Search

झारखंड न्यूज़

Jharkhand Weather : अगले कुछ दिनों तक आंधी, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी

झारखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है और आने वाले दिनों में इसका असर राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा. मौसम केंद्र रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की स्थिति बनी रह सकती है.

Continue reading

पलामू :  रेलवे ट्रैक पर मिला शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.

Continue reading

लातेहार : प्रशिक्षण शिविर में एकल अभियान के उद्देश्यों पर हुई चर्चा

सोमवार को जिला मुख्‍यालय के चंदनडीह स्थित एकल अभियान लातेहार अंचल के कार्यालय में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रथम चरण में दक्षिण झारखंड प्रशिक्षण प्रमुख अर्जुन सिंह ने एकल अभियान के उदेश्‍य व आचार्य तथा  कार्यकर्ता ऐप की जानकारी दी.

Continue reading

झारखंड : मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए भौतिक सत्यापन शुरू

पंचायती राज विभाग ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत चुने गये पंचायतों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है. आठ अप्रैल तक निरीक्षण के काम को अंतिम रूप दिया जाना है. भौतिक सत्यापन के लिए गठित समिति द्वारा की गयी अनुशंसा के आलोक में पंचायतों को पुरस्कृत किया जायेगा.

Continue reading

स्वास्थ्य विभाग की अपील, नेत्रदान के लिए आगे आएं लोग

Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तहत राज्य अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा लोगों से नेत्रदान के प्रति जागरूक होने और इसमें भाग लेने की अपील की गई है. विभाग का कहना है कि नेत्रदान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी आंखों के जरिए दो नेत्रहीन लोगों को रौशनी मिल सकती है.

Continue reading

6 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए 12 मई को बोकारो होकर जाएगी ट्रेन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ चलाई जाएगी, जिसके जरिए देश के छह प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे.

Continue reading

ड्रग्स के बढ़ते कारोबार पर HC सख्त, रोकथाम पर कड़े कदम उठाने के दिए निर्देश

झारखंड में मादक पदार्थों (ड्रग्स) की बढ़ती बिक्री को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है. कोर्ट ने आदेश के आलोक में मादक पदार्थों की रोकथाम की कार्रवाई, जब्ती और अनुसंधान पर दो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) प्रस्तुत किया गया. कोर्ट ने इस SOP का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश सरकार को दिया.

Continue reading

मुनीडीह CPP प्लांट गैस कांड : चौथे युवक का शव जंगल से बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई चार

जिले के मुनीडीह क्षेत्र स्थित सीपीपी (CPP) प्लांट में हुए गैस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है. सोमवार को पुलिस ने प्लांट से कुछ दूरी पर स्थित जंगल से एक और युवक का शव बरामद किया है, जिसके बाद पूरे इलाके में एक बार फिर सनसनी फैल गई है.

Continue reading

नगर पंचायत अध्‍यक्ष ने किया सब्‍जी मार्केट का निरीक्षण, 20 फीट पीछे दुकान लगाने की अपील

Latehar: नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह सोमवार को एक्‍शन में दिखे. उन्‍होंने नगर प्रबंधक जया लक्ष्‍मी भगत और राजकुमार वर्मा के साथ शहर के धर्मपुर स्थित सब्‍जी मार्केट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्‍होंने सड़कों पर फल व सब्‍जी की दुकान लगाने वाले दुकानदारों से सड़क से कम से कम 20 फीट पीछे अपनी दुकान लगाने की अपील की.

Continue reading

गुमला में दो युवतियों से दुष्कर्म का आरोप, तीन गिरफ्तार

झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. अलग-अलग थाना क्षेत्रों की रहने वाली दो युवतियों के साथ तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है. घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Continue reading

धनबाद : दुकान के बाहर मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर तेलीपाड़ा में एक दुकान के बाहर एक युवक का शव मिला है. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा.

Continue reading

धनबाद कोर्ट फिर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सघन सर्च ऑपरेशन

Dhanbad: धनबाद कोर्ट परिसर में बम की अफवाह के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेते हुए सघन जांच अभियान शुरू किया. इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने कोर्ट परिसर के कोने-कोने की बारिकी से तलाशी ली.

Continue reading

चतरा : गैस एजेंसियों की मनमानी से लोग परेशान, बोले – ले रहे मनमाना दाम

रसोई गैस की किल्लत से हर कोई परेशान है. हर शहर में सिलेंडर के साथ लंबी-लंबी लाइन देखी जा रही है. लोग आधी रात से ही लाइन लगाकर गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

Continue reading

लातेहार : आंधी व बारिश ने मचाई तबाही, कई घर क्षतिग्रस्त, सामान बर्बाद,  पेड़ भी उखड़े

जिले में रविवार की रात अचानक आई बारिश और आंधी ने जमकर तबाही मचायी है. कई क्षेत्रों में घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. वहीं तेज हवाओं के कारण कई पेड़ भी उखड़ गए हैं.

Continue reading

LAGATAR EXCLUSIVE : प्रिंस खान का गुर्गा राणा राहुल सिंह को नहीं मिला हथियार लाइसेंस, SSP ने एक साल पहले की थी अनुशंसा

झारखंड का चर्चित अपराधी प्रिंस खान का कथित गुर्गा राणा राहुल प्रताप सिंह को अब तक हथियार का लाइसेंस जारी नहीं किया गया है. सूत्रों के अनुसार, करीब एक साल पहले राणा राहुल सिंह ने रांची के आर्म्स मजिस्ट्रेट कार्यालय में हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही