Search

रांची न्यूज़

पांच दिन में ही होटवार जेल के नए असिस्टेंट जेलर का हुआ तबादला

इस बार, जेल प्रशासन ने मात्र 5 दिन पहले ही असिस्टेंट जेलर के पद पर आसीन हुए दिनेश प्रसाद वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की है. दिनेश प्रसाद वर्मा को तत्काल प्रभाव से होटवार जेल से हटाकर धनबाद जेल स्थानांतरित कर दिया गया है. उनकी जगह पर, गुमला मंडल कारा में तैनात लवकुश कुमार की पोस्टिंग होटवार जेल में असिस्टेंट जेलर के रूप में की गई है.

Continue reading

झारखंड HC का बड़ा फैसला : DACP का लाभ सिर्फ केस लड़ने वालों को नहीं, सभी समान पद के डॉक्टरों को मिलेगा

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के मेडिकल अधिकारियों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. अदालत ने कहा है कि डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (DACP) योजना का लाभ केवल उन डॉक्टरों को नहीं दिया जा सकता, जिन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की थी, बल्कि उसी पद और कैडर के सभी योग्य अधिकारियों को यह फायदा मिलेगा.

Continue reading

चैंबर ने शहर को जाममुक्त बनाने को लेकर की बैठक, ट्रैफिक SP व DSP हुए शामिल

शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर आज झारखंड चैंबर भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और डीएसपी प्रमोद केसरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

Continue reading

रांची में एयरपोर्ट सुरक्षा समिति (APSC) की विशेष बैठक आयोजित

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के निर्देश पर आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में एयरपोर्ट सुरक्षा समिति (APSC) की एक विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने की.

Continue reading

रांची : वार्ड 23 में नाली निर्माण में गड़बड़ी, नगर निगम ने दिए सख्त निर्देश

रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 23, नाला रोड स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी, हिंदपीढ़ी में नाली निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिलने पर निगम प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है.

Continue reading

सत्र विलंब होने से नाराज नर्सिंग छात्रों ने रांची विवि मुख्य भवन में किया धरना प्रदर्शन

रांची विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन में आज नर्सिंग छात्रों ने तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया. युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रौशन के नेतृत्व में छात्राओं ने कार्यालय की तालाबंदी कर जमकर नारेबाजी की और सत्र विलंब के कारण अपनी नाराजगी व्यक्त की.

Continue reading

आरयू में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर मौलाना आजाद के आदर्शों को किया गया याद

रांची विश्वविद्यालय में आज राष्ट्रीय शिक्षा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन सभागार में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने की. इस आयोजन का संयुक्त रूप से आयोजन मास कम्युनिकेशन विभाग और इतिहास विभाग ने आईक्यूएसी के सहयोग से किया.

Continue reading

सीएनटी एक्ट की वर्षगांठ पर फादर हॉफमैन को दी गई श्रद्धांजलि

मंगलवार को डॉ कामिल बुल्के पथ स्थित हॉफमैन लॉ एसोशिएट्स कार्यालय में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी एक्ट), 1908 की प्रभावी होने की वर्षगांठ पर विशेष बैठक आयोजित की गई.

Continue reading

रांची: बिरसा मुंडा जेल में खाने के लिए प्रतिमाह 7000 की अवैध वसूली व मोबाइल के इस्तेमाल का आरोप

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार बंद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक बंदी प्रभू साहू पर जेल के कैंटीन को अवैध रूप से संचालित करने और आम कैदियों से मनमानी तथा अत्यधिक दरों पर रोजमर्रा की वस्तुओं और भोजन के लिए मोटी रकम वसूलने का गंभीर आरोप लगाया गया है.

Continue reading

घाटशिला में जनता ने विकास व विश्वास पर किया मतदान : विनोद पांडेय

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि घाटशिला में भाजपा की जीत का दावा दरअसल हताशा और निराशा का प्रतीक है.

Continue reading

घाटशिला में NDA की ऐतिहासिक जीत होगी, जनता ने हेमंत सरकार को दिया जवाब : बाबूलाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव का परिणाम चौंकाने वाला होगा और एनडीए उम्मीदवार की बड़ी जीत निश्चित है. उन्होंने कहा कि जिस सीट को झामुमो अपना सेफ जोन मान कर चल रही थी, वहां इस बार जनता ने सरकार के झूठे वादों और कुशासन के खिलाफ वोट दिया है.

Continue reading

रिम्स में हीमोफीलिया ट्रीटमेंट सेंटर की जांच के आदेश, अनियमितता व वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों पर कार्रवाई की तैयारी

रिम्स स्थित हीमोफीलिया ट्रीटमेंट सेंटर (HTC) में अनियमितताओं, वित्तीय गड़बड़ियों और प्रशासनिक भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर रिम्स प्रबंधन ने जांच के आदेश जारी किए हैं. हीमोफीलिया रोगियों और उनके परिजनों द्वारा इस संबंध में एक विस्तृत प्रतिवेदन निदेशक को सौंपा गया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है.

Continue reading

वैश्य मोर्चा का राजभवन मार्च स्थगित, 20 को नई रणनीति की घोषणा

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने 13 नवंबर को प्रस्तावित राजभवन मार्च को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया है. यह जानकारी वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने दी. उन्होंने बताया कि हीरानाथ साहू सहित वरिष्ठ साथियों से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है.

Continue reading

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से जुड़े दो परिनियमों पर स्वीकृति दी

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को यूजीसी विनियम 2018 के आलोक में, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों, विश्वविद्यालय अधिकारियों और अन्य शैक्षणिक कर्मियों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यताओं पर संशोधित विनियम के साथ उच्च शिक्षा में मानकों के रखरखाव के उपाय-2022) में संशोधन पर स्वीकृति दी.

Continue reading

वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में बदलाव की मांग, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे से अनुरोध

दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने रांची–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20887/20888) के समय में बदलाव की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा को पत्र भेजकर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का समय पुनर्निर्धारित करने का आग्रह किया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही