Search

झारखंड न्यूज़

रांची में कैट का स्थाई बेंच मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई 23 अप्रैल को

रांची में कैट (सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल) का स्थाई बेंच बनाने का आग्रह करने वाली प्रदीप कुमार की जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में कोर्ट ने प्रार्थी का पक्ष सुनने के बाद विस्तृत सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तिथि निर्धारित की. प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि कैट का स्थाई बेंच पटना में है.

Continue reading

रामगढ़ः बोरिया बाबा की स्मृति में 4 दिवसीय समाधि पूजन शुरू

अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हरे राम ब्रह्मचारी उर्फ बोरिया बाबा की स्मृति में में चार दिवसीय समाधि पूजन शुरू हुआ. गुजरात के बड़ोदरा से पवित्र कलश रजरप्पा पहुंचने के बाद विधिवत हवन-पूजन आरंभ किया गया.

Continue reading

सिमडेगा: कोलेबिरा में पुलिस पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार

कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के निवासी ट्रक चालक राज कुमार यादव ने सिमडेगा पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

Continue reading

सिमडेगाः जनता दरबार में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, दिया आश्वासन

एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया. उन्होंने एक-एक कर उनकी बातें सुनीं और उनके आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया.

Continue reading

रामगढ़ उपकारा में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन

आज रामगढ़ उपकारा में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ अनिल कुमार के द्वारा हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के शुभारंभ के साथ किया गया.

Continue reading

रांची : ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्राउन शुगर की तस्करी करने के मामले में दो तस्करों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर का नाम मिपी सिंह मुंडा और गरूपदो सिंह मुंडा है. इनकी गिरफ्तारी खरसीदाग इलाके से की गई है.

Continue reading

चक्रधरपुर: भाजपा ने रांची रोड पार्टी कार्यालय में मनाया स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित पुरानी रांची रोड स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां भाजपा के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया.

Continue reading

धनबादः डीसी ने की झरिया मास्टर प्लान की समीक्षा, बेलगड़िया में शिफ्ट होंगे प्रभावित परिवार

डीसी आदित्य रंजन ने BCCL व जेआरडीए के अधिकारियों को भू-धंसान न अग्नि प्रभावित क्षेत्रों के लोगों का पुनर्वास बेलगड़िया में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि प्रभावित परिवारों को समय पर मुआवजा भुगतान किया जाए.

Continue reading

रांची: प्राइवेट स्कूलों के फीस बढ़ोतरी पर शिकंजा, 10% ही कर सकते वृद्धि

प्राइवेट स्कूलों के बेलगाम फीस बढ़ोतरी पर नकेल कसने और अभिभावकों के शिकायतों पर रांची उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई. बैठक में फीस, किताब, यूनिफॉर्म और ट्रांसपोर्ट शुल्क को लेकर नियम तय किए गए.

Continue reading

जामताड़ाः सुबह में हंगामे के बाद शाम को हुई नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, कई प्रस्ताव पारित

शाम में पुनः आयोजित बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया. नगर क्षेत्र मंड जलापूर्ति सुधार, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पार्कों के सौंदर्यीकरण और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर सहमति बनी. साथ ही, कुछ योजनाओं की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भी निर्णय लिया गया.

Continue reading

रांची : जनता दरबार में डीसी का सख्त रुख, लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार

जनता दरबार में सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए. एक के बाद एक मामलों की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि लापरवाही अब नहीं चलेगी. दोषियों पर सीधी कार्रवाई होगी.

Continue reading

जामताड़ाः साइबर ठगों ने DC का फर्जी WhatsApp अकाउंट बना CO को भेजा मैसेज !

जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने डीसी रवि आनंद नाम पर 62857-4611-3378 नंबर से फर्जी WhatsApp प्रोफाइल तैयार कर कई लोगों को मैसेज किए. नारायणपुर के CO को भी संदेश भेजकर भरोसा जीतने की कोशिश की. इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल मच गई.

Continue reading

पलामूः वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ. विश्वनाथ ओझा का निधन, शोक

डॉ. ओझा ने अपने कार्यकाल में हजारों मरीजों का इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया. खासकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वे हमेशा सहज उपलब्ध रहते थे. इसी कारण समाज के हर वर्ग में उनका विशेष सम्मान था.

Continue reading

रांची : 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का समापन, अंतिम दिन भी उमड़ी भीड़

मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का समापन आज हो गया. समापन दिवस पर भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे और विभिन्न ऑफर्स का लाभ उठाया. अंतिम दिन कई स्टॉल धारकों ने विशेष छूट दी, जिससे लगभग सभी स्टॉल पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिली.

Continue reading

लातेहारः भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता सम्मानित

प्रदेश कार्यसमिति सदस्ये राजधनी प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में संगठन के इतिहास, विचारधारा व उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. कहा कि पार्टी के प्रथम अध्यिक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे. आज भाजपा पूरे विश्वक में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही