Search

रांची न्यूज़

अल्बर्ट एक्का जयंती पर संजय सेठ बोले - झारखंड सरकार वीर सपूतों के सम्मान में विफल

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आज परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की जयंती मनाई गई. इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी.

Continue reading

8 महीने में उपभोक्ताओं के 45 करोड़ वापस कराये गये: निधि खरे

Ranchi: राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) पर मिली शिकायतों का निपटारा करते हुए आठ महीने में उपभोक्ताओं के 45 करोड़ रुपये वापस कराये. सबसे ज्यादा शिकायतें ई-कॉमर्स के क्षेत्र से मिली थी. वापस कराये गये 45 करोड़ में से 32.06 करोड़ रुपये ई-कॉर्मस क्षेत्र से संबंधित है.

Continue reading

गृह मंत्रालय की रैंकिंग ऑफ पुलिस स्टेशन 2025 : सरायकेला के चौका थाने को भारत में चौथा स्थान

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी 'रैंकिंग ऑफ पुलिस स्टेशन 2025' वार्षिक रिपोर्ट में सरायकेला जिले के चौका थाने को पूरे भारतवर्ष में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है. इसी के साथ चौका थाना को झारखंड का सर्वश्रेष्ठ थाना होने का गौरव भी प्राप्त हुआ है.

Continue reading

राष्ट्रपति का रांची दौरा, 28-30 दिसंबर तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 28 से 30 दिसंबर तक रांची दौरे पर रहेंगी. इसको लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं.

Continue reading

झारखंड के जिला व मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में डायलिसिस सेवा को मिलेगी मजबूती, 4 करोड़ रुपये की राशि मंजूर

झारखंड सरकार ने जिला और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में डायलिसिस सेवा को सुचारू और मजबूत बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में चार करोड़ की राशि स्वीकृत की है.

Continue reading

सिद्धार्थ सिंघानिया ने कबूला-विनय चौबे की अनुमति से हुआ शराब घोटाला, विधु गुप्ता, त्रिपाठी और ढेबर ने करोड़ों दिए

झारखंड के चर्चित शराब घोटाले के मुख्य गवाह सिद्धार्थ सिंघानिया द्वारा सीआरपीसी की धारा 164 (BNSS 183) के तहत कोर्ट में दर्ज कराए गए बयान ने जो सनसनीखेज खुलासे किए हैं, उससे प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली मच जाएगी.  सिंघानिया ने अपने बयान में विस्तार से बताया है कि किस तरह छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट मॉडल को झारखंड में लागू किया गया और इसमें तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे की भूमिका कितनी निर्णायक थी.

Continue reading

रांची के अरगोड़ा चौक पर हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग

राजधानी के अरगोड़ा चौक के समीप स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सत्यम हार्डवेयर नामक यह दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई.

Continue reading

साले ने IAS जीजा को फ्लैट दिया, साली ने विदेश की सैर करायी

Ranchi : साले ने पटना में बिल्डिंग बनायी. IAS जीजा विनय चौबे को इसमें फ्लैट दिया. साली ने विदेश की सैर करायी. दामाद ने ससुर को फ्लैट गिफ्ट किया. चौबे के करीबी रिश्तेदारों के बीच हुई इस तरह की लेनदेन को जांच एजेंसिया शक की नजर से देख रही है. इस लेनदेन में पैसों का हिसाब किताब तलाश रही हैं.

Continue reading

भीषण ठंड व शीतलहरी के कारण रांची के सभी स्कूलों में 31 तक पढ़ाई स्थगित

बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से 12वीं तक की पढ़ाई अस्थायी रूप से स्थगित करने का आदेश जारी किया है.

Continue reading

रांची में राष्ट्रपति दौरे व CGL नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारी शुरू

रांची में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे और CGL परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारी में जुट गया है. इसे लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक हुई.

Continue reading

नगर निगम ने कांटाटोली चौक से हटाया अतिक्रमण, अवैध बैनर-पोस्टर पर लगाया जुर्माना

रांची नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण-मुक्त, जाम-मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया है.

Continue reading

पेसा नियमावली की मंजूरी जन-संघर्षों की ऐतिहासिक जीत: महासभा

झारखंड जनाधिकार महासभा (JJM) ने राज्य कैबिनेट द्वारा ‘झारखंड पेसा नियमावली 2025’ को दी गई मंजूरी का स्वागत किया. इसे आदिवासियों, मूलवासियों और ग्राम सभाओं के दशकों लंबे संघर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है.

Continue reading

मां की कब्र पर भावुक हुए इरफान, सेवा व ईमानदारी के संकल्प को बताया सच्ची श्रद्धांजलि

अपनी मां को याद करते हुए एक भावुक संदेश में मंत्री इरफान ने कहा कि उनकी मां हमेशा उनके लिए दुआ करती रहीं और जीवन के हर मोड़ पर एक मजबूत सहारा बनकर साथ खड़ी रहीं.

Continue reading

जेयूटी के सहायक रजिस्ट्रार निशांत कुमार की नियुक्ति पर उठे सवाल

झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (JUT) में सहायक रजिस्ट्रार निशांत कुमार की नियुक्ति और उन्हें रजिस्ट्रार का प्रभार सौंपे जाने को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

Continue reading

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए दो प्रचार वाहन रवाना

Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार को तेज करने के लिए दो प्रचार वाहनों को रवाना किया गया. अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड शशि प्रकाश झा ने नामकुम स्थित कार्यालय परिसर से इन वाहनों को रवाना किया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही