Search

रांची न्यूज़

अब नकद एक लाख से अधिक लेकर चलने के लिए प्रशासन से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं

Ranchi : बोकारो के सरकारी कर्मचारियों को अब नकद एक लाख रुपये से अधिक लेकर चलने के लिए जिला प्रशासन से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है. उपायुक्त ने अपने उस आदेश को वापस ले लिया है, जिसमें प्रमाण पत्र लेने की बाध्यता तय की गयी थी.

Continue reading

हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति मामले में मांगा जवाब

झारखंड हाईकोर्ट में राज्य के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार और जेपीएससी से जवाब मांगा है.

Continue reading

JSSC-CGL केस : कृष्णा स्नेही, अभिलाष कुमार और मनोज कुमार को हाईकोर्ट से बेल

साल 2024 में हुई JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक केस के आरोपियों कृष्णा स्नेही, अभिलाष कुमार और मनोज कुमार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिका स्वीकार कर ली है.

Continue reading

बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड : डब्लू कुजूर समेत अन्य दोषी करार

रांची के चर्चित बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड में रांची सिविल कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. इस मामले में ट्रायल फेस कर रहे डबलू कुजूर, राहुल कुजूर, सुशीला कुजूर और काविस अदनान को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. इस केस का एक आरोपी मुनव्वर अफाक सरकारी गवाह बन चुका है, जिसे पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया है.

Continue reading

रांची में डिफेंस एक्सपो का भव्य आयोजन, सीएम ने कहा-झारखंड परमाणु हथियार निर्माण में निभायेगा अहम भूमिका

राजधानी के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आज तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम 2025 (डिफेंस एक्सपो) का भव्य शुभारंभ हुआ. राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया.

Continue reading

झारखंड : तबादला किए गए IPS अधिकारियों का मूवमेंट ऑर्डर जारी

झारखंड सरकार ने गुरुवार की देर रात कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया. इसके बाद आज शुक्रवार को सरकार ने इससे संबंधित मूवमेंट ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है. अब आईपीएस अधिकारी अपने नए जगह पर योगदान देंगे.

Continue reading

रांची : टोनको तालाब के पास युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में टोनको तालाब के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. हत्यारों ने पहले युवक को पत्थर से कुचला, फिर उसकी पहचान मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Continue reading

झार भूमि सर्वर 19 से 25 सितंबर तक रहेगा डाउन, ऑनलाइन सेवाएं होंगी प्रभावित

झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने सूचना जारी कर कहा है कि झारभूमि सर्वर 19 सितंबर से 25 सितंबर तक डाउन रहेगा. इस दौरान भू-अर्जन, भू-अभिलेख और परिमाप से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी.

Continue reading

रांची समेत तीन जिलों के सैनिक कल्याण पदाधिकारी को एक साल का सेवा विस्तार

झारखंड के तीन जिलों के सैनिक कल्याण पदाधिकारी को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है. इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

Continue reading

डीजीपी अनुराग गुप्ता CID व ACB के प्रभार से हटाये गए, राकेश रंजन रांची के नए एसएसपी, 30 IPS का तबादला

डीजीपी अनुराग गुप्ता CID व ACB के प्रभार से हटाये गए, राकेश रंजन रांची के नए एसएसपी, 30 IPS का तबादला

Continue reading

दुर्गा पूजा पर सुरक्षा व तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव शुक्रवार को करेंगी उच्च स्तरीय बैठक

राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता शुक्रवार की शाम 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई गई है. बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य भर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आवश्यक सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करना है.

Continue reading

संत जेवियर्स स्कूल में ‘मैकबेथ’ का भव्य समापन प्रदर्शन

शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक मैकबेथ का अंतिम मंचन आज शाम 5 बजे संत जेवियर्स स्कूल के ऑडिटोरियम में भव्य रूप से आयोजित किया गया. यह मंचन दर्शकों की तालियों की गूंज और प्रशंसा के साथ संपन्न हुआ.

Continue reading

बिजली अलर्ट : 20 सितंबर को रांची के कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली बाधित रहेगी

रांची के हटिया ग्रिड-1 में 20 सितंबर 2025, शनिवार को मरम्मती काम किया जाएगा. यहां मेन बस की मरम्मत होगी. इसी वजह से इस दिन कई इलाकों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी.

Continue reading

सुरक्षित प्रसव के लिए रिम्स में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के मातृत्व स्वास्थ्य कोषांग की ओर से रिम्स के गायनी सभागार में सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष दक्षता प्रशिक्षण का दूसरा बैच गुरुवार से शुरू हुआ. इस प्रशिक्षण में विभिन्न जिलों के लेबर रूम के चिकित्सक और स्टाफ नर्स भाग ले रहे हैं.

Continue reading

रेल रोको आंदोलन को लेकर पुलिस सतर्क, DGP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक

20 सितंबर को कुड़मी समुदाय द्वारा घोषित 'रेल टेका' या रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर झारखंड पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की, जिसमें आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही