Search

रांची न्यूज़

रांची: जनता दरबार में 700 से ज्यादा मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के सभी अंचल कार्यालयों में मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे और अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रखीं.

Continue reading

आय से अधिक संपत्ति मामला: रियल एस्टेट कारोबारी सुरेंद्र सिंह को मिली डिफॉल्ट बेल

रियल एस्टेट कारोबारी सुरेंद्र सिंह की ओर से दूसरी बार दाखिल डिफॉल्ट बेल याचिका में उन्हें बड़ी राहत मिल गई. एसीबी की विशेष कोर्ट ने समय सीमा में आरोप पत्र दाखिल नहीं होने का फायदा देते हुए उन्हें डिफॉल्ट बेल प्रदान कर दी. इससे पहले एक बार उनकी डिफॉल्ट बेल की याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी थी. इसके बाद उनकी ओर से दूसरी बार डिफॉल्ट बेल याचिका दाखिल की गई थी.

Continue reading

रांची : चैती छठ महापर्व पर घाटों में उमड़ी भीड़, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन की संध्या अर्घ्य सूर्य को दी गई. शहर के विभिन्न जलाशयों और तालाबों पर छठव्रतियों की भारी भीड़ रही. छठव्रती पारंपरिक अनुष्ठानों का निर्वाह करते हुए निर्धारित मार्गों से जलाशयों तक पहुंचे. व्रती सूप में पांच प्रकार के फल माला सजाए हुए थे. इसके साथ ही ठेकुआ, नारियल, डंभा और प्रसाद सजाकर भगवान सूर्य को अर्पित की गई.

Continue reading

रांची विवि ने MBBS सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए फॉर्म भरने की तिथि जारी की

रांची विश्वविद्यालय ने 1st प्रोफेशनल MBBS सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की तिथियां जारी कर दी हैं. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी.

Continue reading

सहायक आचार्य नियुक्ति केस: सचिव JSSC 4 सप्ताह में जांच कर आदेश पारित करें- HC

सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8 सोशल साइंस विषय) नियुक्ति से जुड़े सीमा लता की याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंदा सेन की कोर्ट ने प्रार्थी (अभ्यर्थी) को निर्देश दिया कि वह जेएसएससी सचिव के समक्ष कोर्ट के आदेश के साथ संबंधित सारे दस्तावेज सहित स्कोर कार्ड जमा करें.

Continue reading

26 नहीं 27 को होगी रामनवमी की छुट्टी

रामनवमी की सरकारी छुट्टी 26 के बदले 27 मार्च को होगी. सरकार ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के मुताबिक पहले 26 मार्च को रामनवमी की छुट्टी घोषित थी. लेकिन रामनवमी 27 मार्च को होने की वजह से छुट्टी की तारीख बदलने का फैसला लिया गया है.

Continue reading

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर राजद ने उठाए सवाल, ज्ञानेश कुमार के अधिकारों पर लगे रोक

झारखंड राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर संदेह जताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग द्वारा लिए गए कुछ फैसले एक पक्ष विशेष के पक्ष में नजर आते हैं.

Continue reading

RU का नया कैंपस रिंग रोड के चेरी गांव में होगा शिफ्ट, हर सुविधा से होगा लैस

रांची विश्वविद्यालय को एक नए और आधुनिक कैंपस में स्थानांतरित करने की योजना पर फिलहाल चर्चा जारी है. प्रस्ताव के तहत विश्वविद्यालय को रिंग रोड के पास चेरी गांव में करीब 87 एकड़ भूमि पर शिफ्ट किया जाना है. जिसकी कुल लागत 2100 करोड़ रुपए होंगे.

Continue reading

तमाड़ में महिला की गोली मारकर हत्या के तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

तमाड़ थाना क्षेत्र की तालाडीह मानकीडीह निवासी महिला एतवारी कुमारी की गोली मारकर हत्या करने के तीन आरोपी सोनाराम लोहरा, अमित लोहरा और लक्षीचरण मुंडा की जमानत याचिका अपर न्यायायुक्त पवन कुमार की कोर्ट ने खारिज कर दी.

Continue reading

जाति प्रमाण पत्र कंसीडर नहीं करने के केस में अब हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 1 अप्रैल को

Ranchi: जाति प्रमाण पत्र को कंसीडर नहीं करने के मामले डॉ नूतन इंदवर सहित 22 याचिकाओं पर हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले में जेएसएससी/जेपीएससी सहित अन्य पक्षों की दलील का सुनने के बाद अगली सुनवाई 1 अप्रैल निर्धारित की है.

Continue reading

चक्रधरपुर :  SDO-DSP ने चैती छठ व रामनवमी की तैयारियों का लिया जायजा

एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी और डीएसपी बिनोद कुमार ने मंगलवार को चैती छठ पूजा और रामनवमी की तैयारियों का जायजा लिया.

Continue reading

झारखंड क्रिश्चियन माइनोरिटी फ्रंट के सचिव बने संदीप उरांव, युवाओं को जोड़ने पर जोर

झारखंड क्रिश्चियन माइनोरिटी फ्रंट में संगठन विस्तार को लेकर रांची के नामकुम स्थित सामलोंग में अहम बैठक हुई. इस बैठक में सामाजिक कार्यकारता संदीप उरांव को फ्रंट का नया सचिव नियुक्त किया गया है. उनके चयन के बाद संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है.

Continue reading

आय से अधिक संपत्ति केस: रियल एस्टेट कारोबारी सुरेंद्र सिंह की डिफॉल्ट बेल याचिका पर आदेश सुरक्षित

Ranchi: रियल एस्टेट कारोबारी सुरेंद्र सिंह की ओर से दूसरी बार दाखिल डिफॉल्ट बेल याचिका पर  एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. कोर्ट के मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया. यह याचिका दूसरी बार दाखिल की गई है, इसके पूर्व एसीबी कोर्ट ने उसकी डिफॉल्ट बेल खारिज कर दिया था. मामले में आरोप पत्र दाखिल होने के 90 दिनों की अवधि पूरी होने से पहले उसने डिफॉल्ट बेल की याचिका दाखिल की थी.

Continue reading

शराब घोटाला: नवीन केडिया की जमानत पर हुई सुनवाई, ACB ने बहस के लिए मांगा समय

झारखंड में शराब घोटाला मामले में आरोपी छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया की ओर से दायर जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. मामले में प्रार्थी की ओर से पक्ष रखा गया. एसीबी की ओर से बहस करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की गई.

Continue reading

रांची: सुखदेव नगर में ब्राउन शुगर के पैसे को लेकर दो गुट भिड़े, दो युवक घायल

Ranchi : राजधानी के सुखदेव नगर थाना इलाके में दो गुटों में मारपीट हुई है. यह मारपीट पहाड़ी मंदिर के पीछे हुई है. मारपीट की मुख्य वजह ब्राउन शुगर के पैसे की लेन-देन में हुई है. इस मारपीट की घटना में दो लोग घायल हुए हैं. घायल व्यक्ति का नाम अंजू इकबाल व अन्य है. दोनों गुटों के लोग सुखदेव नगर थाना पहुंचे हैं और शिकायत दर्ज करा रहे हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही