसपी माइंस बाईपास सड़क की आधारशिला रखी. यह सड़क चितरा-जामताड़ा मार्ग को जोड़ेगी, जिससे आमजन को राहत मिलेगी.

Continue reading

बोकारो: तंबाकू के खिलाफ 89 दुकानों में छापेमारी, 5100 रु. वसूला जुर्माना

सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण ने दुकानदारों से कहा है कि अपनी-अपनी दुकान में डिजिटल डिसप्ले व ऐसे पोस्टर न लगाएं जिसमें सिगरेट या तम्बाकू उत्पादों का प्रचार-प्रसार होता हो. साथ ही उन्हें नए कानून का अनुपालन  सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया.

Continue reading

रांची : वार्ड पार्षदों के साथ बैठक में बोलीं मेयर- पुष्प गुच्छ की जगह नगर निगम की आवश्यक चीजें भेंट करें

नगर निगम में मेयर रोशनी खलखो एवं डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने वार्ड पार्षदों के साथ पहली बैठक की. इनमें नगर निगम एवं पीएचडी विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए. बैठक में शामिल पार्षदों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. शहर में खराब पड़े एचवाईडीटी और चापाकल को जल्द ठीक कराने का निर्णय लिया गया.

Continue reading

गोड्डा सदर अस्पताल: आयुष्मान कर्मी और परिजनों के बीच धक्का-मुक्की, पुलिस ने संभाला मोर्चा

जिले के सदर अस्पताल में सोमवार को अचानक आयुष्मान भारत योजना के कर्मी और मरीज के परिजनों के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की हो गई. जिसके चलते अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जानकारी के मुताबिक, आयुष्मान कार्ड प्रक्रिया को लेकर विवाद शुरू हुआ, जहां धीरे-धीरे हाथापाई की नौबत आ गई.

Continue reading

विधायक जगत माझी ने सोनुवा के गांवों में लगाया जन-चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मनोहरपुर विधानसभा के विधायक जगत माझी ने सोमवार को सोनुवा प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जनसंवाद किया. उन्होंने लोंजो पंचायत के अंतर्गत आने वाले दुर्गम गांवों कुदाबुरू, निलाइगोट और पोड़ाहाट पंचायत के झींगामारचा का दौरा किया. यहां विधायक ने जन-चौपाल लगा ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना.

Continue reading

जामताड़ा के 15 युवा फाइव स्टार होटलों में इंटर्नशिप के लिए चयनित

डीसी रवि आनंद ने युवाओं को अनुशासन, मेहनत और समय के सदुपयोग का महत्व समझाते हुए मोबाइल के सीमित उपयोग और लक्ष्य के प्रति समर्पण की सलाह दी. उन्होंने सभी चयनित युवाओं को बैकपैक भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Continue reading

बुंडू सब-डिविजनल कोर्ट में सिविल कोर्ट की तरह सुविधा नहीं,  हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

झारखंड हाईकोर्ट ने बुंडू सब-डिविजन कोर्ट को सिविल कोर्ट की तरह बनाने को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई की. बुंडू सब-डिविजन कोर्ट में सुविधा की बढ़ोतरी नहीं होने पर और संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं कराने सहित इससे जुड़ी बैठक के बेनतीजा रहने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई.

Continue reading

धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला: ACB ने 17 के खिलाफ किया आरोप पत्र दायर

धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में हुए  मुआवजा घोटाला मामले में एसीबी ने 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है.

Continue reading

मंत्री दीपिका पांडेय सपरिवार पहुंचीं रजरप्पा मंदिर, कहा- श्रद्धालुओं की बढ़ेंगी सुविधाएं

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सोमवार को अपने परिवार के साथ रजरप्पा मंदिर पहुंचीं. उन्होंने मां छिन्नमस्तिका देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कीं. मंदिर के वरिष्ठ पुजारी असीम पंडा ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई.

Continue reading

मिडिल ईस्ट तनाव: झारखंड में स्टील, माइनिंग व मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर प्रभावित

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच झारखंड के उद्योगों पर पड़ रहे असर को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के चेयरमैन आदित्य मल्होत्रा ने लगातार न्यूज से खास बातचीत की है. उन्होंने बताया कि कच्चा माल समय पर नहीं पहुंचने से प्रोडक्शन प्लानिंग प्रभावित हो रही है, बढ़ते फ्रेट चार्ज से लागत में इजाफा हो रहा है. अगर सप्लाई में देरी जारी रही तो एमएसएमई सेक्टर पर ज्यादा दबाव बढ़ सकता है.

Continue reading

पलामूः MMCH के पास आपराध की सजिश नाकाम, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक की पहचान भट्ठी मोहल्ला निवासी सुमित चंद्रवंशी के रूप में हुई है. तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल, 7.56 एमएम की 6 राउंड जिंदा गोली, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई. भागने वाले आरोपी का नाम राजा चंद्रवंशी उर्फ राजा है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही