Search

रांची न्यूज़

झासा ने ज्ञापन सौंपा, सरकार ने कहा, करेंगे विचार, सुदूर इलाकों में डॉक्टरों के नहीं जाने पर चिंता जताई

झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (झासा) के प्रतिनिधिमंडल ने आज शुक्रवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर चार सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा.

Continue reading

रांची : अवैध रूप से चल रहे बॉटलिंग प्लांट पर लगा 50 हजार का जुर्माना

नगर आयुक्त के आदेश पर शुक्रवार को नगर निगम की जलापूर्ति शाखा द्वारा शहर में भूगर्भ जल दोहन एवं अवैध जल उपयोग के विरूद्ध निगरानी अभियान चलाया. इस दौरान वार्ड 21 किशोरगंज क्षेत्र में एक जार वाटर बॉटलिंग प्लांट का निरीक्षण किया गया. जहां इकाई का संचालन बिना वैध अनुमति के अवैध रूप से चलाया जा रहा था.

Continue reading

फर्जी निकासी मामला: उच्चस्तरीय समिति ने हजारीबाग जिला से 15 साल में पुलिस की निकासी का ब्योरा मांगा

उच्चस्तरीय समिति ने हजारीबाग जिला प्रशासन से पुलिस की वेतन मद में 15 साल में की गई निकासी का ब्योरा मांगा है. हजारीबाग जिला प्रशासन को 1-4-2011 से 31-3-2026 तक की अवधि में की गई निकासी से संबंधित आवश्यक ब्योरा तैयार कर सूचित करने का निर्देश दिया है. जिला प्रशासन द्वारा डाटा तैयार होने की सूचना के बाद उच्च स्तरीय समिति जांच के लिए हजारीबाग जाएगी. समिति की अगली बैठक सोमवार को होगी.

Continue reading

रांची : कैबिनेट से मंजूरी के बाद भी नहीं बदला DSPMU का नाम

शिक्षा का केंद्र बिंदु डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नामकरण को लेकर अब भी विवादास्पद बना हुआ है. छात्र नेताओं ने इस नाम को लेकर कई बार आपति दर्ज कराई है. छात्र नेताओं ने सड़क से विधानसभा तक आवाज उठाई है.

Continue reading

थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों के मुद्दों पर स्वास्थ्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Ranchi: थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों के मुद्दों और रक्तदान से जुड़े विषयों को लेकर "लहू बोलेगा" रक्तदान संगठन, झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मिला. यह मुलाकात रांची के स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री आवास में हुई.

Continue reading

आदित्य साहू ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- पंचायत चुनाव की आहट में गांव की सरकार याद आई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही उन्हें गांव की सरकार की याद आई है. उन्होंने मुख्यमंत्री के बयानों को राजनीतिक दिखावा बताते हुए कहा कि चार वर्षों में सरकार ने पंचायतों के लिए ठोस काम नहीं किया.

Continue reading

गिरिडीह को मिलेगा आधुनिक बस स्टैंड, 22 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Giridih: झारखंड में परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम योजना धरातल पर उतरने जा रहा है. गिरिडीह को जल्द ही 22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड की सौगात मिलने जा रही है. इससे यात्रियों को लंबे समय से चली आ रही असुविधाओं से राहत मिलेगी और सफर ज्यादा आसान हो सकेगा.

Continue reading

छात्रावास की सुविधाओं में होगा सुधार, DSPMU कुलपति ने दिए कार्रवाई के निर्देश

DSPMU के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के यूजी छात्रावास संख्या-1 का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली.

Continue reading

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर कोलोक्वियम 25 अप्रैल को रांची में

झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा 25 अप्रैल को क्राइम अगेंस्ट वीमेन विषय पर एक महत्वपूर्ण कोलोक्वियम का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम रांची स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम, ज्यूडिशियल एकेडमी में आयोजित होगा.

Continue reading

मुखिया गांव के विकास की सबसे अहम कड़ी : दीपिका पांडेय

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल स्तरीय मुखिया सम्मेलन में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि गांव के विकास और ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने की दिशा में इस तरह के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं.

Continue reading

रांची : जुडको में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, कर्मचारियों ने उठाया लाभ

जुडको की प्रशासनिक शाखा द्वारा शुक्रवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक विशेष हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया. इस स्वास्थ्य शिविर में 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की विभिन्न चिकित्सकीय जांच की गई.

Continue reading

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना समाप्त, आज चार उम्मीदवार जीते

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में आज मतगणना पूरी हो गई. इसकी घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने की. उन्होंने कहा कि अधिवक्ता महेश तिवारी का रिजल्ट अभी होल्ड पर रखा गया है. इस संबंध में आज आदेश दिया जा सकता है.

Continue reading

अलकतरा घोटाला मामले में ट्रांसपोर्टर समेत 4 आरोपियों को तीन-तीन साल की सजा

अलकतरा घोटाला मामले में सीबीआई कोर्ट का फैसला आया है. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को ट्रांसपोर्टर विनय कुमार सिन्हा, आशीष मैती, राज कुमार राय और रंजन प्रधान को भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी मामले में तीन-तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही उनपर जुर्माना भी लगाया है.

Continue reading

गांवों से तय होगा विकास, पंचायतों को मिला सीएम सोरेन का भरोसा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार की नीतियों का असली केंद्र गांव हैं और यहीं से विकास की दिशा तय होगी. खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन में उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार की रीढ़ बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की. इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को 9 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार की नीतियों का असली केंद्र गांव हैं और यहीं से विकास की दिशा तय होगी. खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन में उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार की रीढ़ बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की. इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को 9 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई.

Continue reading

रिम्स में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी की तैयारी, 256 करोड़ की परियोजना शुरू

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रांची में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 256.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ओपीडी ब्लॉक के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है. इस परियोजना को 24 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही