Search

देश-विदेश

बीआरएस से निलंबित केसीआर की बेटी  के कविता ने पार्टी और एमएलसी पद से इस्तीफा दिया

भारत राष्ट्र समिति(बीआरएस) पार्टी से निलंबित होने पर के कविता ने एक्स पर पोस्ट किया. मैं अपने पिता से अनुरोध कर रही हूं कि वे अपने आसपास के पार्टी नेताओं की जांच करें. मैंने स्पष्ट रूप से अपनी बात रखी और उनसे अपने शब्दों पर विचार करने का अनुरोध किया. लिखा कि रेवंत रेड्डी(तेलंगाना सीएम) और हरीश राव ने   हमारे परिवार को नष्ट करने की योजना बनाई थी.

Continue reading

धार्मिक उत्पीड़न के कारण 31 दिसंबर 2024 तक भारत आ  गये लोगों को कानूनी छूट : गृह मंत्रालय

खबरों के अनुसार गृह मंत्रालय का यह आदेश इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्टर, 2025 के तहत जारी किया गया है.  आदेश के अनुसार धार्मिक उत्पीड़न या उसके भय से भारत आये लोग जो31 दिसंबर 2024 तक भारत आ चुके हैं.  उन्हें पासपोर्ट और वीजा रखने के नियम से छूट मिलेगी.

Continue reading

अमित शाह ने ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट को अंजाम देने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को सम्मानित किया

गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों के जवानों को सम्मानित करते हुए कहा कि जब भी नक्सलियों के विरुद्ध अभियान का इतिहास लिखा जायेगा, ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट में शामिल जवानों के शौर्य और पराक्रम को स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद  किया जायेगा.

Continue reading

BREAKING :  जीएसटी में बदलाव से खाने पीने की चीजें सस्ती, पान मसाला व कोल्ड ड्रिंक महंगे होंगे

गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) में प्रस्तावित बदलाव से खाने पीने की चीजें सस्ती होंगी. किताबें सस्ती होंगी. किसानों को राहत मिलेगी. लेकिन पान मसाला और कोल्ड ड्रिंक महंगे होंगे. हालांकि प्रस्तावित बदलाव की वजह से राज्यों के राजस्व में कमी होगी. इसलिए राज्यों की ओर से इस कमी की भरपाई की मांग की जा रही है.

Continue reading

निर्मला सीतारमण ने कहा, जीएसटी में सुधार से छोटे व्यवसायों को फायदा पहुंचेगा, जीएसटी परिषद की बैठक 3-4 सितंबर को

बता दें कि वस्तु एवं सेवा कर(जीएसटी) की दरें कम करने के लिए जीएसटी परिषद की बैठक 3-4 सितंबर को होगी. समारोह में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी बैंकों से अपील की कि वे विकास को गति प्रदान करें और जनता में विश्वास का निर्माण करें.

Continue reading

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश, पंजाब में बारिश और बाढ़ से त्राहिमाम

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण त्राहिमाम है.  पंजाब की बात करें तो राज्य के 23 में से 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. सतलुज, ब्यास और रावी नदियां उफान पर है. गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, कपूरथला, होशियारपुर में बाढ़ के कारण तबाही मची हुई है. पं

Continue reading

पीएम मोदी को मां की गाली देने का विरोध, एनडीए ने चार सितंबर को बिहार बंद की घोषणा की

बिहार बंद की घोषणा आज मंगलवार को पटना में आयोजित संयुक्त संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की गयी. एनडीए नेताओं ने जानकारी दी कि चार सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद बुलाया गया हैं.

Continue reading

सेना ने टीएमसी का मंच हटाया, ममता ने केंद्र सरकार पर सेना का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया

इस मामले में एक रक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि भारतीय सेना सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार मैदान क्षेत्र में दो दिनों की अवधि के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देती है. बताया कि तीन दिन से अधिक अवधि के कार्यक्रमों के लिए रक्षा मंत्रालय से अनुमति लेना जरूरी है.

Continue reading

दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद, शरजील इमाम सहित सात अभियुक्तों को जमानत देने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार

अभियुक्तों की ओर से कोर्ट में दलील दी गयी थी कि उन्हें बिना मुक़दमे के पांच साल से जेल में रखा गया है. अभी तक ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देवांगना कलिता और नताशा नरवाल को इसी मामले में ज़मानत दी जा चुकी है.  इसी आधार पर बाक़ी अभियुक्तों को भी ज़मानत मिलनी चाहिए.

Continue reading

मो. वसीम ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बने

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड टूट गया है. यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने यह रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है.

Continue reading

वोट चोरी पर रार जारी, भाजपा का आरोप, पवन खेड़ा के पास दो सक्रिय EPIC नंबर, खेड़ा ने पलटवार किया

अमित मालवीय ने कहा कि सच तो साफ़ दिखता है कि कांग्रेस खुद पूरी तरह से वोट चोर है. इसलिए वे सबको एक ही ब्रश से पैंट करने की कोशिश कर रहे हैं.  भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बहुत लंबे समय से  उन्होंने(राहुल गांधी) हमारी चुनावी व्यवस्था को विकृत किया है, अवैध घुसपैठियों और गैर-भारतीयों को वैध बनाकर जनादेश चुराया है.

Continue reading

पीएम मोदी ने कहा, राजद-कांग्रेस के मंच से मां की गाली देना देश की हर माता, बहन और बेटी का अपमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का वर्चुअली शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि आज मंगलवार को एक बहुत ही शुभ कार्य का शुभारंभ हो रहा है. बिहार की माताओं-बहनों को आज एक नयी सुविधा मिलने जा रही है.

Continue reading

असम : मौलाना महमूद मदनी का हिमंता पर आरोप, सत्ता के लिए लोगों को धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है

मौलाना महमूद मदनी ने कहा, उस समुदाय को मियां  कहा जा रहा है, उन्हें अज्ञात कहा जा रहा है, संदिग्ध करार दिया जा रहा है. उनके लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह रवैया उस बर्बर तरीके से ज़्यादा दर्दनाक है जिससे बेदखली की जा रही है.

Continue reading

नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग, पायलट की सूझबूझ से 272 यात्री सुरक्षित

नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग कराई गई. जानकारी के अनुसार, विमान उड़ान के दौरान एक पक्षी से टकरा गया, जिससे उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए नागपुर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई. घटना के दौरान विमान में कुल 272 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं.

Continue reading

गुरुग्राम में 2 घंटे की बारिश ने खोली सिस्टम की पोल, लगा 20 किमी लंबा जाम, कांग्रेस-UBT ने सरकार को घेरा

गुरुग्राम में मात्र दो घंटे की मूसलधार बारिश ने सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है. सोमवार को दोपहर से शुरू हुई बारिश ने शहर की रफ्तार पूरी तरह से रोक दी. भारी बारिश और जल जमान के कारण NH-48 पर करीब 20 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही