घाटशिला विस उपचुनाव 11 नवंबर को, 14 को मतगणना
घाटशिला में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती वहीं 14 नवंबर को होगी. ज्ञात हो कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला सीट खाली हुई थी.
Continue readingघाटशिला में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती वहीं 14 नवंबर को होगी. ज्ञात हो कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला सीट खाली हुई थी.
Continue readingसरयू राय ने पत्र में लिखा है कि उनकी पहल पर पेयजल स्वच्छता विभाग के सचिव स्तर से हुए हस्तक्षेप के फलस्वरूप इंटेक वेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नए पावर मोटर खरीदे गए, लगे भी पर इनका कार्य संतोषप्रद नहीं है. इनका परिचालन भी नियमानुकूल नहीं हो पा रहा है. बड़ा इलाका नियमित जलापूर्ति से वंचित है.
Continue readingराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) अंतर्गत जिन राशन कार्डधारियों ने माह सितंबर का खाद्यान्न अभी तक नहीं उठाया है, वे अपना खाद्यान्न उठाव सात अक्टूबर 2025 तक अवश्य कर लें.प्रशासन ने जिले के सभी संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को निर्देश दिया है कि कार्डधारियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.
Continue readingउपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि पूरे प्रकरण की जांच कर लापरवाही के लिए उत्तरदायी पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मरीजों को चिकित्सा सुविधा से वंचित रखना अस्वीकार्य है.
Continue readingजिला आयुष कार्यालय की ओर से सोमवार को आदिम जनजातीय समूह की महिलाओं एवं किशोरियों के लिए मासिक धर्म एवं स्वच्छता जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया. यह कैंप जुगसलाई सह गोलमुरी प्रखंड के बड़ाबांकी सबर टोला एवं पीपला गांव, बोड़ाम प्रखंड के पगदा तथा पटमदा प्रखंड के गोबरघूसी सबर बस्ती में आयोजित हुआ.
Continue readingसंथाली भाषा को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सोमाय टुडू ने डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत क्षेत्र के रंगामटिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय व लांगो प्राथमिक विद्यालय के 350 बच्चों के बीच संथाली ओलचिकी किताबों का वितरण किया.
Continue readingजिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शासी परिषद की बैठक उपायुक्त सह अध्यक्ष कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में टाउन हॉल, सिदगोड़ा में हुई. बैठक में डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं की प्रगति, भविष्य की प्राथमिकताएं एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई.
Continue readingबहरागोड़ा महाविद्यालय में अंग्रेजी स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम की शुरुआत होने से विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. सभी ने इस नई शुरुआत का स्वागत किया और इसे बहरागोड़ा के शैक्षिक परिदृश्य में एक मील का पत्थर बताया.
Continue readingझारखंडी समाज ने यह मांग की कि पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को बिना शर्त अविलंब रिहा किया जाए. लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल किया जाए. लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए. वहां के बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं.
Continue readingRanchi : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो छह अक्तूबर को अपना दावा पेश करेगा. झामुमो ने अपना पक्ष रखने के लिए मंत्री सुदिव्य सोनू और पार्टी के महासच्व विनोद कुमार पांडेय को अधिकृत किया है. ये दोनों नेता पटना में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के समक्ष अपनी मांग रखेंगे.
Continue readingझारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को टेल्को प्रखंड के खड़ंगाझार क्षेत्र में “हमारे वोटों की चोरी रोकें” जन-जागरुकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया.
Continue readingजीवन ज्योति सेवा समिति की ओर से 11 अक्टूबर शनिवार को सामुदायिक भवन नरवा पहाड़ आवासीय कॉलोनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर की तैयारियों के लिये रविवार को सामुदायिक भवन नरवा पहाड़ में बैठक हुई.
Continue readingयह दुर्घटना एक बार फिर रंगड़ो पुलिया की जर्जर हालत को उजागर करती है. जिसमें ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण हर रोज मोटरसाइकिल और छोटी कारें दुर्घटना का शिकार हो रही हैं.
Continue readingपरुलिया गांव में लक्ष्मी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है. समिति की ओर बताया कि मंगलवार से तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो जाएगा. जिसमें मंगलवार को महाभोग वितरण किया जाएगा तथा शुक्रवार को बड़ी ही धूमधाम के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा.
Continue readingRanchi : झारखंड हाईकोर्ट द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव कराने को लेकर दिये गये आदेश और निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के बावजूद जल्द चुनाव होने की कोई उम्मीद नहीं है. इसके दो प्रमुख कारण हैं. पहला चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में SIR शुरू करने का संकेत दिया जाना और दूसरा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में राज्य सरकार द्वारा ट्रिपल टेस्ट के आधार पर अब तक पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण की सीमा निर्धारित नहीं करना.
Continue reading