Search

झारखंड न्यूज़

रांची: 22 फरवरी को मोरहाबादी से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, DDC ने तैयारियों का लिया जायजा

नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बुधवार को उपविकास आयुक्त (डीडीसी) सौरभ कुमार भुवनिया ने रांची के मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. यह निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर किया गया.

Continue reading

देवघरः जंगल में फर्जी कस्टमर केयर का अड्डा ध्वस्त, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जंगल में दबिश दी और वहां साइबर ठगी में लिप्त दो युवकों सुमन कुमार दास व अजीत दास को पकड़ लिया. दोनों देवघर जिले के रहने वाले हैं.

Continue reading

बजट पर सियासत तेज, मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बजट को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार जनता से सुझाव लेने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर वित्त विभाग और योजना एवं विकास विभाग के अधिकारियों ने अब तक वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से ही कोई चर्चा नहीं की है.

Continue reading

रामगढ़ः गैंगस्टर राहुल दुबे के घर की कुर्की-जब्ती, कीमती सामान ले गई पुलिस

पुलिस ने फरार गैंगस्टर राहुल दुबे के जिले में स्थित घर पर बुधवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. पुलिस उसके घर से कीमती घरेलू सामान जब्त कर ले गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई.

Continue reading

रांची में 12-13 फरवरी को फिल्म फेस्टिवल का आयोजन, राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे उद्घाटन

रांची के ऑड्रे हाउस में 12 और 13 फरवरी को ‘सीएमएस वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम’ का आयोजन किया जाएगा. दो दिवसीय इस महोत्सव में नीति निर्माताओं, पर्यावरणविदों, फिल्म निर्माताओं, छात्रों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर लाया जाएगा.

Continue reading

रामगढ़ः बरकाकाना में अनियंत्रित बस ने कई दुकानों को किया क्षतिग्रस्त

सूचना पर बरकाकाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों से जानकारी ली. आक्रोशित लोगों ने बुधवार की सुबह मुआवजा की मांग को लेकर बस हटाने नहीं दिया.

Continue reading

जेपीएससी मामला : सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हाईकोर्ट खुद ही सुपर एग्जामिनर नहीं बन सकता

उल्लेखनीय है कि जेपीएससी द्वारा न्यायिक सेवा के अधिकारियों (सिविल जज जूनियर डिविजन) की नियुक्ति के लिए 2023 मे विज्ञापन प्रकाशित किया गया था. जेपीएससी द्वारा लिखित परीक्षा की Answer key जारी करने के बाद सवाल नंबर 8,47 और 96 के जवाब पर विवाद हो गया था.

Continue reading

बीडीएस प्रथम वर्ष के वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा 2025 की तारीख घोषित

रांची विश्वविद्यालय ने बीडीएस प्रथम वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025 की प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा का कार्यक्रम और केंद्र की घोषणा कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से आयोजित होगी.

Continue reading

महाशिवरात्रि पर देवघर की शिव बारात के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण

समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी तथा राज्यभर के श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना होगा.

Continue reading

धनबादः सर्वर में गड़बड़ी से SSC MTS की तीनों पालियों की परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों में आक्रोश

अभ्यर्थियों ने परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी एडुक्विटी पर लापरवाही व कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी अन्य परीक्षाओं में अलग-अलग केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं.

Continue reading

दवा दुकानों की डिजिटल पहचान अनिवार्य, ड्रग इंस्पेक्टरों को एक माह में HFR पूरा करने का निर्देश

Ranchi: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन की समीक्षा स्वास्थ्य निदेशालय, नामकुम में बुधवार को आयोजित बैठक में की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर सचिव सह राज्य मिशन निदेशक, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, विद्यानन्द शर्मा पंकज ने की. समीक्षा बैठक में राज्य के सभी जिलों और चिकित्सा महाविद्यालयों के पदाधिकारी शामिल हुए.

Continue reading

रांची: महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने 15 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया.

Continue reading

धनबादः मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, दिया विकास का भरोसा

जनसंपर्क के क्रम में इंदु सिंह ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया. युवाओं और महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. स्थानीय लोगों ने सड़क, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और जलजमाव जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को प्रमुख मुद्दा बताया.

Continue reading

पलामूः झामुमो नेता संजीव तिवारी ने मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह का किया समर्थन, पूर्व मेयर पर उठाए सवाल

झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य व झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य संजीव तिवारी ने बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों से जेएमएम समर्थित मेयर पद की प्रत्याशी पूनम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

Continue reading

झारखंड विधानसभा हुआ डिटिजल, सीएम हेमंत ने ‘नेवा सेवा केंद्र’ का किया उद्घाटन

झारखंड विधानसभा के छठे विधानसभा के 5वें बजट सत्र 2026 के दौरान राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) परियोजना के तहत प्रशिक्षण व टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधानसभा परिसर में नेवा सेवा केंद्र का उद्घाटन किया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही