Search

कोयला क्षेत्र

सांसद खेल महोत्सव :  धनबाद के रेलवे ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, 24 टीमें ले रहीं भाग

धनबाद के रेलवे ग्राउंड में मंगलवार को सांसद खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन  बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया. सांसद खेल महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करना, खेल के प्रति युवाओं को प्रेरित करना और उनकी छिपी प्रतिभा को सामने लाना है.

Continue reading

बोकारो: जयंत सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में सड़कें जाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

सेक्टर-8 ए निवासी 30 वर्षीय जयंत सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को बोकारो में जन आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा.

Continue reading

धनबाद :  भंवरदाहा बाका पुल के नीचे युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरदाहा बाका पुल के नीचे मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है. इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है.

Continue reading

धनबाद :  सरायढेला विकास नगर में तीन मंजिला मकान में लगी आग, दो की मौत, छह झुलसे

शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में सोमवार देर रात एक तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि छह लोग बुरी तरह झुलस गए. मृतकों की पहचान प्रशांत कुमार उर्फ गोलू (22 वर्षीय) और चिंता देवी (70 वर्षीय) के रूप में हुई है.

Continue reading

1748 करोड़ रुपये की 43 सड़क योजनाओं में एक भी निर्धारित समय में पूरा नहीं

जिन अधूरी योजनाओं को पथ निर्माण विभाग द्वारा शुरू किया गया है. इसमें सड़क और उच्चस्तरीय पुल निर्माण की योजनाएं शामिल हैं.1748.72 करोड़ की इन योजनाओं पर अब तक 942.34 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं. योजनाएं पूरी नहीं होने से राज्य को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.

Continue reading

धनबाद:  तोपचांची की पहाड़ियों में मिला मानव कंकाल, फॉरेंसिक जांच शुरू

जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी की पहाड़ी इलाकों में पुलिस छानबीन के दौरान एक मानव कंकाल बरामद किया गया है.

Continue reading

धनबाद: राजस्व कार्यशाला में आयुक्त ने दाखिल-खारिज मामलों में भ्रष्टाचार को लेकर अधिकारियों को चेताया

हजारीबाग प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार सोमवार को धनबाद पहुंचे. उनकी अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय राजस्व कार्यशाला का आयोजन किया गया.

Continue reading

बोकारो जोनल IG के निर्देश पर चला अभियान, 59 अभियुक्त गिरफ्तार

बोकारो जोनल आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 14 दिसंबर की रात में बोकारो जोन के सभी जिलों में विभिन्न अपराधों में शामिल अभियुक्तों, वारंटियों और फरार अपराधियों के विरुद्ध एक व्यापक अभियान' चलाया गया.

Continue reading

बोकारो के ठेका कर्मी जयंत सिंह की अपहरण के बाद हत्या, गिरिडीह के जंगल से मिला शव

जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां हरला थाना क्षेत्र से अपहृत ठेका कर्मी जयंत कुमार सिंह की हत्या कर दी गई है. सोमवार को जयंत का शव गिरिडीह जिला के पीरटांड़ थाना क्षेत्र की जलेबियाघाटी से बरामद किया गया है.

Continue reading

धनबाद: हीरापुर हटिया की मीट दुकानों में औचक निरीक्षण, 4 व्यापारियों को नोटिस

Dhanbad: शहर में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है. इसी क्रम में सोमवार को हीरापुर हटिया क्षेत्र में मीट दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया,

Continue reading

धनबाद: पुलिस कंट्रोल रूम का SSP ने किया निरीक्षण,  होगा अपग्रेड

धनबाद पुलिस को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं .इसी क्रम में सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने एसडीएम कार्यालय परिसर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया.

Continue reading

सरकार और BCCL की नाकामी से फल-फूल रहे कोयला माफिया : जयराम महतो

डुमरी विधायक जयराम महतो सोमवार को सड़क जाम करने के मामले (वर्ष 2015) में धनबाद न्यायालय में पेशी के लिए पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही उन पर कई मामलों में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह माननीय न्यायालय के प्रति पूर्ण सम्मान रखते हुए अपना पक्ष रखने के लिए अदालत पहुंचे हैं.

Continue reading

धनबाद :   अवैध बालू लदे दो ट्रक जब्त, खनन विभाग की जांच जारी

जिले के निरसा अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने कुमारधुबी चौक से अवैध बालू लदे दो 16 चक्का ट्रकों को जब्त किया है. पकड़े गए दोनों ट्रक पश्चिम बंगाल नंबर के हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन नंबर डब्ल्यूबी51सी 4949 और डब्ल्यूबी65डी 9956 बताया जा रहा है.

Continue reading

धनबाद: केंदुआडीह गैस रिसाव संकट के लिए BCCL प्रबंधन व DGMS जिम्मेदार- सरयू राय

केंदुआडीह गैस रिसाव से प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद विधायक सरयू राय ने इस गंभीर संकट के लिए बीसीसीएल प्रबंधन और डीजीएमएस (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी) को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है.

Continue reading

धनबाद स्टेशन के बाहर रेलवे शो-पीस में लगी भीषण आग, दमकल की तत्परता से टली बड़ी घटना

धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर रविवार रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप लगे रेलवे शो-पीस में अचानक भीषण आग लग गई. घटना के समय स्टेशन के बाहर यात्रियों और आम लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी, जिससे बड़ी घटना घट सकती थी. लेकिन दमकल की तत्परता से हादसा टल गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//