छपरा : थाना परिसर में दर्दनाक हादसा, पुलिस वाहन की टक्कर से महिला की मौत
छपरा के टाउन थाना परिसर में शुक्रवार को एलटीएफ पुलिस की स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान पुरानी गुरहट्टी मोहल्ला निवासी गोविंद प्रसाद की पत्नी आरती देवी (56 वर्षीय) के रूप में हुई है. एसपी के निर्देश पर निजी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही यातायात थाना में सिपाही और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
Continue reading