पलामू: बिना टेंडर के जीर्णोधार कार्य हुआ शुरू, नगर आयुक्त ने काम रोका
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 22 स्थित पलामू क्लब में इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है. हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार्य किस ठेकेदार द्वारा कराया गया. मौके पर मौजूद मजदूरों से पूछताछ करने पर उन्होंने भी ठेकेदार के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया
Continue reading