Search

रांची न्यूज़

EXCLUSIVE : IAS विनय चौबे पर नई FIR दर्ज, रिश्तेदारों व विनय सिंह भी नामजद

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आइएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की है. इस नई प्राथमिकी में उनके रिश्तेदारों और दोस्त विनय सिंह समेत सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

Continue reading

सरकार ने हाईकोर्ट को बताया, निगम और निकाय चुनाव की सारी तैयारियां कर ली गई हैं

सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने बताया कि सरकार की ओर चुनाव संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर दी गई है और इससे संबंधित सारे निर्णयों की कॉपी राज्य निर्वाचन आयोग को दे दी गई है, जिसे राज्य निर्वाचन आयोग ने भी स्वीकार किया. राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट को बताया कि तैयारी में आठ सप्ताह का समय और 45 दिन चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने में लगेंगे.

Continue reading

जमशेदपुर में छिपकर रह रहा था बिहार का मोस्ट वांटेड अपराधी, STF ने किया गिरफ्तार

बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने झारखंड पुलिस के सहयोग से एक बड़ी सफलता हासिल की है. पटना जिले के टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल दिवाकर सिंह को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अपराधी दिवाकर सिंह पटना के फुलवारीशरीफ क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी रोड का निवासी है. उस पर हत्या, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है.

Continue reading

सजायाफ्ता कैदियों की मजदूरी में जेलकर्मियों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत!

Ranchi : सजायाफ्ता कैदियों को मिली मजदूरी में से जेल के कर्मचारी 50% हिस्सा लेते हैं. जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (हजारीबाग सेंट्रल जेल) के सजायाफ्ता कैदियों की शिकायत पर मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है. AIG तुषार रंजन समिति के अध्यक्ष हैं. समिति में बंदी कल्याण पदाधिकारी और एक प्रोबेशन ऑफिसर को सदस्य के रूप में शामिल किया जा चुका है. शिकायत की जांच के लिए समिति एक बार हजारीबाग सेंट्रल जेल का दौरा कर चुकी है.

Continue reading

एजी ऑफिस का वॉकथान कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

Ranchi : प्रधान महालेखाकार कार्यालय के तत्वावधान में वॉकथान 23 नवंबर से शुरु हुआ. कांपट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया के निर्देश पर ऑडिट सप्ताह का शुभारंभ किया गया. यह कार्यक्रम 23 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक चलेगा. उदघाटन के मौके पर वॉकथान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

Continue reading

एलबी सिंह की AT-Dev Prabha को भेजा गया था 48 करोड़ का नोटिस, सुनवाई के बाद 98 हजार में बदला

Ranchi : गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) के सक्षम अधिकारियों ने M/S AT DEV PRABHA को वर्ष 2024 में 48 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी किया था. इस नोटिस के खिलाफ कंपनी Adjudication में गयी. वहां सुनवाई के बाद कंपनी के दावों को स्वीकार कर लिया गया. साथ ही उस पर 48 करोड़ के बदले 98 हजार रुपये की देनदारी निर्धारित करते हुए वसूली का आदेश जारी किया गया. कमिश्नर के स्तर पर इसकी समीक्षा के बाद 98 हजार रुपये की देनदारी निर्धारित करने के फैसले के खिलाफ अपील का प्रावधान है.

Continue reading

झारखंड विस स्थापना दिवस समारोहः संदेशे आते हैं...

धानसभा के 25वें स्थापना दिवस समारोह में रूप कुमार राठौर और सोनाली राठौर ने अपनी गायिकी का खूब जलवा बिखेरा. सोनाली राठौर ने पायो जी मैंने.. रामरतन धन पायो... से कार्यक्रम की शुरुआत की.

Continue reading

सांसद खेल महोत्सव: रामगढ़ जिला स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट को लेकर बैठक

सर्किट हाउस, रामगढ़ में रामगढ़ लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देशन में उनके जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल की अध्यक्षता में सांसद खेल महोत्सव–2025 के तहत आयोजित होने वाले रामगढ़ जिला स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट की तैयारी एवं आयोजन को लेकर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

Continue reading

सीयूजे के प्रोफेसर तपन बसंतिया को ICWA से 4 लाख रुपये का सेमिनार अनुदान

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के शिक्षा विभाग के प्रोफेसर तपन कुमार बसंतिया को भारतीय वैश्विक परिषद (ICWA), नई दिल्ली की ओर से 4 लाख रुपये का सेमिनार अनुदान प्राप्त हुआ है.

Continue reading

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रांची में 60 से ज्यादा जगहों पर लगा मेगा जनसेवा शिविर

झारखंड राज्य की रजत जयंती (25 वर्ष) के मौके पर आज 22 नवंबर 2025 को रांची जिले में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 60 से अधिक जगहों पर बड़े जनसेवा शिविर लगाए गए. सुबह से ही शहर और गांव- दोनों जगहों में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी.

Continue reading

सदर अस्पताल रांची में पॉन्सेटी पद्धति पर राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण आयोजित

सदर अस्पताल रांची में शनिवार को कॉनजेनिटल टालीपेस इक्विनोवेरस (CTeV) अर्थात क्लबफुट के प्रबंधन हेतु उन्नत प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. यह राष्ट्रीय स्तर का चिकित्सा प्रशिक्षण CURE इंडिया की पहल के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य ऑर्थोपेडिक सर्जनों को गैर-सर्जिकल उपचार तकनीक, विशेषकर सीरियल कास्टिंग आधारित पॉन्सेटी पद्धति में विशेषज्ञता प्रदान करना है.

Continue reading

उर्स मैदान डोरंडा के पास नगर निगम की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

रांची नगर निगम ने आज उर्स मैदान, डोरंडा स्थित सामुदायिक भवन के आसपास फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया. यह अभियान निगम की इंफोर्समेंट टीम की निगरानी में चलाया गया.

Continue reading

नगर निगम की बूटी मोड़ स्थित 0.44 एकड़ जमीन के कुछ भाग पर अवैध कब्जा

रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने आज बूटी मोड़ इलाके में निगम की करीब 0.44 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि जमीन के एक हिस्से पर अवैध कब्जा हुआ है. उन्होंने मौके पर ही भूमि के पुनर्विकास (री-डेवलपमेंट) को लेकर कई जरूरी निर्देश दिए.

Continue reading

ईडी जांच में खुलासा: पश्चिम बंगाल में बिना वैध कागजात के झारखंड से होती थी अवैध कोयला की आपूर्ति

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन, चोरी, परिवहन, स्टॉक और बिक्री से जुड़े एक विशाल सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. यह सिंडिकेट मुख्य रूप से झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय था.

Continue reading

JHALSA-DLSA ने शुरू किया शीतकालीन राहत अभियान, बेघरों को कंबल व आश्रय गृह तक पहुंचाने की पहल

झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), रांची ने आज शहर भर में जरूरतमंदों के लिए एक व्यापक शीतकालीन राहत अभियान चलाया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही