Search

झारखंड न्यूज़

रामगढ़ जिले के 25 शिक्षक हुए सम्मानित

समारोह में 25 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम  में बेहतर प्रदर्शन के लिए गोला प्रखंड को टॉप ब्लॉक व रकुवा संकुल को बेस्ट क्लस्टर के रूप में पुरस्कृत किया.

Continue reading

रांची : CID ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

साइबर अपराध थाना, अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) को साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है. एचडीएफसी बैंक की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ‘मनीष फर्निशिंग कंपनी’ के नाम से संचालित म्यूल बैंक खाते के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में हुए 11 डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड मामलों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Continue reading

झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की तारीख का ऐलान, 21 अप्रैल से आवेदन शुरू

झारखंड एकेडमिक काउंसिल परिषद (JAC) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के आयोजन को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है. जिसके मुताबिक, राज्य के प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) एवं उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी.

Continue reading

गढ़वा: रामनवमी जुलूस के दौरान हुए विवाद में अब तक 20 लोग गिरफ्तार

गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 से अधिक लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, वहीं 220 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Continue reading

धनबादः पैसों के लेन-देन को लेकर चिरकुंडा में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

घायलों को तत्काल स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया गया. बताया जा रहा है कि वहां भी दोनों पक्षों के बीच फिर से झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया.

Continue reading

जादूगोड़ा: विजयादशमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, झाकियों ने मन मोहा

चैती नवरात्र के विजयादशमी के शनिवार को सुंदरनगर की सड़कों पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. यह शोभायात्रा श्री निवास अखाड़ा व बजरंग अखाड़ा की ओर से निकली. इस शोभायात्रा में साथ चल रही झाकियों ने सबका मन मोह लिया. वहीं सुंदरनगर का पूरा वातावरण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया.

Continue reading

लातेहारः कुत्तों ने चीतल पर किया हमला, मौत

सूचना मिलते ही बालूमाथ वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और घायल चीतल को रेस्क्यू कर बालूमाथ रेंज कार्यालय ले गई. विभाग के अधिकारियों ने चीतल का प्रथमिक उपचार कराया. वहां डॉक्टरों ने उसे र लातेहार स्थित पशु चिकित्सालय रेफर कर दिया. लातेहार ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

Continue reading

नोटबंदी के दौरान गबन मामले में तीन आरोपी CBI कोर्ट से बरी

नोटबंदी के दौरान हुए लाखों रुपये के गबन मामले में तीन आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत ने बरी कर दिया. जिन्हें बरी किया किया गया उनमें तत्कालीन कार्यवाहक पोस्टमास्टर डोमिनिक जोसेफ मिंज, तत्कालीन ट्रेजरर शिव रंजन प्रसाद और तत्कालीन डाक सहायक चेपो उरांव शामिल है. यह मामला डोरंडा मुख्य डाकघर में नोटबंदी के दौरान हुए कथित लाखों रुपये के गबन से जुड़ा है.

Continue reading

रांची : निगम की स्वामित्व वाली दुकानों को बकाया किराया भुगतान की अंतिम तिथि 31 मार्च

नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्रांतर्गत निगम स्वामित्व वाली दुकानों के बकाया किराया भुगतान के संबंध में सूचना जारी की गई है. निगम प्रशासन ने सभी आवंटित दुकानदारों/अनुज्ञप्तिधारियों के लिए बकाया किराया जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की है.

Continue reading

पलामू : बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो की मौत, दो गंभीर

जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित कारीहार गांव के नवादा मोड़ के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

Continue reading

बहरागोड़ा: ‘जय श्रीराम’ से गूंजा इलाका, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' के अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला. राम मंदिर मैदान, पंचमुखी बजरंगी दल और मालबांधी-मौदा रामनवमी कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल और भव्य जुलूस निकाला गया, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया.

Continue reading

लातेहारः पीडीजे की न्यायिक अधिकारियों संग बैठक, लोक अदालत की सफलता पर मंथन

पीडीजे ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने के लिए अभी से ही नोटिस तामिला न प्री-सीटिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. विशेष रूप से सुलहनीय आपराधिक मामलों, दीवानी, बैंक ऋण, बिजली बिल न वैवाहिक विवादों जैसे मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक नोटिस तामिला कराने पर जोर दिया.

Continue reading

लातेहारः नीलांबर-पीतांबर के शहादत दिवस पर जल-जंगल-जमीन बचाने का संकल्प

पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि नीलांबर व पीतांबर दोनों वीर भाइयों ने अंग्रेजों के शोषण व अत्यााचार के खिलाफ आवाज उठाई और आदिवासियों को संगठित कर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये थे.

Continue reading

रांची: कल्पना सोरेन ने 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का किया उद्घाटन

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वीं इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ भव्य समारोह के साथ हुआ. उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुईं.

Continue reading

गढ़वा : विधायक अनंत देव की गाड़ी से टकराई जीप, बाल-बाल बचे

जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. वे अपने आवास से डंडई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी रमना–श्री बंशीधर मुख्य मार्ग पर सीरियाटोंगर मोड़ के पास यह हादसा हुआ.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही