Search

रांची न्यूज़

सीएम हेमंत सोरेन पैतृक गांव पहुंचे, बाहा पर्व में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित बाहा पर्व में सपरिवार शामिल हुए. इस अवसर पर वे ग्रामीणों के साथ नेमरा गांव स्थित जाहेर थान पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की.

Continue reading

झारखंड में कहीं दिखा होली की खुशियों का रंग, तो कहीं पसरा रहा मातम

Ranchi: झारखंड में होली का त्योहार एक ओर रंग, उमंग और खुशियों के साथ मनाया गया, वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर अपराध और हादसों की घटनाओं ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया. राज्य के अलग-अलग जिलों से हत्या, आत्महत्या, सड़क दुर्घटना, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आईं. जिससे कई परिवारों में अचानक मातम पसर गया. जानते हैं उन घटनाओं को.

Continue reading

बकाया भरने का सुनहरा मौका, 9-11 मार्च तक निगम लगाएगा विशेष कैंप

Ranchi: नगर निगम की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के पूर्व अपर बाजार क्षेत्र के लाइसेंसधारियों को शुल्क भुगतान की सुविधा दी जा रही है. इसके लिए लाइसेंस होल्डरों के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह कैंप अपर बाजार स्थित डीबरी पट्टी दुर्गा मंदिर के बेसमेंट में 9 मार्च से 11 मार्च तक चलेगा.

Continue reading

दिल्ली एम्स में इलाज कराकर लौटे PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप का इलाज दिल्ली स्थित एम्स में कराया गया. डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्वास्थ्य जांच करने के बाद उन्हें दो महीने तक नियमित रूप से दवा लेने की सलाह दी है. इलाज और मेडिकल जांच पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें वापस जेल भेज दिया गया.

Continue reading

नीतीश कुमार का फैसला चौंकाने वाला, पुनर्विचार करें: इरफान अंसारी

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया राजनीतिक फैसले पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को छोड़कर राज्यसभा जाने का निर्णय आश्चर्यजनक और चिंताजनक है.

Continue reading

शहर में खुलेआम गुंडागर्दी: पार्क में बैठे युवक-युवती की पिटाई, तमाशबीन बनी रही पुलिस

Ranchi: राजधानी के बीचो-बीच गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. ये मामला गुरूवार दोपहर का है. दरअसल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पार्क में दिनदहाड़े कुछ असामाजिक तत्वों ने एक युवक और युवती के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही. ये मामला गुरूवार दोपहर करीब 2:40 बजे कचहरी रोड स्थित पंचवटी प्लाजा के सामने बने जयपाल सिंह मुंडा पार्क का है. जहां एक युवक और युवती बैठे हुए थे. तभी अचानक कुछ असामाजिक युवक वहां पहुंचे और उनकी पिटाई शुरू कर दी.

Continue reading

नगर निगम में अब डिप्टी मेयर की कुर्सी पर जंग, 20 आदिवासी पार्षद किंगमेकर

नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने शहर की सियासत का चेहरा बदल दिया है. इस बार नगर निगम में 20 आदिवासी पार्षद जीतकर पहुंचे हैं.

Continue reading

झारखंड के पास पर्याप्त जड़ी बूटी, मगर सरकार के पास औषधि अनुसंधान केंद्र का प्रस्ताव नहीं

Ranchi: झारखंड में अब तक जन औषधि अनुसंधान केंद्र स्थापित नहीं किया गया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग से मिली सूचना के अनुसार राज्य सरकार के स्तर पर इस प्रकार का कोई प्रस्ताव भी तैयार नहीं किया गया है.

Continue reading

अनगड़ा शराब दुकान गोलीकांड :  तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही पूछताछ

Ranchi: रांची के अनगड़ा थाना इलाके में तीन मार्च को देव सिंह मुंडा और उसके साथियों ने एक शराब दुकान पर फायरिंग की थी. इस मामले में रांची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. पुलिस ने अलग-अलग ठिकाने पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Continue reading

झारखंड मौसम दर्पण को मिले दो पुरस्कार

मौसम केंद्र, रांची की पहली गृह पत्रिका ‘झारखंड मौसम दर्पण’ ने अपने पहले प्रयास में ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है.हाल ही में पत्रिका को दो पुरस्कार दिए गए हैं, जिससे मौसम केंद्र के कर्मियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है

Continue reading

सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग कर्मियों के नियोजन में भी आरक्षण नीति का करना होगा पालन, नहीं तो कार्रवाई

Ranchi: राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मियों की सेवा ली जा रही है. सरकार की ओर से कहा गया है कि वित्त विभाग के संकल्प संख्या 1278, 3 जून 2025 के तहत मैनुअल बनाया गया है.इस मैनुअल के प्रावधानों के अनुसार, जिला नियोजनालय के माध्यम से पंजीकृत एजेंसियों द्वारा सरकारी कार्यालयों को आउटसोर्सिंग के आधार पर कर्मियों की सेवा उपलब्ध कराई जाती है.

Continue reading

रांची : बच्चे की हत्या के आरोपी ने नामकुम थाना हाजत में लगाई फांसी

Ranchi: रांची के नामकुम थाना में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई. 12 वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोपी ने थाना के हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. गुरुवार सुबह पुलिस ने मृतक जगय मुंडा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

Continue reading

बिशप पद की दौड़ में इस बार महिला पादरी भी, 6 मार्च को चुनाव

Ranchi: जीईएल चर्च इन छोटानागपुर एंड असम के नॉर्थ वेस्ट डायसिस में बिशप पद के लिए चार पादरी हैं. इसमें पादरी प्रदीप केरकेट्टा,पवल लुगुन,आशिषन कंडुलना और बिनोद लकड़ा आमने-सामने हैं. नॉर्थ वेस्ट डायसिस काउंसिल के सदस्य के 202 लोग वोट देकर इनमें से किसी एक को चुनेंगे. यह चुनाव 6 मार्च को गोस्सनर जियोलॉजिकल कॉलेज में चुनाव होगा.

Continue reading

झारखंड में चढ़ने लगा गर्मी का पारा, 7 मार्च को बारिश की संभावना

झारखंड में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेज होने लगा है. दिन के समय तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कई जिलों में पारा सामान्य से ऊपर पहुंच गया है.

Continue reading

झारखंड में विकास मद का सिविल डिपोजिट में जमा राशि 10 साल में तीन गुणा बढ़कर 9827 करोड़ हुआ

Ranchi: राज्य में विकास योजनाओं का 9827 करोड़ रुपये सिविल डिपोजिट में पड़ा है. सरकार द्वारा विकास योजनाओ के लिए निर्धारित राशि खर्च नहीं कर पाने की स्थिति में उसे ट्रेजरी से निकाल कर सिविल डिपोजिट में रख दिया जाता है. इससे हर वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में सिविल डिपोजिट में रखी गयी राशि बजट के लेखा-जोखा में खर्च दिखायी जाती है. लेकिन वास्तव में संबंधित वित्तीय वर्ष के दौरान वह राशि खर्च नहीं होती है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही