521 करोड़ की ठगी के मामले में मैक्सीजोन के अंतर्राज्यीय ठिकानों पर ईडी का छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) झारखंड में 521 करोड़ की ठगी के आरोप चिटफंड कंपनी MAXIZONE के अंर्रराज्यीय ठिकानों पर छापा मारा. इस कंपनी का निदेशक चंद्रभूषण सिंह अपना नाम बदल कर दीपक सिंह के रूप में नोएडा में रह रहा था. पिछले हफ्ते पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. वह मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है. छापामारी के दौरान फर्जी आधार कार्ड, चेक बुक, ठगी से संबंधित हिसाब-किताब आदि जब्त किये गये हैं.
Continue reading






