Search

झारखंड न्यूज़

जामताड़ाः उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 121 बोतल अवैध शराब व बियर जब्त

उत्पाद अधीक्षक कुंदन कौशल के निर्देश पर उत्पाद इंस्पेक्टर निखिल चंद्र की अगुवाई में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव मंदिर के समीप रहने वाले अभय गुप्ता के घर पर छापेमारी की. तलाशी में टीम को अवैध शराब का बड़ा जखीरा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया.

Continue reading

रांची : पड़हा सरकार युवा संघ भारत का नेता गिरफ्तार

पड़हा सरकार युवा संघ भारत के संचालक रोहन कुजूर को बुढ़मू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बुढ़मू थाना के प्राथमिकी अभियुक्त रोहन को पिछले कई महीनों से बुढ़मू थाना क्षेत्र में सक्रिय रूप से देखा जा रहा था.

Continue reading

रांची में 8-9 अप्रैल को एकम डायलॉग्स, क्षेत्रीय विकास पर होगा मंथन

सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) के तत्वावधान में आज रेडिशन ब्लू में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया किया. इसमें कहा गया कि रांची में 8-9 अप्रैल को ‘एकम डायलॉग्स’, क्षेत्रीय विकास पर मंथन होगा. यह पहल पूर्वी और मध्य भारत में क्षेत्रीय विकास और रेसिलिएंस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है.

Continue reading

रांची: JCB की खुदाई में फटी गैस पाइपलाइन, तुरंत किया गया ठीक

Ranchi: आईएसएम चौक के पास सोमवार को नाली निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान गेल की गैस पाइपलाइन में सुराख हो गया, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया.घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Continue reading

सिमडेगाः IDA इम्पैक्ट सर्वे को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जलडेगा, बानो, सिमडेगा अर्बन, ठेठईटांगर, कुरडेगा व बोलबा प्रखंड से आए MPW, BPM, LT, MOIC व MTS कर्मियों ने भाग लिया. टीम ने प्रतिभागियों को IDA इम्पैक्ट सर्वे के उद्देश्य, प्रक्रिया और फील्ड में इसके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी.

Continue reading

ग्रामीणों ने BJP नेता के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, वीडियो वायरल

Ranchi: ओरमांझी थाना क्षेत्र के पीलू गांव में जमीन विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसपर दावा किया जा रहा है कि ग्रामीणों ने बीजेपी नेता के समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है. बताया जा रहा है कि जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप को लेकर गांव में विवाद बढ़ा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई.

Continue reading

झारखंड में धूमधाम से मना भाजपा का स्थापना दिवस, नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पूरे झारखंड में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया. प्रदेश कार्यालय रांची में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस मौके पर राज्यभर में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों और कार्यालयों पर पार्टी का ध्वज फहराया.

Continue reading

लातेहारः डीटीओ ने 59 वाहनों का काटा चालान, 1.21 लाख जुर्माना वसूला

डीटीओ ने बताया कि जांच के दौरान सात भारी वाहनों व 52 बिना हेलमेट के दुपहिया चलाने वालों का ऑनलाइन चालान काटा गया. एक वाहन जब्त  किया गया है. इन वाहनों से 1,21,500 रुपये जुर्माना वसूला गया.

Continue reading

असम चुनाव: चाय बागान श्रमिकों व आदिवासियों के हक की लड़ाई जारी रहेगी- हेमंत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को असम विधानसभा चुनाव के तहत चाबुआ-लाहोवाल सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी भूबेन मुरारी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को ऑनलाइन संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला.

Continue reading

जामताड़ाः बाइक के धक्के से बच्चा घायल, ग्रामीणों ने आरोपी को घर से पकड़ा

नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोचीयाडीह गांव में सोमवार को सड़क हादसे में एक बच्चा घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, गांव के मुबारक अंसारी का बेटा नसीम अंसारी (11 वर्ष) दुकान से अपने घर लौट रहा था. तभी सड़क किनारे तेज रफ्तार से आ रही बइक ने उसे धक्का मार दिया.

Continue reading

CGL पेपर लीक में एजेंसी को ब्लैकलिस्ट केस: हाईकोर्ट से राहत नहीं, सिविल रिव्यू दूसरी बार खारिज

Ranchi: सत्यवत इंफोसोल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दाखिल सिविल रिव्यू याचिका को झारखंड हाईकोर्ट ने दूसरी बार खारिज कर दिया. सबसे पहले सत्यवत इंफोसोल प्राइवेट लिमिटेड ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा उसे ब्लैकलिस्टेड किए जाने पर रिट याचिका दाखिल कर हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

Continue reading

चतराः होमगार्ड बहाली प्रक्रिया पर सवाल, अभ्यर्थियों ने समाहरणालय में किया हंगामा

पत्थलगड्डा प्रखंड के अभ्यर्थियों की दौड़ के दौरान यह विवाद सामने आया है. अभ्यर्थियों नें निर्धारित समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी नहीं कराने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि प्रक्रिया में गड़बड़ी से कई उम्मीदवारों को नुकसान हो रहा है.

Continue reading

राज्य में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के खिलाफ

Ranchi: राज्य सरकार द्वारा सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए अपनायी गयी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के खिलाफ है. सूचना आयुक्तों की जारी नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान राज्यपाल को भेजे गये शिकायती पत्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है. राज्यपाल सचिवालय द्वारा इस मुद्दे पर मिली शिकायतों पर कानूनी नजरिये से विचार विमर्श किया जा रहा है.

Continue reading

जामताड़ाः साइबर गिरोह का भंडाफोड़, करमाटांड़ से  2 गिरफ्तार, एक नाबालिग भी धराया

गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को पकड़ा. इनमें दो वयस्क व एक नाबालिग शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेंद्र रवानी (28 वर्ष) व गणेश रवानी (25 वर्ष) के रूप में हुई है.

Continue reading

राज नदंनी की हत्या के पीछे था संपत्ति का खेल, राहुल पाठक ने रची थी साजिश

राजधानी रांची के रातू थाना इलाके के झखराटांड़ में 13 मार्च की रात राज नंदनी पाठक की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. इस हत्याकांड की मुख्य वजह संपत्ति लिखने का शक है. राहुल पाठक को इस बात का शक हो रहा था कि पिता सुबोध पाठक ने राज नंदनी पाठक के नाम से संपत्ति न लिख दें. इस हत्याकांड का मास्टरमांइड राहुल पाठक है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही