Search

झारखंड न्यूज़

धनबादः 110 आरोग्य दूत सम्मानित, स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की अनूठी पहल

कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के 55 विद्यालयों से जुड़े कुल 110 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. ये शिक्षक आरोग्य दूत के रूप में स्कूलों में विद्यार्थियों तक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने, उन्हें जागरूक करने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं.

Continue reading

धनबाद नगर निगम की बैठक में 11 जोनल कमेटियां गठित, विकास को मिलेगी रफ्तार

बैठक में सभी 55 वार्डों के लिए कुल 11 जोनल कमेटियों का गठन किया गया. इन कमेटियों में पार्षदों को शामिल कर स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी व क्रियान्वयन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है.

Continue reading

रांची पुलिस के लिए चोर बने सिरदर्द, लगातार दे रहे घटनाओं को अंजाम

Ranchi: रांची में चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है. खासकर चोर बंद घरों की रेकी कर चोरी कर रहे हैं. रांची में चोरी की घटना और चोर दोनों ही पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. चोर शहरी और ग्रामीण इलाकों में लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. हाल के दिनों में चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है.

Continue reading

देवघर एयरपोर्ट का समर शिड्यूल जारी, 29 मार्च से फ्लाइट्स की टाइमिंग में बदलाव

झारखंड में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है. ऐसे में बढ़ती गर्मी को देखते हुए देवघर एयरपोर्ट की फ्लाइट की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. नया टाइम शिड्यूल 29 मार्च से प्रभावी होगा.

Continue reading

पलामूः रामनवमी जुलूस में बेहतर प्रदर्शन करने वाली समितियां पुरस्कृत

विश्व संघ, महावीर युवा मंडल व सुरभि क्लब को पहला पुरस्कार मिला. वहीं, न्यू एकता क्लब, सुभाष चौक व शांति विकास संघ अघोर आश्रम को दूसरा तथा समाज कल्याण समिति कुंड मुहल्ला, ॐ शांति क्लब कन्नी राम चौक व बजरंगबली सेवा समिति आजाद नगर को तीसरा पुरस्कार दिया गया.

Continue reading

हजारीबाग दुष्कर्म मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार

हजारीबाग में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करार दिया है.

Continue reading

जमशेदपुरः MGM अस्पताल में जन्म प्रमाणपत्र के लिए लंबी कतार, 3 हजार आवेदन लंबित

जन्म प्रमाणपत्र जारी करने में देरी को लेकर लगातार शिकायतें प्रशासन तक पहुंच रही थीं. डीसी की जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई थी, जिसके बाद तीन कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया और लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया था.

Continue reading

पत्नी की हत्या मामले में HC ने पति की सजा को रखा बरकरार, सास-ससुर सहित 4 बरी

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या के एक मामले में सजा के खिलाफ दो अलग-अलग अपील पर फैसला सुनाया है. एक अपील में मृतका की सास  सहित तीन रिश्तेदार को बरी कर दिया, जबकि दूसरे अपील में मृतका के ससुर को बरी किया और पति साजिद मियां की सजा को बरकरार रखा है.

Continue reading

पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर समिति ने अखाड़ों का किया भव्य स्वागत

पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर समिति ने हर साल की तरह इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया. इस खास मौके पर समिति द्वारा अखाड़ाधारियों का भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा आयोजन धार्मिक आस्था और गरिमा से भर गया.

Continue reading

बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में भैंस के मांस की आपूर्ति का टेंडर रद्द

Ranchi: बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में मांसाहारी जानवरों के लिए भैंस के मांस की आपूर्ति से संबंधित टेंडर रद्द कर दिया गया. इसकी वजह 2026-27 में आपूर्ति के लिए निकाले गये टेंडर में सिर्फ दो ही लोगों का शामिल होना है.

Continue reading

पायल बनारसी के भजनों पर झूमा लातेहार, विनय मिश्रा की प्रस्तुति से भक्त हुए भावविभोर

रामनवमी के अवसर पर वाराणसी से आईं पायल बनारसी और विनय मिश्रा ने “भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा” सहित अन्य भजनों से पूरे लातेहार का माहौल भक्तिमय कर दिया. उनके सुरों पर शहर झूम उठा और ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा.

Continue reading

Jharkhand Weather: अगले 24 घंटों में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र में बना चक्रवाती दबाव का असर राज्य के मौसम पर साफ दिख रहा है

Continue reading

धनबाद : भूली होल्ट के पास व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद

शहर के भूली होल्ट के समीप शनिवार को रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है. खबर लिखे तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. आशंका जताई जा रही है कि मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है.

Continue reading

पलामू पुलिस की कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर दो डीजे जब्त

रामनवमी के दौरान शोर-शराबे और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर पलामू पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. टाउन थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया गया है. दोनों डीजे साउंड बाहरी राज्य के बताए जा रहे हैं.

Continue reading

108 एंबुलेंस कर्मियों का राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान, मांगें नहीं मानी तो झारखंड में सेवाएं होंगी ठप

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने कड़ा विरोध जताया है. संघ ने सम्मान फाउंडेशन पर तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई और श्रमिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही