Search

कोयला क्षेत्र

धनबादः चिरकुंडा में अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, दो ट्रक व जेसीबी जब्त

खनन विभाग के इंस्पेक्टर श्यामनंदन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पुष्पा लॉज के सामने गोदाम में अवैध रूप से बालू का भंडारण कर उसे ट्रकों में लोड किया जा रहा है. टीम ने छापेमारी की, जिसमें दो ट्रक बालू से लदे मिले.

Continue reading

धनबादः केंदुआडीह गैस रिसाव के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

प्रदर्शनकारी हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी करते चल रहे थे. केंदुआडीह क्षेत्र में प्रदूषण बंद करो या फिर आउटसोर्सिंग बंद करो, BCCL गैस रिसाव बंद करो नहीं तो कोयला बाहर नहीं जाएगा, DGMS लापरवाही तुम्हारी जान जा रही हमारी जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.

Continue reading

धनबादः मुख्य सचिव ने बैलगड़िया टाउनशिप का किया निरीक्षण, जानीं लोगों की समस्याएं

मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, आशंकाएं और मांगें गंभीरता से सुनीं. लोगों ने पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को अधिकारियों के समक्ष रखा.

Continue reading

धनबादः फलमंडी के पास कचरे के ढेर में लगी आग, दमकल टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टला

जिस स्थान पर आग लगी उसके ठीक सामने तेल के कई गोदाम हैं. यदि आग फैलती तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी. व्यापारियों के अनुसार, फलमंडी क्षेत्र में कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण हर साल इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं.

Continue reading

केंदुआडीह गैस रिसाव : मुख्य सचिव ने प्रभावित इलाके का दौरा कर हालात का लिया जायजा

जिले के केंदुआडीह इलाके में गैस रिसाव की गंभीर घटना के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम ने शनिवार को प्रभावित स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया. टीम ने गैस रिसाव से प्रभावित क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का गहन आकलन किया और सुरक्षा चुनौतियों को समझा. ​

Continue reading

धनबादः गैस रिसाव मामले में बीसीसीएल के खिलाफ आजसू ने निकाला मशाल जुलूस

आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि गैस रिसाव की इतनी गंभीर घटना के बाद भी बीसीसीएल ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. सिर्फ केंदुआडीह ही नहीं, बल्कि धनबाद के कई क्षेत्रों में भी इसी तरह की स्थितियां वर्षों से बनी हुई हैं.

Continue reading

धनबादः केंदुआडीह में गैस रिसाव जारी, कार्बन मोनोऑक्साइड खतरनाक स्तर पर

भाजपा नेता आनंद खंडेलवाल ने कहा कि यदि बीसीसीएल केंदुआडीह बस्ती को उजाड़ने की योजना बना रहा है तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए वे हर स्तर तक जाने को तैयार हैं.

Continue reading

धनबादः जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाना ले गए. वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

Continue reading

धनबादः दो लाख को 2 करोड़ बनाने के लालच में हुई थी महिला की हत्या, 3 दोषियों को उम्रकैद, पति अब भी फरार

सुनीता देवी हत्या कांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. दो लाख रुपये को दो करोड़ बनाने के लालच में की गई इस हत्या में धनबाद के जज कुमार मनीष की अदालत ने तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

Continue reading

धनबादः वासेपुर के लाला खान मर्डर केस में सभी 13 आरोपी बरी

वासेपुर के जमीन कारोबारी लाला खान हत्याकांड में अदालत ने साक्ष्य के अभाव में मामले के शेष बचे 7 आरोपियों को भी बरी कर दिया. इस मामले में नामजद 13 आरोपितों में से 6 को पहले ही बरी किया जा चुका है.

Continue reading

धनबादः निगम की टीम ने हीरापुर पार्क मार्केट से हटाया अतिक्रमण, चैंबर ने किया विरोध

पार्क मार्केट में सड़क पर अवैध रूप से लगी दुकानों, ठेलों और वाहन खड़ा करने के कारण हीरापुर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित थी. लगातार शिकायतों के बाद निगम ने बड़ा कदम उठाया. सड़क पर कई दुकानदारों द्वारा बढ़ाए गए शेड तोड़े गए.

Continue reading

झारखंड के 32,911 किसानों को मिली 15.63 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, झारखंड मिलेट मिशन का नाम अब झारखंड मडुआ क्रांति हुआ

झारखंड सरकार ने मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. राज्य के 32 हजार 911 किसानों के बैंक अकाउंट में 15 करोड़ 63 लाख 24 हजार 900 रुपए की प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर की गई.

Continue reading

धनबादः टुंडी के प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र में मौत, शव पहुंचते ही फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; सड़क जाम

जगरनाथ का शव शुक्रवार को गांव लाया गया. शव पहुंचते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और परिजनों के साथ गोविंदपुर-गिरिडीह सड़क को जाम कर दिया. ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े थे.

Continue reading

धनबाद में कोयला कारोबारी इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक बार फिर धनबाद में छापेमारी कर रही है. एजेंसी डेको आउटसोर्सिंग के संचालक मनोज अग्रवाल, कोयला के बड़े कारोबारी मनोज अग्रवाल, सुधीर चौटाला और इंद्रराज भदौरिया के ठिकानों की तलाशी ले रही है.

Continue reading

जानलेवा कफ सीरप मामला : रांची के शैली ट्रेडर्स सहित 25 अंतर्राज्यीय ठिकानों पर ईडी का छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जानलेवा कफ सीरप की खरीद-बिक्री मामले में झारखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात के 25 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सुबह करीब सात बजे से शुरू हुई छापेमारी में रांची के शैली ट्रेडर्स को भी शामिल किया गया है. झारखंड में इस जानलेवा कफ सीरप का कोरोबार शैली ट्रेडर्स के माध्यम से होता है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//