Search

धनबाद

धनबाद: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की पदयात्रा

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला महिला मोर्चा के बैनर तले नारी सशक्तिकरण के समर्थन में एक भव्य पदयात्रा निकाली गई. पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में नारी नव भारत की तैयारी थीम पर आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति आभार व्यक्त किया.

Continue reading

धनबाद : युवती की मौत के बाद 5 दिन घर में पड़ा रहा शव, भाई ने बाथरूम में किया अंतिम संस्कार

जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है. यहां वास्तु विहार कॉलोनी में एक भाई ने अपनी सगी बहन की मौत के बाद मदद की गुहार लगाई.

Continue reading

धनबाद : डिगवाडीह आउटसोर्सिंग डंप में मिला शव, हत्या की आशंका

झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगवाडीह कांटा घर के समीप आउटसोर्सिंग डंप में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

Continue reading

धनबाद : शादी से पहले युवती के नाम गांव में फेंके गए धमकी भरे पर्चे, लड़के ने रिश्ता तोड़ा

जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां युवती की शादी से पहले उसके नाम से गांव में धमकी भरा पर्चा फेंका गया है. पर्चा फेंकने वाले ने युवक को लड़की से शादी ना करने की बात कही है. वहीं ऐसा ना करने कर बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है.

Continue reading

धनबाद: BJP की हार पर आत्ममंथन, ढुल्लू महतो बोले—एकजुटता ही जीत की कुंजी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर के डीटीओ कार्यालय के समीप आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और हालिया चुनावी हार की समीक्षा पर गहन मंथन किया गया. कार्यक्रम में सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पी.एन सिंह, जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Continue reading

धनबाद: खैरखाबाद में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 3 घायल, एक की हालत नाजुक

जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरखाबाद में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.  जिसमें बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर आरएस मोड़ रतनपुर से बरवा की ओर जा रहे थे.

Continue reading

धनबाद: सरकारी जमीन का DC–SSP ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के आदेश

जिले में प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को गति देने और सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के उद्देश्य से रविवार को उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने धनबाद सदर अंचल तथा गोविंदपुर अंचल क्षेत्र की विभिन्न सरकारी जमीनों का औचक निरीक्षण किया.

Continue reading

धनबाद : फैक्ट्री कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत, मुआवजे की मांग को लेकर गेट जाम कर किया प्रदर्शन

धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत भितिया स्थित श्री खाटु श्याम जी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में कार्यरत एक कर्मी की इलाज के दौरान मौत के बाद रविवार को आक्रोश फूट पड़ा.

Continue reading

बंगाल चुनाव से पहले कार्रवाई, कल्याणेश्वरी-मैथन चेकपोस्ट पर 2.41 करोड़ की डुप्लीकेट लॉटरी जब्त

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले झारखंड–पश्चिम बंगाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और चुनाव आयोग की संयुक्त टीम ने अवैध लॉटरी कारोबार का पर्दाफाश किया है. कल्याणेश्वरी-मैथन डैम चेकपोस्ट पर छापेमारी के दौरान 2 करोड़ 41 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की डुप्लीकेट लॉटरी जब्त की गई है.

Continue reading

धनबाद : ड्रॉपआउट बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने के लिए स्कूल रुआर अभियान की शुरुआत

जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को टाउन हॉल में स्कूल रुआर (स्कूल वापसी) अभियान का आगाज किया गया. यह पहल खास तौर पर उन बच्चों के लिए है जो किसी कारणवश पढ़ाई से दूर हो गए हैं और अब उन्हें दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा.

Continue reading

धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, भगोड़े प्रिंस खान के घर चस्पा इश्तेहार

कोयलांचल में सक्रिय कुख्यात भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है .शनिवार को बैंक मोड़ थाना में दर्ज कई मामलों को लेकर पुलिस ने वासेपुर स्थित कमरमखदूमी रोड पर प्रिंस खान और उसके सहयोगी गोपी खान के आवास पर अदालत के आदेशानुसार इश्तेहार चस्पा किया.

Continue reading

धनबादः एसएसपी ने की मासिक क्राइम मीटिंग, गैंगस्टर प्रिंस खान पर कड़ा रुख

एसएसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. पुलिस सभागार में हुई इस बैठक में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सभी डीएसपी,एसडीपीओ, थाना प्रभारी व सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद थे.

Continue reading

धनबादः खड़गे पर हिमंता की टिप्पणी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेतृत्व पर तीखा हमला बोला. आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के संरक्षण में विपक्षी नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है. बेदाग छवि वाले वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे व उनके परिवार के खिलाफ की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है.

Continue reading

धनबादः उत्पाद सिपाही परीक्षा को लेकर सख्ती, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर बैन

डीसी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लू टूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, पेजर या अन्य तकनीकी उपकरण ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.

Continue reading

धनबादः निजी स्कूलों की मनमानी पर फूटा गुस्सा, री-एडमिशन फीस के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के स्पष्ट निर्देश के बावजूद निजी स्कूल मनमानी जारी रखे हुए हैं. खासकर री-एडमिशन फीस के नाम पर अभिभावकों से मोटी रकम वसूली जा रही है. इसके अलावा एनुअल फीस, डेवलपमेंट चार्ज, एक्टिविटी फीस सहित कई अन्य मदों में हर साल अतिरिक्त शुल्क जोड़े जा रहे हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//