माता प्रसाद पांडे को बरेली जाने से रोका गया, सपा नेता बोले-प्रशासन अपनी कमियों को छिपा रहा है
बरेली में हालात अब शांत हैं. लेकिन शहर में सख्ती बरकरार है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर राजनीतिक दलों के नेताओं को जाने से रोका जा रहा है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल बरेली जाने की तैयारी में था. लेकिन सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने उन्हें जाने की अनुमति नहीं दी. प्रशासन की ओर से माता प्रसाद पांडे को बरेली न जाने का नोटिस भी थमा दिया गया. उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है. माता प्रसाद के लखनऊ स्थित आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं.
Continue reading