Search

झारखंड न्यूज़

रांची : कोकर में कार ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच लोग घायल

Ranchi: राजधानी रांची के कोकर इलाके में आज दोपहर को एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  वही ऑटे से टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई.

Continue reading

जड़ों से जुड़े रहकर ही सुरक्षित होगा पृथ्वी का भविष्य : राज्यपाल

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित CMS VATAVARAN रांची ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल” का उद्घाटन किया. इस मौके पर कहा कि Roots & Renewal: Indigenous Knowledge, Youth Voices, Planetary Stewardship विषय वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक है.

Continue reading

निकाय चुनाव व आगामी त्योहारों से पहले पलामू पुलिस अलर्ट, 1042 अपराधियों का सत्यापन अभियान

नगर निगम चुनाव तथा होली, रामनवमी, सरहुल और ईद जैसे आगामी त्योहारों को देखते हुए पलामू पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है.

Continue reading

झारखंड में आम हड़ताल का व्यापक असर, मजदूरों ने लेबर कोड के खिलाफ बुलंद की आवाज

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से आहूत देशव्यापी आम हड़ताल का झारखंड के कोयला क्षेत्रों में व्यापक असर देखने को मिला. कोयला उद्योग, पब्लिक सेक्टर, परिवहन, ट्रांसपोर्ट और निर्माण क्षेत्र में कामकाज प्रभावित रहा. हड़ताल के कारण कोयला उत्पादन, ढुलाई, रैक लोडिंग और निर्माण कार्य पर खासा असर पड़ा.

Continue reading

10 से ज्यादा NIA केस लंबित रहने पर झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Ranchi: सुप्रीम कोर्ट ने 10 से ज्यादा मामले NIA में लंबित रहने के मामले में झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस जारी किया है. न्य़ायालय ने स्वत: संज्ञान से शुरू किये गये मामले में इन राज्यों को नोटिस जारी किया है.सबसे पहले हिदायतुल्ला ने निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किये जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.

Continue reading

रांची कृषि महाविद्यालय में 14-15 फरवरी को पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह

रांची कृषि महाविद्यालय में आगामी 14 व 15 फरवरी को पूर्व विद्यार्थियों का मिलन समारोह होगा. इस दो दिवसीय आयोजन में पूर्व छात्र-छात्राएं न केवल पुरानी यादों को ताजा करेंगे, बल्कि संस्थान के समग्र विकास व नए विद्यार्थियों के बेहतर प्लेसमेंट को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे.

Continue reading

चुटिया पुलिस ने लापता बच्चे को किया बरामद

Ranchi: चुटिया पुलिस ने लापता बच्चा को बरामद कर लिया है. बच्चा जनवरी महीने से लापता था, जिसको आज सकुशल बरामद कर लिय़ा गया है. सिटी डीएसपी ने बताया कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा.

Continue reading

चुटिया थार कांड : पढ़ाई के लिए जाना था देहरादून, अब जिंदगी की जंग लड़ रहे मां-बेटे

Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना इलाके में कल रात दस बजकर पंद्रह मिनट पर एक्सयूवी में सवार शहजादों ने एक व्यक्ति को कुचल को दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई. वहीं पांच लोग घायल हो गए. घायल एस अन्नपूर्णा नायडु और एस कुणाल नायडु निजी अस्पताल में भर्ती हैं. वे लोग जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं. ये लोग मूल रुप से पुरुलिया जिले के रहने वाले हैं.

Continue reading

JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 : उम्र सीमा छूट मामले में हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत

जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में प्रार्थियों को उम्र सीमा छूट मामले में झारखंड हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है. हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति आनंदा सेन की कोर्ट ने प्रार्थियों को राहत देते हुए कल परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति दी है.

Continue reading

बजट सत्र को लेकर पुलिस मुख्यालय का निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर बरतें विशेष निगरानी

Ranchi: झारखंड विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र को लेकर राज्यभर में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए हैं. पुलिस महानिदेशक (अभियान), झारखंड की ओर से सभी वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों (रेल सहित) को इस संबंध में पत्र भेजा गया है. जारी निर्देश के अनुसार, 18 फरवरी से 19 मार्च तक प्रस्तावित बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है.

Continue reading

जादूगोड़ा :  झारखंड आंदोलनकारी जोहेन दास बास्के की चौथी पुण्यतिथि मनी

जादूगोड़ा के नरवा पहाड़ स्थित धोबनी गांव में गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी सह अधिवक्ता दिवंगत जोहेन दास बास्के की चौथी पुण्यतिथि  मनाई गई.

Continue reading

बहरागोड़ा : राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में CPI (M) ने केनरा बैंक बंद कराया, मांगों को लेकर प्रदर्शन

चार लेबर कोड के विरोध में आहूत राज्यव्यापी बैंक हड़ताल का असर बहरागोड़ा प्रखंड में देखने को मिल रहा है.

Continue reading

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई : निगम चुनाव से पहले भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने एक ट्रक संख्या BR HGC 3084 से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही