Search

रांची न्यूज़

CM की घाटशिला वासियों से अपील, लोकतंत्र के महापर्व में सभी बढ़-चढकर भाग लें

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने घाटशिलावासियों से अपील की है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी बढ़-चढकर भाग लें और अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. आज घाटशिला फिर अपना हक-अधिकार सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में मतदान करेगा.

Continue reading

झारखंड पुलिस में होगा बड़ा फेरबदल : 16 IPS को जल्द मिलेगा प्रमोशन, SP रैंक के अधिकारियों की संख्या बढ़ेगी

झारखंड पुलिस सेवा में जल्द ही एक बड़ा संगठनात्मक और पदोन्नति संबंधी फेरबदल होने वाला है. राज्य में न केवल एसपी रैंक के आईपीएस अधिकारियों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि विभिन्न स्तरों पर कुल 16 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी जाएगी, जिसमें एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी से सेलेक्शन ग्रेड तक की पदोन्नतियां शामिल हैं.

Continue reading

IAS विनय चौबे की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल

हजारीबाग जिले के डीसी रहते हुए सेवायत भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री में शामिल होने के आरोपों में जेल में बंद चार्जशीटेड IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में कल यानी बुधवार को सुनवाई होगी.

Continue reading

“रन फॉर झारखंड” में दौड़ी रांची, सीएम बोले-राज्य का 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक

झारखंड स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर मंगलवार को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Continue reading

दिल्ली बम धमाके के बाद रांची में देर रात तक चला जांच अभियान

दिल्ली में सोमवार की शाम हुए बम धमाके के बाद राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिलेभर के सभी थाना प्रभारियों और ओपी प्रभारियों ने सोमवार की देर रात चेकिंग अभियान चलाया.

Continue reading

टेंडर घोटाले में फंसे अतिकुल रहमान ने खुद को बचाने के लिए मृत भाई पर दोष मढ़ा

Ranchi : ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर घोटाले में फंसे अतिकुल ने खुद को बचाने के लिए अपने मृत भाई पर अपना दोष मढ़ दिया. अतिकुल का भाई ठेकेदारी करता था जबकि वह खुद चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के लिए पैसों की वसूली करता था. उसके घर से मिले दस्तावेज में ठेकेदारों से वसूल कर वीरेंद्र राम को 47.45 लाख रुपये देने के सबूत मिले. इसके अलावा उसके घर से नकद 4.40 लाख रुपये व सरकारी अधिकारियों की मुहरें जब्त की गयी थी.

Continue reading

दिल्ली धमाके के बाद झारखंड में हाई अलर्ट: सभी जिलों में सघन चेकिंग

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी जिलों के थाना प्रभारियों व ओपी प्रभारियों ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस टीमें तैनात की गईं हैं.

Continue reading

रांची में जलवायु परिवर्तन पर राज्य स्तरीय सम्मेलन, दो अहम रिपोर्ट जारी

झारखंड में जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में रेडिशन ब्लू होटल में सम्मेलन हुआ. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) द्वारा आयोजित कॉन्फ्रेंस पाथवेज फॉर क्लाइमेट-रेजिलिएंट अर्बन डेवलपमेंट इन झारखंड’ में दो महत्वपूर्ण रिपोर्ट जारी किए.

Continue reading

ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर में हेराफेरी का आरोप

झारखंड के लाल और घासी नायक युवा कल्याण संगठन के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल रांची के चीफ इंजीनियर पर टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए है.

Continue reading

सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के 2 लाख 22 हजार से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन राशि

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले में नवंबर महीने की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर यह राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे लाभुकों के बैंक खातों में भेजी गई है.

Continue reading

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर बीआईटी मेसरा में सेमिनार का आयोजन

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) मेसरा की आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaint Committee - ICC) द्वारा “कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा: चुनौतियां और पहल” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया.

Continue reading

प्रोजेक्ट भवन से होगी झारखंड के सबसे बड़े ब्लड डोनेशन अभियान की शुरुआत, अधिकारी भी करेंगे रक्तदान

झारखंड में 12 से 28 नवंबर तक राज्यव्यापी रक्तदान अभियान चलाया जाएगा. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सोमवार को सभी सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की.

Continue reading

BIT मेसरा की NSS इकाई ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

: बीआईटी मेसरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

Continue reading

रांची: लॉन बॉल्स वर्ल्ड कप के रजत पदक विजेता दिनेश कुमार का भव्य स्वागत

र्ल्ड कप लॉन बॉल्स में रजत पदक जीतकर झारखंड और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी दिनेश कुमार का आज रांची रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया. स्टेशन पर जैसे ही दिनेश पहुंचे, ढोल-नगाड़ों की धुन और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया. बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल अधिकारी और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन (JOA) के सदस्य मौजूद थे.

Continue reading

रिम्स प्रशासन में अनुशासनहीनता पर सख्ती, बिना अनुमति गैरहाजिरी बर्दाश्त नहीं

रिम्स प्रशासन में अनुशासनहीनता पर निदेशक ने सख्त रुख अपनाया है. 29 अक्टूबर को रिम्स के निदेशक प्रो डॉ राज कुमार ने प्रशासनिक ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें कई कर्मचारी भोजनावकाश के बाद अपने कार्यस्थलों से नदारद पाए गए. इस पर निदेशक ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा था.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही