Search

रांची न्यूज़

कोल इंडिया के नए चेयरमैन के रूप में बी साईराम की नियुक्ति की सिफारिश

पब्लिक एंटरप्राइज सेलेक्शन बोर्ड ने कोल इंडिया के सीएमडी पद के लिए बी साईराम के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है. इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद बोर्ड ने उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार से की है. अब बस केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है, जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से सीएमडी के रूप में नियुक्त किया जाएगा.

Continue reading

एदलहातु व रॉक गार्डन की भूमि का निरीक्षण, विकास की संभावनाओं पर जोर

रांची नगर निगम अपनी जमीनों का सही उपयोग करने और उन्हें आम जनता के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है. इसी कड़ी में शनिवार, 20 सितंबर 2025 को प्रशासक सुशांत गौरव ने अधिकारियों के साथ एदलहातु और रॉक गार्डन स्थित निगम की जमीन का निरीक्षण किया.

Continue reading

एसीबी से जुड़े महत्वपूर्ण सबूतों को मिटाने की हो रही साजिश, CM षड्यंत्रकारियों पर करें कार्रवाईः बाबूलाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा है कि एंटी करप्शन ब्यूरो के महत्वपूर्ण कमरों में आज दो-दो ताले लगाने पड़े हैं. इससे पहले कल रात वहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज की कई फाइलें और कम्प्यूटर्स के हार्डडिस्कस निकाल कर ले जाने की बात बतायी जा रही है. यह मामला एसीबी से जुड़े बेहद महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मामलों से जुड़े सबूतों को नष्ट करने का गंभीर मामला जान पड़ता है.

Continue reading

आदिवासी व कुड़मी समुदाय के बीच तनातनी, गरमाई झारखंड की सियासत

झारखंड में कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच आदिवासी संगठन सड़कों पर उतर आए. जहां एक तरफ कुड़मी समुदाय के लोग रेलवे स्टेशनों पर रेल चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं, वहीं आदिवासी संगठन रांची में राजभवन के पास विशाल धरना प्रदर्शन किया.

Continue reading

प्रिंस खान गिरोह पर रांची पुलिस का एक्शन,  40 लाख का सोना जब्त, कोलकाता से तीन गिरफ्तार

प्रिंस खान दुबई में बैठकर रांची सहित कई अन्य ज़िलों के व्यापारियों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांग रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ़्तार किया.

Continue reading

कुड़मी हिंदू है आदिवासी नहीं बन सकते : निशा भगत

आदिवासी बचाओ मोर्चा समेत विभिन्न संगठनों के बैनर तले शनिवार को राजधानी में विशाल विरोध मार्च निकाला गया. बापू वाटिका मोराहाबादी से शुरू हुआ यह मार्च अल्बर्ट एक्का चौक, राजभवन तक पहुंचा और सभा में तब्दील हुआ.

Continue reading

झारखंड में विधि विज्ञान प्रयोगशाला में 7 पदों पर सीधी भर्ती

झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत कार्यरत राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, रांची में सहायक निदेशक/वरीय वैज्ञानिक पदाधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है.

Continue reading

वर्किंग प्रोफेशनल्स के बीटेक-बीई नामांकन में देरी को लेकर JUT निदेशक को सौंपा ज्ञापन

टेक्निकल छात्र संघ के बैनर तले आज अभिषेक बनर्जी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में कार्यरत वर्किंग प्रोफेशनल्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (JUT) के निदेशक पाठ्यक्रम स्नेहा कुमार से मुलाकात कर शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में B.Tech/B.E में नामांकन/पंजीकरण में हो रही लंबी देरी के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा.

Continue reading

झारखंड के गृह विभाग में कई पदों पर बैकलॉग पर भर्ती

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, रांची में सहायक निदेशक/वरीय वैज्ञानिक पदाधिकारी के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए बैकलॉग भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इस संबंध में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 10/2025 जारी किया गया है.

Continue reading

चैंबर की 61वीं आमसभा में रक्षा राज्यमंत्री हुए शामिल

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) की 61वीं वार्षिक आमसभा शनिवार को चैंबर भवन में भव्य रूप से संपन्न हुई. इस अवसर पर रक्षा राज्य राज्यमंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. सभा में राज्य के सभी उद्योगपति, व्यापारी और प्रोफेशनल्स बड़ी संख्या में शामिल हुए.

Continue reading

रांची में बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर ने की आत्महत्या

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के एक रीजनल मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान ईश्वर चंद्र झा (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के निवासी थे. यह घटना श्री दुर्गा मंदिर लेन, रातू रोड स्थित उनके आवास पर हुई.

Continue reading

महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण सुधार को लेकर झारखंड में बनी ठोस कार्ययोजना

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के जीवीआई कैम्पस नामकुम में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने की.

Continue reading

घाटशिला उपचुनाव: झामुमो की रणनीति तय, प्रत्याशी के चयन पर हो रहा विचार

झारखंड में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झामुमो पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. सीएम हेमंत सोरेन ने इस चुनाव को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को टिप्स भी दिए.

Continue reading

झारखंड माइनिंग समिट 2025: CSR फंड का पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करेगी सरकार

राजधानी रांची में पीएचडीसीसीआई झारखंड द्वारा शनिवार को चौथे झारखंड माइनिंग समिट का आयोजन किया गया. इस वर्ष का विषय Advances in Sustainable Mining रखा गया था. सम्मेलन में नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के विशेषज्ञों और तकनीकी जानकारों ने आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाने पर चर्चा की

Continue reading

पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी ने विजयादशमी उत्सव के लिए सीएम को दिया न्योता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को पंजाबी- हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी व श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही