Search

रांची न्यूज़

सांसद ढुल्लू महतो ने दी केस करने की चेतावनी, Lagatar Media अपनी खबर पर कायम

Ranchi: धनबाद के सांसद ढ़ुल्लू महतो ने किसी न्यूज पोर्टल का नाम लिये बिना मानहानी का मुकदमा करने की चेतावनी दी है. उन्होंने यह चेतावनी अपने दबंगई अंदाज में दी है. फेसबुक पर किये गये पोस्ट में ढ़ुल्लू महतो ने लिखा है- न्यूज पोर्टल को सूचित किया जाता है खबर का साक्ष्य प्रस्तुत करें. अन्यथा वह मानहानी का मुकदमा करेंगे. उन्होंने अपने पोस्ट को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु और विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी को भी टैग किया है.

Continue reading

BCI निर्देशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, ILS में एडमिशन पर रोक- छात्रों का भविष्य अधर में

रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के मानकों की लगातार अनदेखी का मामला झारखंड हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. जिसके बाद कोर्ट ने सत्र 2026 – 2027 के नामांकन पर रोक लगा दी है.

Continue reading

रांची में LPG संकट पर सख्ती: कालाबाजारी पर कार्रवाई, एजेंसियों पर सुरक्षा बल होंगे तैनात

जिले में एलपीजी की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में  उच्चस्तरीय बैठक हुई. जिसमें गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने, मांग-आपूर्ति के अंतर को कम करने और कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

Continue reading

2 साल पुराने पॉलिसी धारक का आकस्मिक निधन, परिवार को मिला 32 लाख रुपया

संवेदनशील बैंकिंग और त्वरित कार्रवाई का सशक्त उदाहरण सामने आया है. मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया की टाटीसिलवे शाखा ने एक शोकाकुल परिवार को 32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की और पॉलिसी का लाभ देकर भरोसे को मजबूत किया है.

Continue reading

बिजली अलर्ट: रांची के इन क्षेत्रों में 5 घंटे का रहेगा पावरकट, जानें वजह

रामनवमी पर्व को देखते हुए शहर के कई इलाकों में 25 मार्च को बिजली विभाग तार मरम्मती का कार्य करेगा, ताकि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके. तार मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में बुधवार के दिन करीब 5 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

Continue reading

झारखंड चैंबर की बैठक में मेगा ट्रेड फेयर, साइबर ठगी व औद्योगिक नीति पर चर्चा

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की वर्तमान सत्र की सातवीं कार्यकारिणी समिति की बैठक आज चैंबर भवन में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में 26 मार्च से 6 अप्रैल तक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर को लेकर व्यापक चर्चा हुई.

Continue reading

रांची में 25 मार्च को 2000 से अधिक स्कूलों में सत्रांत वार्षिकोत्सव

जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का सत्रांत वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा. 2000 से अधिक स्कूलों में एक साथ होने वाले इस आयोजन में 2 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं, 7000 से अधिक शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय लोग भाग लेंगे.

Continue reading

रांची : सीसीएल में हिंदी में ही होगी फाइलों की नोटिंग-ड्राफ्टिंग

सीसीएल मुख्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कड़ा संदेश दिया गया. मानव संसाधन विभाग एवं राजभाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम हुआ. जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यालयी कार्यों में हिंदी का प्रयोग हर हाल में सुनिश्चित किया जाए.

Continue reading

झारखंड के 4 जिलों में मलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू

झारखंड के सबसे ज्यादा मलेरिया प्रभावित जिलों खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पाकुड़ और गोड्डा में मलेरिया उन्मूलन अभियान शुरुआत की गई हैं. यह कार्यक्रम NVBDCP और CINI के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत 21 प्रखंडों के 115 दुर्गम गांवों में मलेरिया नियंत्रण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

Continue reading

विश्व टीबी दिवस पर 76 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र, जल्द 1250 और पदों पर होगी बहाली

नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में विश्व टीबी दिवस के अवसर पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 76 संविदा आधारित चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया.

Continue reading

सरला बिरला विवि में क्लाइमाथॉन का समापन, पेश किए गए जलवायु समाधान

राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन रणनीतिक ज्ञान मिशन के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-क्लाइमाथॉन का समापन हो गया. यह प्रशिक्षण क्लाइमाथॉन सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के सिविल एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग में हुआ.

Continue reading

रांची: नीदरलैंड से LSD मंगाने वाले 2 छात्र रिमांड पर, पोस्ट ऑफिस से नई खेप बरामद

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पंडरा ओपी क्षेत्र में डार्क वेब के जरिए नीदरलैंड से एलएसडी (LSD) मंगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों—कुमार अभिषेक और अविनाश कुमार मिश्रा को रिमांड पर लिया है. पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर हेहल उप डाकघर से ड्रग्स की एक और खेप बरामद की गई.

Continue reading

रांची: DSPMU कुलपति की शोधार्थियों व विभागाध्यक्षों के साथ बैठक, शैक्षणिक सुधार पर जोर

DSPMU के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने आज अपनी अध्यक्षता में दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया. इन बैठकों में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने और लंबित समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया. पहली बैठक में कुलपति ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से जुड़े शोधार्थियों के साथ गहन संवाद किया.

Continue reading

रांची विवि: MBBS द्वितीय प्रोफेशनल माइक्रो-बायोलॉजी पेपर-II की परीक्षा तिथि बदली

रांची विश्वविद्यालय ने MBBS द्वितीय प्रोफेशनल एग्जाम 2026 के तहत माइक्रोबायोलॉजी पेपर-II की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पहले यह परीक्षा 27 मार्च को निर्धारित थी, जिसे अब स्थगित कर 30 मार्च कर दिया गया है.

Continue reading

रामनवमी के कारण रांची विवि की परीक्षा स्थगित, नई तिथि जारी

रांची विश्वविद्यालय ने रामनवमी पर्व के मद्देनजर पीजी सेमेस्टर-II (2024-26) की एक परीक्षा को स्थगित कर दिया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 27 मार्च 2026 को निर्धारित एमबीए सेमेस्टर-II (पेपर CC-205) की परीक्षा अब 1 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही