Search

झारखंड न्यूज़

बोकारो पुलिस का बड़ा एक्शन, अमन साहू गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार

बोकारो पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कुख्यात अपराधी अमन साहू गिरोह से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी हरविंदर सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर इस बात की जानकारी दी.

Continue reading

झारखंड : नव विवाहित दंपत्तियों को दी जा रही नई पहल किट, परिवार नियोजन को मिलेगा बढ़ावा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य में नव विवाहित दंपत्तियों के लिए नई पहल किट का वितरण शुरू किया गया है. इस पहल का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करना है.

Continue reading

गांव से शहर और शहर से गांव के माध्यमिक स्कूलों में बदले जाएंगे शिक्षक

शहरी माध्यमिक स्कूलों में पांच साल से जमे टीचरों को अब गांव जाना होगा. राज्य सरकर ने इससे संबंधित नियामवली बना ली है. नए नियामवली के तहत जुगाड़ टेक्नोलॉजी के सहारे शहर में जमे रहने की कोई गुंजाइश नहीं है.

Continue reading

आदिवासी महिला को कालिख पोतने वाले आरोपियों के घर पहुंचे सैकड़ों लोग,कोकर में हंगामा

Ranchi: कोकर स्थित भाभा नगर में आदिवासी महिला के साथ कथित रूप से कालिख पोतने की घटना को लेकर भाभा नगर में हंगामा जारी है. गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में आदिवासी मूलवासी समाज के लोग पीड़िता के घर पहुंचे. उनका हालचाल जाना और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Continue reading

देवघर के 17 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, 8 थानों के प्रभारी बदले

जिले में पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. एसपी सौरभ के निर्देश पर 17 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए विभिन्न थानों एवं शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Continue reading

लातेहार :  CWC ने बच्‍चों से की पूछताछ, आश्वस्त होने के बाद भेजा

रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्‍सप्रेस से एक अप्रैल की रात तकरीबन 8.45 बजे 24 बच्‍चों का समूह लातेहार रेलवे स्‍टेशन में उतरा. एक साथ इतनी संख्‍या में बच्‍चों को देखकर स्‍थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी.

Continue reading

पलामू :  हनुमान जयंती पर कई मंदिरों में भव्य आयोजन

जिले में आज हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला. विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सहित विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए.

Continue reading

देवघर :  बासुकीनाथ मंदिर जा रहे पति की सड़क हादसे में मौत, पत्नी की हालत गंभीर

जिले के चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहरा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां अज्ञात वाहन ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस  हादसे बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई.  जबकि पीछे बैठी महिला की गंभीर रूप से घायल हो गई.

Continue reading

NHRC की सिफारिशों पर झारखंड पुलिस मुख्यालय सख्त, नए निर्देश जारी

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की सिफारिशों के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है.  गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

Continue reading

धनबाद : वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, आक्रोशितों ने NH किया जाम

जिले में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के किसान चौक के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान टुंडी थाना क्षेत्र के तारडांड निवासी 50 वर्षीय किशन महतो के रूप में की गई है.

Continue reading

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम व आप्त सचिव संजीव लाल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और उनके आपके सचिव संजीव लाल को ज़मानत नहीं दी. अदालत ने मामले में चार सप्ताह के अंदर महत्वपूर्ण गवाहों की जाँच करने का आदेश दिया.

Continue reading

जमशेदपुर के मानगो में हाईवोल्टेज ड्रामा : पत्नी से विवाद के बीच पति के दोस्त ने लहराई पिस्तौल

मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पत्नी से विवाद के बीच पति के दोस्त ने पिस्तौल लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश की.  यह घटना ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गंगौर स्वीट्स के सामने की है.

Continue reading

झारखंड में सूचना आयुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, राज्यपाल को भेजे गए पांच नाम

झारखंड में लंबे समय से निष्क्रिय पड़े राज्य सूचना आयोग को सक्रिय करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है. मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सरकार ने लोक भवन को नामों की सूची भेज दी है.

Continue reading

रांची के सोनाहातू इलाके में कुएं में गिरा जंगली हाथी, रेस्क्यू जारी

सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव के एक कुआं में जंगली हाथी के गिरने की खबर है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी है.

Continue reading

लातेहार की बेटियों का कमाल, खेलो इंडिया ट्राइबल्‍स गेम में नेहा ने जीता स्‍वर्ण पदक

लातेहार की बेटियों ने छतीसगढ़ में कमाल कर दिखाया है. खेलो इंडिया ट्राइबल्‍स गेम में महुआडांड़ की नेहा खलखो ने वॉक रेस प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक जीता है. वहीं रूपा और प्रियंका ने कबड्डी में झारखंड का प्रतिनिधित्‍व करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही