Search

रांची न्यूज़

भारत पर्व : झारखंड की झांकी में दिखेगी हरियाली, वन्यजीव व आदिवासी संस्कृति की झलक

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले में आयोजित होने वाले भारत पर्व 2026 में झारखंड की झांकी इस बार दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगी. झांकी के माध्यम से राज्य की समृद्ध प्राकृतिक विरासत, बहुमूल्य जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति झारखंड की प्रतिबद्धता को प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया जाएगा.

Continue reading

झारखंड-यूके सहयोग को नई गति, सीएम हेमंत ने यूके की मंत्री सीमा से की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूनाइटेड किंगडम सरकार की संसदीय अवर सचिव (समानता एवं इंडो-पैसिफ़िक मामलों की मंत्री) सीमा मल्होत्रा से मुलाकात की. इस अवसर पर झारखंड और यूके के बीच शिक्षा, कौशल विकास, उत्तरदायी खनन, जलवायु परिवर्तन, संस्कृति एवं विरासत संरक्षण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को सुदृढ़ करने पर व्यापक चर्चा हुई.

Continue reading

नौ सेना प्रमुख ने राज्यपाल से की मुलाकात

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी गुरुवार की देर शाम रांची पहुंचे. इसके बाद वे लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाक़ात की.

Continue reading

लाला ने कोयले की अवैध कमाई में से बाकुड़ा के थाना प्रभारी को 168 करोड़ रुपये दिये थे

Ranchi : अवैध कोयला कारोबार का किंगपिन अनुप माजी उर्फ लाला ने पश्चिम बंगाल के बाकुड़ा के थाना प्रभारी को 168 करोड़ रुपये दिये थे. बाकुड़ा के तत्कालीन थाना प्रभारी का नाम अशोक मिश्रा था. सीबीआई और ईडी की जांच से पहले आयकर विभाग द्वारा लाला व उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर मिले दस्तावेज में इस बात का उल्लेख था. जांच के दौरान इस पुलिस अधिकारी को लाला के सिंडिकेट के हिस्सा के रूप में चिह्नित किया गया है.

Continue reading

कक्षा 8 बोर्ड परीक्षा 2026: आवेदन प्रपत्र भरने से छूटे छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था

कक्षा 08 की बोर्ड परीक्षा, 2026 के लिए परीक्षा आवेदन प्रपत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2026 निर्धारित थी. इसके पश्चात पोर्टल बंद कर परीक्षा आयोजित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

Continue reading

'मन की बात’ नहीं, यह ‘मन की सत्ता’ का प्रचार कार्यक्रम है : कांग्रेस

25 जनवरी को प्रस्तावित मन की बात कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि भाजपा जिस कार्यक्रम को “जन-जन का कार्यक्रम” बता रही है, वह वास्तव में देश की जनता की असली समस्याओं से ध्यान भटकाने का माध्यम बन चुका है.

Continue reading

शिक्षा व कौशल विकास पर झारखंड-यूके के बीच उच्चस्तरीय राउंड टेबल संवाद

लंदन प्रवास के दौरान झारखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को शिक्षा एवं कौशल विकास पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय राउंड टेबल संवाद के साथ एक नई पहल की शुरुआत की.

Continue reading

मन की बात बन चुका है जन-जन का कार्यक्रमः प्रदीप वर्मा

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 जनवरी को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को लेकर सभी जिलाध्यक्षों, कार्यक्रम संयोजक और सहसंयोजकों की बैठक हुई.

Continue reading

रेल महाप्रबंधक से चैम्बर प्रतिनिधियों की मुलाकात, यात्री सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल मिश्रा के रांची प्रवास के दौरान फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के डीआरयूसीसी सदस्य संजय अखौरी एवं जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने उनसे मुलाकात की.

Continue reading

रांची: लोक भवन में यूपी व पूर्वोत्तर राज्यों का स्थापना दिवस समारोह

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को लोक भवन, रांची में आयोजित उत्तर प्रदेश तथा त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय के राज्य स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया.

Continue reading

केंद्र के नक्सल मुक्त अभियान का परिणाम है सारंडा ऑपरेशनः आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू ने सारंडा में सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए गए बड़े नक्सल मुक्त अभियान पर बधाई दी. कहा कि बड़ी संख्या में नक्सलियों के मार गिराने में सुरक्षा बलों ने सफलता पाई है.

Continue reading

झामुमो केंद्रीय कार्यालय में लोहरदगा के सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

रांची स्थित झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में बुधवार को लोहरदगा जिले के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. यह सदस्यता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए ली गई.

Continue reading

दावोस में झारखंड ने पेश की क्रिटिकल मिनरल्स की दीर्घकालिक रणनीति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के इंडिया पवेलियन में आयोजित एक उच्चस्तरीय वैश्विक राउंड टेबल बैठक के दौरान क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में अपनी दीर्घकालिक और दूरदर्शी रणनीति प्रस्तुत की.

Continue reading

वसंत पंचमी पर ज्ञान-विद्या के लिए बन रहा है शुभ ज्योतिषीय संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

विद्या, बुद्धि, वाणी और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की आराधना 23 जनवरी को की जाएगी. वसंत पंचमी इस वर्ष ज्योतिषीय संयोगों के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दिन विद्यार्थी, शिक्षक, कलाकार और शोध-साधना से जुड़े लोग मां सरस्वती की आराधना करेगें.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही