Search

झारखंड न्यूज़

लातेहारः होटलों-मिठाई दुकानों में डीएफएसओ का छापा, 40 किलो जलेबी व लड्डू नष्ट

डीएफएसओ डॉ मोईन अख्तर के नेतृत्व में विभाग की टीम ने शहर के कई इलाकों में होटलों, मिठाई दुकानों, मीट दुकानों व रेस्टोरेंट में औचक छापेमारी कर संघन जांच की. इस दौरान मिठाई दुकान से काफी पुराना करीब 40 किलो जलेबी व लड्डू जब्त कर नष्ट कराया गया.

Continue reading

LJP(R)  के अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे रांची, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Ranchi: केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचे. वे रांची से चतरा के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे विवेक रंजन को आशीर्वाद देने जा रहे हैं. इसके बाद वे वहां से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे.

Continue reading

जोन्हा फॉल के पास सड़क पक्कीकरण पर हाईकोर्ट का सुझाव - चौड़ाई 8 मीटर की जाए

Ranchi: हाईकोर्ट ने जोन्हा फॉल के निकट कच्ची सड़क मसरीजारा से हेसलाबेड़ा तक पक्की सड़क निर्माण के मामले में कोर्ट के स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट ने प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर राज्य सरकार और रेलवे प्रशासन से जवाब तलब किया. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने सुझाव दिया

Continue reading

धनबाद निकाय चुनावः मेयर पद पर संजीव सिंह जीत के करीब

मेयर पद पर संजीव सिंह 22001 वोट से आगे हैं. संजीव सिंह मतगणना में लागतर बढ़त बनाए हुए थे. 6 राउंड की काउन्टिंग के बाद संजीव सिंह 22 हजार से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं और जीत के काफी करीब हैं. चंद्रशेखर अग्रवाल दूसरे स्थान पर हैं.

Continue reading

लघु वनोत्पादों के संरक्षण व मूल्य संवर्धन पर कार्यशाला, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया उद्घाटन

पलाश सभागार में सिद्धको फेड द्वारा लघु वनोत्पादों के संग्रहण, संरक्षण और मूल्य संवर्धन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

Continue reading

धनबाद : प्रगति वाटिका अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने दी जान, पति से विवाद की आशंका

शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित शांति विहार के प्रगति वाटिका अपार्टमेंट से शनिवार को एक 35 वर्षीय महिला ने अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली.

Continue reading

लातेहार: नाबालिग से सामूहिक दुष्‍कर्म के 5 आरोपी पकड़ाये, इनमें तीन नाबालिग

Latehar: पुलिस ने एक आदिवासी नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म के पांच आरोपियों को पकड़  लिया है.  इन आरोपियों में तीन नाबालिग हैं. दो बालिग आरोपियों को मंडल कारा लातेहार भेज दिया गया है. जबकि तीन नाबालिगों को निरुद्ध कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. बालिग आरोपियों की पहचान असित तिर्की (20)  पिता स्व. निर्मल तिर्की और रेमीस तिर्की (19) पिता हेरमोन तिर्की के रूप में की गयी है. घटना जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की है.

Continue reading

रांची के बुंडू में सड़क हादसे में युवक की मौत

राजधानी रांची के बुंडू थाना इलाके में एक सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. मृतक युवक का नाम दिलीप कुमार महतो और पिता का नाम दिलीप कुमार महतो है. मृतक युवक तमाड़ इलाके का रहने वाला है.

Continue reading

झारखंड : DGP तदाशा मिश्र ने अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक

झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्र ने पुलिस मुख्यालय में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक के अलावा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे.

Continue reading

रांची निगम चुनाव: रोशनी खलखो की जीत पर निकला भव्य विजय जुलूस, हुई आतिशबाजियां

शहर के 53 वार्डों में मिली जीत के बाद महापौर रोशनी खलखो ने शनिवार को ओटीसी ग्राउंड, पिस्कामोड़ से भव्य विजयी जुलूस निकाला. बाईक रैली और आतिशबाजी के बीच समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया.

Continue reading

धनबाद में बीसीसीएल खदान धधका, गैस रिसाव से फूलने लगी सांस, लोगों ने किया सड़क जाम

Dhanbad: धनबाद में एक बार फिर खदानों की भूमिगत आग और जहरीली गैस रिसाव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के एरिया-4 अंतर्गत संचालित भूमि आउटसोर्सिंग खदान में अचानक आग भड़क उठी, जिससे काला धुआं और जहरीली गैस निकलने लगी. इस घटना से आसपास के लगभग दो हजार की आबादी प्रभावित बताई जा रही है.

Continue reading

लातेहार : DC-SP ने नीट परीक्षा केंद्र का किया न‍ि‍रीक्षण

लातेहार समेत झारखंड के सभी जिलों में मई में नीट–यूजी परीक्षा आयोजित की जाएगा, परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने केंद्रीय विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया.

Continue reading

रामगढ़ : रेल कर्मचारियों के नवजातों को मिलेगी अब मेडिकल सुविधा, निर्देश जारी

रेलकर्मियों के नवजात शिशुओं को तब तक रेलवे मेडिकल उपचार की पात्रता नहीं मिलती थी, जब तक उनका मेडिकल (उम्मीद) कार्ड बनकर तैयार नहीं हो जाता था.

Continue reading

धनबाद निकाय चुनाव : वार्ड 37 से गुड़िया देवी, 38 से जय कुमार की शानदार जीत, समर्थकों में जश्न का माहौल

धनबाद नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, मेयर और वार्ड पार्षद चुनाव की तस्वीर साफ हो रही है. इस बीच वार्ड 37 और 38 के नतीजें घोषित कर दिए गए हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही