मुजफ्फरपुर में मां व दो बेटियों की नदी में डूबकर मौत
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां नदी में डूबकर मां और दो बेटियों की मौत हो गई. महिला के पति की सड़क दुर्घटना में पहले ही मौत हो चुकी है. घटना से दशहरा में परिवार में मातम पसर गया है. घटना गायघाट थाना इलाके की है. मरने वालों में 23 वर्षीय आशा कुमारी, दो साल की बेटी सरस्वती कुमारी और एक साल की राधिका कुमारी शामिल हैं.
Continue reading