Search

झारखंड न्यूज़

रांची: सदर थाना में पुलिस–व्यवसायी समन्वय समिति की बैठक, सुरक्षा व पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की लॉ एंड ऑर्डर उप समिति के तत्वावधान में आज सोमवार को सदर थाना में पुलिस–व्यवसायी समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में थाना क्षेत्र के व्यवसायियों ने अपने-अपने इलाकों की समस्याओं और सुझावों से थाना प्रभारी को अवगत कराया.

Continue reading

रामगढ़ः चितरपुर कॉलेज में मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

कॉलेज की सभी महिला शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी. इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया. प्राचार्य डॉ संज्ञा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं.

Continue reading

गढ़वा में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की बैठक, 13 मार्च के रांची प्रदर्शन को सफल बनाने की बनी रणनीति

108 एंबुलेंस कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर गढ़वा जिले में कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सदर अस्पताल परिसर में आयोजित की गई. बैठक में झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने भाग लिया और 13 मार्च को रांची में प्रस्तावित घेराव एवं महाप्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई.

Continue reading

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध पर अम्बा प्रसाद ने जताई चिंता, महंगाई बढ़ने की आशंका

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है. फेसबुक लाइव के माध्यम से आम जनमानस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस युद्ध का असर भारत की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जिंदगी पर पड़ सकता है.

Continue reading

लातेहारः क्षत्रिय गौरव एकता मंच की रांची रैली को सफल बनाने का निर्णय

पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि  इस रैली में पूरे झारखंड से क्षत्रिय समाज के लोग जुटेंगे और अपनी चट्टानी एकता का परिचय देंगे. क्षत्रिय गौरव एकता मंच के प्रदेश संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि झारखंड में पहली बार खुले मैदान मे क्षत्रिय समाज की रैली हो रही है.

Continue reading

CM हेमंत सोरेन को सरहुल सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनने का न्योता

केंद्रीय सरना समिति, कांके के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सरहुल पूजा की 47वीं वर्ष पूर्व संध्या पर आयोजित झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है. यह कार्यक्रम 19 मार्च को सरना मैदान, कांके में आयोजित होगा.

Continue reading

सरला बिरला विवि में ‘AI व मशीन लर्निंग' विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू

सरला बिरला विश्वविद्यालय में ‘एआई एंड एमएल फॉर एजुकेटर्स’ विषय पर आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य बिरला ग्रुप (कॉरपोरेट अफेयर्स) के अध्यक्ष डॉ. विनोद के. शर्मा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव क्षमताओं को बढ़ाने का कार्य करता है

Continue reading

रामगढ़ः कौशल प्रशिक्षण से महिलाएं बनें आत्मनिर्भर- पुटूस

धनंजय कुमार पुटूस ने महिलाओं से कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की अपील की. सेंटर मैनेजर अरविंद कुमार, इंचार्ज सुशील कुमार कुशवाहा व प्लेसमेंट मैनेजर नेहा सिंह ने महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया.

Continue reading

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 516.70 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. विभाग ने 15वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 516 करोड़ 70 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजनाओं के उपयोग को संशोधित स्वीकृति प्रदान की है.

Continue reading

झारखंड : राज्य प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को IAS में पदोन्नति

केंद्र सरकार ने झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति दी है. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 9 मार्च 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.

Continue reading

रांची: सदर अस्पताल में 300 टीबी मरीजों को मिला पोषण किट

टीबी मरीजों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सदर अस्पताल रांची में 300 मरीजों के बीच पोषण किट यानी फूड बास्केट का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम टीबी निवारण के तहत आयोजित किया गया.

Continue reading

21 मार्च को सरहुल पर्व पर शोभायात्रा, 5 हजार आदिवासी सेना होंगे शामिल

प्रकृति पर्व सरहुल 21 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस पर्व के मौके पर शोभायात्रा निकाली जाएगी. जिसमें 5000 हजार स्वयंसेवी शामिल होगें. आज सोमवार को कचहरी स्थित भवन में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया.

Continue reading

झारखंड के सपनों की उड़ान का बजट, कटौती प्रस्ताव पर मंत्री सुदिव्य कुमार का पलटवार

Ranchi: विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने विपक्ष द्वारा लाए गए कटौती प्रस्तावों पर तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव दरअसल झारखंड की जनता की जन आकांक्षाओं की कटौती का प्रस्ताव है. मंत्री ने 1.58 लाख करोड़ रुपये के बजट को झारखंड के सपनों की उड़ान बताते हुए सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी.

Continue reading

लातेहारः चंपा घाटी में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोग घायल

बोलेरो चालक अंकित ने बताया कि गाड़ी चंपा घाटी में उतर रही थी, इसी दौरान ब्रेक फेल हो गया और बोलेरो दुर्घटनाग्रस्ता हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

Continue reading

5 करोड़ से बना सिरमटोली 'सरना भवन', उद्घाटन की आस में स्टेज की सीलिंग टूटी

आदिवासियों की पवित्र सरहुल पर्व के अवसर पर 21 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा सरना स्थल शुरू होगी और विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए सिरमटोली सरना स्थल में सम्पन्न होगी. इस त्योहार पर लाखों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग सिरमटोली सरना स्थल में माथा टेकेगें और मां सरना से सुख, शांति, समृद्धि की कामना करेगें.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही