Search

रांची न्यूज़

रांची की सिटी बस सेवा बदहाल, रंग बदला, लेकिन अंदर की हालत अब भी जर्जर

रांची की सिटी बस सेवा लगातार अव्यवस्था की ओर बढ़ रही है. 2011 में शुरू हुई इस सेवा को 14 साल हो गए हैं. ऐसे में बीतें सालों में बसों का सिर्फ रंग ही बदला जाता है,अभी इसे ब्लू किया गया है, लेकिन बसों की वास्तविक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.

Continue reading

विधानसभा से पारित विधेयक को लटका कर रखना संसदीय प्रथा के प्रतिकूल हैः राधाकृष्ण

विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस समारोह में संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि विधानसभा से पारित विधेयक को राजभवन लटका कर रखता है या विलंब करता है तो यह संसदीय प्रथा के प्रतिकूल है.

Continue reading

चार श्रम संहिताएं मजदूर विरोधी काला कोड, 26 नवंबर को ऐक्टू का राष्ट्रव्यापी विरोध

केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई चार श्रम संहिताओं का ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) ने कड़ा विरोध किया है. संगठन ने इन संहिताओं को मजदूर वर्ग के खिलाफ बताया है और आरोप लगाया है कि ये कानून मालिकों को मनमानी करने का खुला लाइसेंस देते हैं

Continue reading

विधायक सुनिश्चित करें कि योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेः राज्यपाल

Ranchi: विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि विधायकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. विधायकों का दायित्व है कि जनता का विश्वास बनाए रखे. सत्ता साधन नहीं है. लोकतंत्र स्वस्थ चर्चा से मजबूत होता है, टकराव से नहीं.

Continue reading

झारखंड विधानसभा का 25वां स्थापना दिवसः सीएम बोले- बदलाव कोई जादुई छड़ी नहीं

Ranchi: झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बदलाव कोई जादुई छड़ी नहीं है. राज्य की नीतियों और कानूनों को आमजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. सेवा का अधिकार कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसमें कई बिंदु जोड़े गए हैं.

Continue reading

फर्जी वेबसाइटों से सावधान: नकली जन्म–मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने वाले गिरोह सक्रिय

देशभर में कई फर्जी वेबसाइटें भारत सरकार के जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र वाले असली पोर्टल की नकल कर लोगों को धोखा दे रही हैं.

Continue reading

कोयला व्यापारियों के ठिकानों से 150 गिफ्ट डीड व कुल 2.20 करोड़ नकद जब्त

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला व्यापारियों के ठिकानों से कुल 2.20 नकद और 150 गिफ्ट डीड जब्त किया है. गिफ्ट डीड के सहारे बड़े पैमाने पर जमीन का हस्तांतरण किया गया है. गिफ्ट डीड के सहारे जमीन के हस्तांतरण को संदेह की नजर से देखा जा रहा है.

Continue reading

फर्जी FIR मामला: HC से NTPC के पूर्व GM को झटका, निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक हटी

हजारीबाग जिले के बड़कागांव में फर्जी एफआईआर मामले पर हजारीबाग कोर्ट के कार्रवाई पर रोक के अंतरिम आदेश को हाईकोर्ट के जस्टिस अनिल चौधरी की अदालत ने हटा दिया है. अधिवक्ता मनीष कुमार ने बचाव बहस में भाग लिया, जिसके बाद कोर्ट ने अंतरिम राहत को हटा दिया है.

Continue reading

रांची को मिली IWWA के 59वें वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी, आयोजन जनवरी 2027 में

इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन (IWWA) की काउंसिल ऑफ मैनेजमेंट की बैठक, जो 26 अक्टूबर 2025 को गुवाहाटी में आयोजित की गई, में रांची को IWWA के 59वें वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी सौंपी गई. मेजबानी के लिए गोवा सेंटर भी दावेदार था. लेकिन गहन मूल्यांकन और प्रतिस्पर्धा के बाद रांची को यह महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ.

Continue reading

DSPMU में फीस वृद्धि के खिलाफ तीसरे दिन भी आंदोलन जारी, छात्रों ने किया तालाबंदी-प्रदर्शन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में फीस वृद्धि के विरोध में तीसरे दिन भी आंदोलन जारी है. अंडर ग्रेजुएट (UG) और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) के छात्र शनिवार सुबह 8 बजे से विश्वविद्यालय परिसर में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. आंदोलन के कारण पूरे कैंपस में पढ़ाई ठप है और छात्र प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

Continue reading

जस्टिस डीपी सिंह आयोग को 12 लाख रुपये बकाया मानदेय का भुगतान

जस्टिस डीपी सिंह आयोग को 12 लाख रुपये का बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया गया है. इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राशि आवंटित कर दी है. यह राशि रांची जिला कोषागार से दी जाएगी.

Continue reading

रांची के बबलू ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ली थी हत्या की सुपारी,  राजेश साव के साथ गिरफ्तार

रांची के जगन्नाथपुर निवासी बबलू ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक व्यक्ति के हत्या की सुपारी ली थी. इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने बबलू और उसके एक सहयोगी राजेश साव को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि दुर्ग जिले के भिलाई में हुए बहुचर्चित गोलीकांड मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Continue reading

एलबी सिंह के साथ आरोपी बने BCCL अफसरों पर मुकदमा चलाने की अनुमति CBI को नहीं मिली

Ranchi: सीबीआई धनबाद ने लाल बहादुर सिंह की कंपनी के साथ साज़िश रचकर बीसीसीएल को 13.50 करोड़ रुपये का नुकसान करने के आरोप में वर्ष 2019 में प्राथमिकी दर्ज की थी. इसमें बीसीसीएल के छह अधिकारियों व कर्मचारियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. साथ ही मेसर्स एमटी- देवप्रभा प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी और लाल बहादुर सिंह व कुंभनाथ सिंह को अभियुक्त बनाया गया था.

Continue reading

झारखंड के तीन संकुल स्तरीय संगठनों को राष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्तर पर मिला सम्मान

महिला अभिवृद्धि सोसायटी (APMAS) द्वारा हैदराबाद में आयोजित ‘‘SHG Federation Awards 2025’’ में झारखंड की महिला संकुल स्तरीय संस्थाओं (CLF) ने उत्कृष्ट नेतृत्व और संगठन क्षमता का परिचय देते हुए राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं.

Continue reading

JSSC परीक्षा पर बाबूलाल मरांडी के आरोप बेतुके व बिना प्रमाण के: विनोद पांडेय

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद पांडेय ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद, तथ्यहीन और राजनीतिक नाटक बताया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही