Search

रांची न्यूज़

रांची नगर निगम के 209 सफाई मित्र कर रहे है पूजा पंडालों की सफाई

दुर्गा पूजा को देखते हुए रांची नगर निगम ने शहरभर में विशेष सफाई अभियान शुरू किया है. इस अभियान में नगर निगम के कुल 209 सफाई मित्र लगातार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. उनका मुख्य उद्देश्य है कि पूजा पंडालों और उनके आसपास का पूरा इलाका स्वच्छ और साफ-सुथरा बना रहे, ताकि श्रद्धालू बिना किसी असुविधा के पूजा-अर्चना कर सकें.

Continue reading

अविनाश कुमार बने राज्य के नये मुख्य सचिव, CM के अपर मुख्य सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार

राज्य सरकार ने अविनाश कुमार को नया मुख्य सचिव बनाया है. वे राज्य के 26वें मुख्य सचिव होंगे. इससे पहले पीपी शर्मा दो बार और सजल चक्रवर्ती तीन बार मुख्य सचिव रहे हैं. वहीं, 1993 बैच के अविनाश कुमार कई महत्वपूर्ण पदों पर योगदान दे चुके हैं.

Continue reading

ईडी ने जीएसटी घोटाले के अभियुक्त अमित गुप्ता की 15.41 करोड़ की संपत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय ने 734 करोड़ रुपये की जीएसटी घोटाले की जांच के दौरान 15.41 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की. इससे पहले इन मामले में 5.20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है.

Continue reading

रांची में दशहरा पर्व की धूम, मोरहाबादी और अरगोड़ा मैदान में होगा भव्य रावण दहन

विजयादशमी के अवसर पर राजधानी रांची के मोराबादी और अरगोड़ा मैदान में इस बार रावण दहन का आयोजन बेहद खास और भव्य होने वाला है. दोनों ही मैदानों में तैयारियां ज़ोरों पर हैं और आयोजक समितियां दर्शकों को यादगार अनुभव देने के लिए विशेष आकर्षण जोड़ रही हैं.

Continue reading

झारखंड में सौर ऊर्जा शुल्क के नये नियम, लोड डिस्पैच सेंटर करेगा जांच

झारखंड विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) ने सौर पीवी विद्युत परियोजना और सौर तापीय विद्युत परियोजना से बिजली खरीद के लिए नए शुल्क निर्धारण का नियम तैयार कर लिया है. इसका उद्देश्य सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए टैरिफ निर्धारण की प्रक्रिया को स्पष्ट करना और सौर परियोजनाओं के विकास को बढ़ावा देना है.

Continue reading

रातू हुरहुरी में कुएं में डूबने से युवक की मौत

रातू थाना स्थित हुरहुरी में लॉरेंस स्कूल के पास मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां 20 वर्षीय युवक कुएं में डूब गया. घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर करीब दो घंटे बाद युवक का शव को कुएं से बाहर निकाला.

Continue reading

NGT के आदेश का उल्लंघन करने पर झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भरा जुर्माना

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश का पालन नहीं करने के कारण पांच हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ा है. यह मामला बेरमो के महुवाटांड़ में अवैध बालू उठाव से जुड़ा है.

Continue reading

दुर्गा पूजा और दिवाली में बूम पर रहेगा बाजार, बोनस से आएगा 3000 करोड़

दुर्गा पूजा और दीवाली में इस साल बाजार बूम पर रहेगा. निजी और सार्वजनिक क्षेत्र से बोनस के रूप में लगभग 3000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. यह राशि खरीदारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में खर्च की जाएगी. इसमें से लोग 25 से 35 फीसदी बचत भी करेंगे. रेलवे सहित अन्य सरकारी उपक्रमों से बोनस के रूप में लगभग 750 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

Continue reading

झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में 400 पदों पर भर्ती, 300 कर्मियों को मिलेगा प्रमोशन

झारखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर है. झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक मार्च 2026 तक 400 खाली पदों पर बहाली करेगा. इसके साथ ही बैंक में कार्यरत करीब 300 कर्मियों और पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी जाएगी

Continue reading

हेमंत सरकार में सारंडा जंगल का दोहन, SC के आदेश से खुली पोल: भाजपा

झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया है कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में एशिया के सबसे बड़े साल वन (सारंडा जंगल) का आयरन ओर का माफियाओं ने जमकर दोहन किया, जिससे पूरे क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सरकार की नींद टूटी है और सारंडा को अभयारण्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

Continue reading

क्या कभी आपने अवैध कोयला व्यापारियों की कथा को पढ़ा या सुना हैः बाबूलाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अवैध कोयला व्यापारियों की कथा बड़े ही निराले ढंग से पेश किया है. सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मुंशी प्रेमचंद्र की 'दो बैलों की कथा' तो आप सबने पढ़ी होगी, लेकिन क्या कभी आपने अवैध कोयला व्यापारियों की कथा को पढ़ा या सुना है?

Continue reading

रांची : महाअष्टमी पर देवी मंडपों और दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

शारदीय नवरात्र की महाष्टमी में रांची के किशोरगंज, मोरहाबादी और कमड़े स्थित देवी मंडपों और दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. मां महागौरी की आराधना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा.

Continue reading

झारखंड HC का सरकार को निर्देश : जेलों में HIV टेस्ट व इलाज के लिए 6 हफ्ते में बनाएं नियम

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से एचआईवी और एड्स (रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 2017 के तहत जेलों में एचआईवी जांच और इलाज के लिए उचित दिशा-निर्देश और नियम बनाने का निर्देश दिया है. साथ ही कोर्ट ने सरकार को छह सप्ताह के भीतर अपना प्रस्ताव अदालत में पेश करने को कहा है. न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की खंडपीठ ने यह आदेश एक आपराधिक अपील की सुनवाई के दौरान दिया. इस अपील में एक दोषी कैदी ने जेल में एचआईवी जांच करवाने से इनकार कर दिया था.

Continue reading

बांधगाड़ी में सरना प्रार्थना सभा युवा समिति का गठन, 12 को आक्रोश महारैली में भाग लेने का निर्णय

रांची के बांधगाड़ी, दीपाटोली में आयोजित विशेष बैठक में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा युवा समिति (अनिबंधित) का गठन किया गया. इस समिति की अध्यक्षता राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा महिला प्रकोष्ठ रांची महानगर की अध्यक्ष सुभानी तिग्गा करेंगी. बैठक में रांची समेत दूरदराज क्षेत्रों से आए सरना धर्मगुरुओं और धर्मावलंबियों ने सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया. इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की ओर से सभी धर्मगुरुओं को ‘सरना गमछा’ और ‘सखुआ वृक्ष’ भेंट कर सम्मानित किया गया, जो सरना संस्कृति की आत्मा माने जाते हैं.

Continue reading

ठाकुरगांव नाउज में सतयुगी बिंदु बसाईर मेले का हुआ आयोजन

बुढ़मू प्रखंड के नाउज गांव में सोमवार को आदिवासी सतयुगी बिंदु बसाईर मेले का आयोजन किया गया. मेले का शुभांरभ फीता काटकर किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और आगंतुक शामिल हुए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही