Jamshedpur News : डुमरिया के दो गांवों में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत
पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई.
Continue readingपूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई.
Continue readingकदमा स्थित एक निजी अस्पताल में गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन के लिए भर्ती एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका की पहचान सोनारी निवासी 40 वर्षीय अर्चना सिंह के रूप में हुई है. महिलाकी मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
Continue readingपश्चिमी सिंहभूम जिले के मेघाहातुबुरु स्थित सेल के मेंटेनेंस सिविल ऑफिस में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने ऑफिस परिसर के तीन स्टोर रूम का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये मूल्य के उपकरणों की चोरी कर ली.
Continue readingJadugoda : डुमरिया प्रखंड के बड़ा आस्ता पंचायत के आस्ता (कोवाली) में दिनेश पातर के घर के सामने बनी जल मीनार दो सालों से खराब पड़ी है. जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. इस बाबत जदयू के महासचिव वीर सिंह देवगम ने पार्टी के विधायक सरयू राय व जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव से मुलाकात खराब पड़े जलमीनार को ठीक कराने की गुहार लगाई है.
Continue readingप्रेम में पड़े युवक-युवती की शादी को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गयी थी. जिसमें मामला सुलझने के बजाय और उलझ गया. मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा गांव की है.
Continue readingJamshedpur: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर में प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश की तस्वीर बदली है और गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचा है.
Continue readingSaraikela : चक्रधरपुर रेल मंडल के बिरराजपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है. निर्माण कार्य कर रही एजेंसी करण इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों पर लोहे की गैस कटिंग के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने का आरोप लगा है. घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है.
Continue readingJamshedpur : जमशेदपुर के धातकीडीह तालाब के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई. करीब 66 वर्षीय एक बुजुर्ग ने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. घटना सुबह लगभग 11:45 बजे की बताई जा रही है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
Continue readingJamshedpur: शहर के सदर अस्पताल में लैब कर्मियों और लैब टेक्नीशियन कार्तिक महतो के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया है. लैब कर्मचारियों ने कार्तिक महतो पर मानसिक प्रताड़ना, अभद्र व्यवहार, धमकी देने और कामकाज में अनावश्यक हस्तक्षेप करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इस संबंध में कर्मचारियों ने उपायुक्त (डीसी), सिविल सर्जन और अस्पताल के उपाधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है.
Continue readingमानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र में एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटा बाकी निवासी सोहन सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Continue readingचार साल बाद ऑटो किराए में 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. डीजल की बढ़ती कीमत, महंगे स्पेयर पार्ट्स और वाहन के रखरखाव पर बढ़ रहे खर्च को देखते हुए ऑटो चालक संघ ने यह फैसला लिया है.
Continue readingबागबेड़ा जलापूर्ति योजना को लेकर एक बार फिर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. करीब सात से आठ वर्षों से अधूरी पड़ी इस योजना का लाभ आज तक क्षेत्र की जनता को नहीं मिल सका है.
Continue readingकदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर स्थित बिहारी बस्ती में बुधवार की रात को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई है. आरोप है कि कुछ युवकों ने तीन लोगों पर हमला कर दिया और इलाके में दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड फायरिंग भी की.
Continue readingसाकची बाजार से करीब दो सप्ताह पहले लापता हुई तीन वर्षीय मासूम आफरीन आखिरकार सकुशल मिल गई. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए एक दंपती को गिरफ्तार किया है.
Continue readingटाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं देने और कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. कंपनी ने सेवानिवृत्त होने या नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों के फुल एंड फाइनल सेटलमेंट की प्रक्रिया को तेज, आसान और पारदर्शी बनाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है. इसके साथ ही जमशेदपुर ऑपरेशंस की सेफ्टी कमेटी का भी पुनर्गठन किया गया है.
Continue reading