Search

कोयला क्षेत्र

धनबादः कोयलांचल में भक्ति और उत्साह का संगम, रामनवमी पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब

Dhanbad: कोयलांचल में रामनवमी का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है. शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. विशेष रूप से रणधीर वर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर और हीरापुर हनुमान मंदिर में हजारों की संख्या में सनातन धर्मावलंबी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. भक्त विधि-विधान के साथ पूजा कर रहे हैं और वीर बजरंगबली को झंडा, फूलमाला, नारियल और प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं.

Continue reading

30 साल पुराने हत्या मामले में तीन आरोपी हाई कोर्ट से बरी, मिली थी उम्र कैद

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने करीब 30 साल पुराने हत्या के एक मामले में तीन आरोपियों को बरी कर दिया है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने कहा कि तीनों अपीलकर्ताओं के खिलाफ हत्या का सामूहिक इरादा साबित नहीं होता है. इनके खिलाफ आरोप संदेह से परे प्रमाणित नहीं हुए.

Continue reading

मुख्यालय ने रांची पुलिस से पूछा, प्रिंस खान का गुर्गा राणा राहुल प्रताप को बॉडीगार्ड कैसे मिला ?

Ranchi: अपराधी प्रिंस खान, उसके गुर्गों, उसके लिए काम करने वालों और संरक्षण देने वालों को लेकर ताजा खुलासों के बाद झारखंड पुलिस की कार्रवाईयों का दायरा बढ़ने लगा है. इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय ने रांची पुलिस से पूछा है कि राणा राहुल प्रताप सिंह को किसी परिस्थिति में और क्यों दिया गया.

Continue reading

धनबादः रामनवमी पर सुरक्षा का सख्त पहरा, DC-SSP के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

डीसी आदित्य रंजन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम व सौहार्द के साथ मनाएं. किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ बयानबाजी या असामाजिक गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Continue reading

हाईकोर्ट ने DIT में JUT कैंप ऑफिस खोलने की दी अनुमति

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (डीआईटी) द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए एक निर्णय सुनाया है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंदा सेन ने अपने आदेश में झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी), रांची को अनुमति दी है कि वह धनबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी  के परिसर में 2–3 दिन के लिए एक कैंप ऑफिस खोले, ताकि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के उन छात्रों को, जो निर्धारित 60 सीटों से अधिक हैं, उन्हें अन्य महाविद्यालयों में स्थानांतरित किया जा सके.

Continue reading

बोकारो जोन में संगठित गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई, 218 अपराधियों का सत्यापन

बोकारो के जोनल आईजी के निर्देश पर जोन के विभिन्न जिलों में संगठित अपराधी गिरोहों के खिलाफ विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत गिरोह के 20 सरगना समेत कुल 218 सदस्यों की गतिविधियों का सत्यापन कराया गया.

Continue reading

धनबादः अंबा प्रसाद का घर तोड़े जाने के खिलाफ साहू समाज में उबाल, 30 को धरना

संगठन के जिला अध्यक्ष जगदीश साव ने बताया कि अंबा प्रसाद के आवास पर की गई कार्रवाई से पूरे तेली साहू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. समाज में व्यापक नाराजगी है.

Continue reading

झरिया के अग्नि प्रभावितों को वस्त्र उद्योग से मिलेगा रोजगार, NTC की टीम ने किया दौरा

NTC के वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय दल धनबाद पहुंचा और बेलगड़िया तथा कर्माटांड़ क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया. टीम ने वहां की जमीनी स्थिति, उपलब्ध संसाधनों व लोगों की जरूरतों का जायजा लिया.

Continue reading

धनबादः स्मार्ट मीटर विवाद पर विधायक की पहल रंग लाई,कटे 20 हजार कनेक्शन होंगे बहाल

विधायक राज सिन्हा ने गुरुवार को हस्तक्षेप किया और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकालने की पहल की. विधायक की पहल के बाद अब उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है. काटे गए करीब 20 हजार बिजली कनेक्शन फिर बहाल किये जाएंगे.

Continue reading

धनबाद : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 30 मार्च से शुरू होगा HPV टीकाकरण अभियान

धनबाद समेत पूरे झारखंड में आगामी 30 मार्च से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है.

Continue reading

साहिबगंज व धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

झारखंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब साहिबगंज और धनबाद के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई. दोनों जगहों पर कथित तौर पर धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं.

Continue reading

धनबाद :  तपोवन कॉलोनी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़ जेवरात व कीमती सामान लेकर फरार

शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव मंदिर के समीप स्थित तपोवन कॉलोनी में बीती रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया. चोरों ने सुदेश दुबे के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए.

Continue reading

धनबादः खान सुरक्षा समारोह में  31 स्टॉलों पर दिखी आधुनिक तकनीक

डीजीएमएस के उप महानिदेशक मुरलीधर बिदरी ने कहा कि खनन क्षेत्र में लगातार नए इनोवेशन हो रहे हैं. कुछ तकनीकों को लागू किया जा चुका है, जबकि कई प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे गए हैं.

Continue reading

धनबादः स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द, सैकड़ों घरों की बिजली कटी

विशिष्ट कुमार, रोहित कुमार, संतोष सिन्हा व महेंद्र चौधरी ने बताया कि चार महीने पहले उनके घर में स्मार्ट मीटर लगाया गया था, लेकिन अब उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का बिल भेज दिया गया है. बिल जमा नहीं करने पर उनका कनेक्शन काट दिया गया.

Continue reading

धनबादः रामनवमी को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सिटी एसपी रहे मौजूद

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च की शुरुआत एसडीएम कार्यालय के सामने से हुई जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//