28 जनवरी से ऑल इंडिया पुलिस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट, झारखंड पुलिस टीम के चयन के लिए बोर्ड का गठन
आगामी द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट (2025-26) के लिए झारखंड पुलिस तैयारियों में जुट गई है. सीआरपीएफ की मेजबानी में 28 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज झारखंड पुलिस के द्वारा तीन सदस्यीय बोर्ड का गठन किया गया. जिनमें स्पेशल ब्रांच एसपी, एटीएस और जैप 1 कमांडेंट को शामिल किया गया है.
Continue reading