Search

झारखंड न्यूज़

सरयू राय ने किया भूमिपूजन, लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बनेगा सनातन सदन व गोसेवा केंद्र

लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में गो सेवा केंद्र और सनातन सदन के निर्माण की दिशा में पहल शुरू हो गई है. रामनवमी के अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने इन दोनों योजनाओं का भूमिपूजन किया. सरयू राय ने बताया कि मंदिर परिसर में बनने वाला सनातन सदन तीन तलों का होगा.

Continue reading

सड़क बनी नहीं, बिल हो गया पास, दोषी इंजीनियर पर गिरी गाज, पेंशन में 5 साल तक कटौती

Ranchi: झारखंड सरकार ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामले में रिटायर्ड सहायक अभियंता रामाशीष राम पर कार्रवाई की है. उनकी पेंशन में अगले 5 साल तक 20 प्रतिशत की कटौती की गई है. रामाशीष राम 6 जनवरी 2011 से 15 जनवरी 2014 तक पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एनआरईपी में प्रभारी कार्यपालक अभियंता थे.

Continue reading

मेदिनीनगर में रामनवमी जुलूस के दौरान जनरेटर में लगी आग

मेदिनीनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार रामनवमी जुलूस के दौरान राधे राधे डीजे के साथ चल रहे जनरेटर में अचानक चिंगारी उठने के बाद आग लग गई.

Continue reading

रांची : चोरी के मामले में चार अपराधी अरेस्ट, जेवरात और मोबाइल बरामद

Ranchi: लालपुर थाना की पुलिस ने चोरी के मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम मुन्ना जयसवाल, उमंग साहू, सुजल कुमार और एक नाबालिग है. पुलिस ने एक सोने की चेन, एक अंगूठी, एक सेट झुमका, दो कान का जोड़ा और तीन मोबाइल बरामद किया है. सभी सोने के जेवरात मुन्ना जयसवाल के पास थे. उसी से बरामद किया गया है.

Continue reading

रांची:  खजूर पर्व की तैयारी तेज, 29 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा

ईसाई समुदाय का खजूर पर्व 29 मार्च, रविवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर शहर के प्रमुख चर्च -संत मारिया महागिरजाघर, सीएनआई चर्च बहुबाजार और जीईएल चर्च के बाहर खजूर की डालिए बाजार में बेची जा रही है.

Continue reading

रांची: 28वीं सब-जूनियर सेपक टकरा चैंपियनशिप संपन्न, राज्यपाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इनडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार में आयोजित 28वें सब-जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा चैंपियनशिप 2026 के समापन समारोह में खिलाड़ियों को बधाई दी.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते,

Continue reading

विदेशों में झारखंड के प्रवासी मजदूरों की लगातार मौत, शव लाना बना बड़ी चुनौती

झारखंड के हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह और कोडरमा समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में मजदूर रोजगार की तलाश में विदेशों का रुख कर रहे हैं. लेकिन विदेशों में काम करने वाले इन प्रवासी मजदूरों की मौत के लगातार सामने आ रहे मामलों ने गंभीर चिंता खड़ी कर दी है. सबसे बड़ी समस्या यह है कि हादसे के बाद शव को वापस लाना परिजनों के लिए बेहद कठिन और महंगा साबित हो रहा है.

Continue reading

Jharkhand Weather : आज बिगड़ सकता है मौसम, तेज हवा, बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है. राज्य के कुछ हिस्सों में गर्मी बढ़ रही है, वहीं कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है.

Continue reading

रामनवमी पर CM का संदेश: आस्था, एकता और उत्साह से मनाएं पर्व, मंदिर सौंदर्यीकरण जल्द पूरा हो

Ranchi: रामनवमी व महावीर जयंती के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को श्रीराम-जानकी तपोवन मंदिर पहुंचे. सीएम के साथ उनकी पत्नी और कल्पना सोरेन भी मौजूद थी. सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी के पावन अवसर पर राम-जानकी मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह दिन पूरे देशवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस पर्व को बेहतर, सुचारू और यादगार बनाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर जुटे हैं.

Continue reading

सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे श्री राम-जानकी तपोवन मंदिर, उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

रामनवमी व महावीर जयंती के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को श्रीराम-जानकी तपोवन मंदिर पहुंचे. इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और महावीर मंडल के सदस्यों ने सीएम और कल्पना सोरेन को चुनरी पहनाकर सम्मानित किया. मंदिर पहुंचते ही महावीर मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया.

Continue reading

नक्सलियों के खिलाफ चले ब्लैक थंडर ऑपरेशन से जुड़ा मामला : सबूत के अभाव में आरोपी हाईकोर्ट से बरी

कोर्ट ने सोमा तारकोट की सजा और दोषसिद्धि पूरी तरह रद्द कर उसे तुरंत रिहा करने का आदेश (यदि किसी अन्य मामले में वांछित नहीं हो) दिया है. हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की.

Continue reading

मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने मनरेगा को कमजोर करने के प्रयासों पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Chaibasa: चाईबासा स्थित टीआरटीसी में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में झारखंड एवं ओडिशा के नव नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के साथ राज्य की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने संवाद किया.

Continue reading

नवमी को लेकर पलामू में उत्साह चरम पर, झंडा और पारंपरिक शस्त्रों की जमकर हुई खरीदारी

Madninagar: पलामू जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में रामनवमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. बाजारों में इन दिनों में बड़ी संख्या में लोग महावीर झंडा और पारंपरिक शस्त्रों की खरीदारी कर रहे हैं. बाजार में महावीर झंडा 20 रुपए से शुरू होकर 500 रुपए तक बिक रहा है. वहीं पारंपरिक शस्त्रों में तलवार 200  से लेकर 1000 रुपए तक की कीमत में उपलब्ध है. दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिनभर बनी रह रही है.

Continue reading

धनबादः कोयलांचल में भक्ति और उत्साह का संगम, रामनवमी पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब

Dhanbad: कोयलांचल में रामनवमी का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है. शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. विशेष रूप से रणधीर वर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर और हीरापुर हनुमान मंदिर में हजारों की संख्या में सनातन धर्मावलंबी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. भक्त विधि-विधान के साथ पूजा कर रहे हैं और वीर बजरंगबली को झंडा, फूलमाला, नारियल और प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं.

Continue reading

पलामूः पाटन-पड़वा मार्ग पर टेंपो पलटने से एक की मौत, दो गंभीर

Medninagar:  पलामू जिला के पाटन से पड़वा जा रही एक टेंपो गुरुवार रात अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान बंगाल के चौबीस परगना निवासी ओबिजीत जाना (40 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में टेंपो चालक सोनू कुमार (32 वर्ष) और सिबना मंडोल (35 वर्ष) शामिल हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही