Search

झारखंड न्यूज़

सुबह की न्यूज डायरी।। 28 MAR।। चहुं ओर रामनवमी का उल्लास।। बिहार:  CM नीतीश कब देंगे इस्तीफा, आया डेट।। तेल संकट: PM मोदी ने मुख्यमंत्रियों से की बात।। समेत कई खबरें व वीडियो.

सुबह की न्यूज डायरी।।28 MAR।। चहुं ओर रामनवमी का उल्लास।। बिहार:  CM नीतीश कब देंगे इस्तीफा, आया डेट।। तेल संकट: PM मोदी ने मुख्यमंत्रियों से की बात।। CM हेमंत पहुंचे तपोवन मंदिर, उमड़ा भक्तों का सैलाब।। बोकारोः रामनवमी जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 6 लोग झुलसे।। धनबादः रामनवमी जुलूस पर पथराव, एक दर्जन लोग घायल।।

Continue reading

सिमडेगा की हॉकी को दिलाई पहचान, मनोज कोनबेगी को मिला ‘जमन लाल शर्मा अवार्ड’

हॉकी इंडिया के सौ वर्ष पूरे होने पर हॉकी इंडिया ने देश की राजधानी नई दिल्ली में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया. 8वें वार्षिक पुरस्कार समारोह 2025 में झारखंड के सपूत मनोज कोनबेगी को प्रतिष्ठित जमन लाल शर्मा अवार्ड से सम्मानित किया गया.

Continue reading

धनबादः रामनवमी जुलूस पर पथराव, एक दर्जन लोग घायल, इलाके में तनाव

बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखराजपुर में रामनवमी के अवसर पर निकाले जा रहे अखाड़ा जुलूस के दौरान अचानक पथराव की घटना से अफरा-तफरी मच गई. इस अप्रत्याशित हमले के बाद जुलूस में शामिल लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे पूरे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव फैल गया.

Continue reading

विष्णुगढ़ पहुंची अंबा प्रसाद, बीते दिनों हुई घटना पर पुलिस प्रशासन पर खूब गरजी

बिष्णुगढ़ में कुछ लोगों के द्वारा 12 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करके हत्या कर दी गई थी. घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव सह बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने काफी चिंता जताई है.

Continue reading

रामगढ़ः रामनवमी उत्सव पर आंधी-पानी का खलल, कई जगह पंडाल गिरे, बिजली गुल

कई जगहों पर कार्यक्रम शुरू होते ही आंधी-तूफान ने सारे किये-कराए पर पानी फेर दिया. विभिन्न समितियों व अखाड़ों के सदस्यों ने रामनवमी पूजा की तैयारी में अपनी ताकत झोंक दी थी. मगर अंतिम समय में बारिश ने खलल डाल दिया.

Continue reading

बोकारोः रामनवमी जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आ 6 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको गांव में अखाड़ा मिलन के दौरान महाबीरी झंडा अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में कुल 6 लोग झुलस गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Continue reading

पलामूः रामनवमी पर दिखा भक्ति, उत्साह व एकता का संगम

मेदिनीनगर में निकले भव्य जुलूस में तीन दर्जन से अधिक पूजा समितियों व अखाड़ों ने भाग लिया. पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहा. श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के नेतृत्व में जुलूस आगे बढ़ा.

Continue reading

देवघर : प्रेमी युगल ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या

देवघर के बुढ़ई थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जहां युवक-युवती पेड़ पर एक साथ फंदे से झूल गए. मामला सरपत्ता कारीपहाड़ी गांव की है. यहां 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक प्रेम प्रसंग के चलते पलाश पेड़ पर एक साथ फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी है.

Continue reading

रांची: रामनवमी जुलूस के दौरान खोया बच्चा, इस नंबर पर दे सकते हैं जानकारी

राज्यभर में रामनवमी पर्व की धूम है. जगह-जगह पर शोभा यात्रा निकाला गया. लेकिन रांची के मेन रोड में शोभा यात्रा के दौरान एक बच्चा खो गया है. बच्चे का नाम आदित्य राज है. जो सामलोंग के हनुमान मंदिर भुइया टोली का रहने वाला है.

Continue reading

जादूगोड़ाः रामनवमी पर माटीगोड़ा के श्री दयाल राम मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

माटीगोड़ा स्थित श्री दयाल राम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जमशेदपुर से निर्मल काबरा, सज्जन काबरा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु दयाल राम मंदिर पहुंचे और दयाल बाबा, भगवान श्रीराम व माता सीता की पूजा-अर्चना कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया.

Continue reading

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम जिले में रामनवमी का उल्लास, जुलूस में युवाओं ने दिखाए करतब

तलवार, भाला, डंडा व अन्य पारंपरिक हथियारों से लैस युवाओं की टोली ने एक से बढ़कर एक करतब दिखा कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा क्षेत्र भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा.

Continue reading

चाईबासाः विधायक जगत माझी ने जंगल आंदोलन के नायक दिऊं कोड़ाह को दी श्रद्धांजलि

मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने कहा दिऊं कोड़ाह ने उनके पिता देवेंद्र माझी के साथ मिलकर जंगल में बसे लोगों को उनका हक-अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करते हुए अपनी शहादत दी. दिऊं कोड़ाह के अलावा सुखराम पुरती, टूंगी कोड़ाह, निंबु कुई ने भी संघर्ष किया था.

Continue reading

CM हेमंत ने महिलाओं को दिया  रामनवमी का तोहफा, आया मंईयां सम्मान का पैसा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को चतरा जिले की करीब 75,652 महिलाओं को रामनवमी का तोहफा दिया है. सरकार की ओर से इन महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना के तहत दो-दो महीने का पैसा ट्रांसफर कर दिया गया. त्योहार के दिन खाते में पैसा आने से महिलाओं के चेहरे खिल गए.

Continue reading

लातेहारः महनवमी पर गायत्री मंदिर में हुआ कन्या पूजन, भंडारे में जुटे लोग

महानवमी के दिन शुक्रवार को नौ कन्याओं का पूजन देवी स्वरूप मानकर किया गया. आरती के बाद उन्हें भोजन कराया गया. भंडारा के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ. भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया.

Continue reading

भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय: लातेहार डीसी

डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है. रामनवमी भगवान श्रीराम को जन्मोात्स्व का पर्व है. इसे हमें मिलजुल कर मनाना चाहिए. भगवान श्रीराम ने समाज के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत किया और मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाये. हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिये.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही