Search

जमशेदपुर

राहुल बच्चा हत्याकांड : फरार आरोपी विक्की सिंह गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी भेजे गए जेल

चर्चित राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड मामले में मानगो थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है.  पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. राहुल हत्याकांड में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Continue reading

Jamshedpur News : परसुडीह के शांतिनगर में नाले किनारे मिला मानव कंकाल, पहचान में जुटी पुलिस

Jamshedpur : जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित शांतिनगर में सोमवार सुबह नाले के किनारे एक मानव कंकाल मिला है. घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

Continue reading

Jamshedpur News : आपसी विवाद में पत्थर से मारकर युवक की हत्या

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर में रविवार देर रात दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया.

Continue reading

Jamshedpur News : युवक पर धारदार हथियार से हमला,आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शर्मा बस्ती में सोमवार सुबह एक युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ.इस घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.

Continue reading

जमशेदपुर :  सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से हमला, TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित टाउन हॉल के पास रविवार देर रात एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किये जाने का मामला सामने आया है .इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है .

Continue reading

Jamshedpur News: राष्ट्रीय बकरी दिवस पर 517 बकरियों का टीकाकरण, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के अंतर्गत संचालित अखिल भारतीय समन्वित बकरी अनुसंधान परियोजना (एआईसीआरपी) को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के बाराबंकी गांव में राष्ट्रीय बकरी दिवस मनाया गया.

Continue reading

Jamshedpur News: जाहेरथान में हुई आषाढ़ी पूजा, अच्छी वर्षा व समृद्धि की कामना

डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केन्दुआ पंचायत के गमिराकोचा गांव में आषाढ़ माह के पावन अवसर पर जाहेरथान में पारंपरिक आषाढ़ी पूजा श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. पूजा का नेतृत्व नाया (मुख्य पुजारी) हरिपद सरदार तथा कुड़ाम देवरी (सहायक पुजारी) पुरेन सरदार ने किया.

Continue reading

Jamshedpur News : जादूगोड़ा में ब्रेन मलेरिया से इलाज के दौरान युवक की मौत

Jamshedpur : जिले के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के झरिया गांव में ब्रेन मलेरिया से एक युवक की मौत हो गई है. इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान 25 वर्षीय रितिक सिंह के रूप में हुई है. लंबे इलाज में परिवार की पूरी जमा-पूंजी खर्च हो गई, जिससे अंतिम संस्कार तक के लिए पैसे नहीं बचे. परिजनों ने झारखंड सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है.

Continue reading

Jamshedpur News : बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का पन्ना बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur : जिले के बहरागोड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान कीमती रत्न पन्ना (एमराल्ड) की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने बहरागोड़ा बस स्टैंड के पास छापेमारी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 1.095 किलोग्राम (1095 ग्राम) पन्ना बरामद किया. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय पातर, सिद्धेश्वर कालिंदी और स्नेहाशिष मंगराज के रूप में हुई है.

Continue reading

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर अज्ञात वाहन से टकराई कार, चालक घायल

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर बेला चौक के समीप रविवार सुबह एक सड़क हुआ है, उड़ीसा के जामसोला की तरफ से बहरागोड़ा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया कार (DL4CAN 3091)  अपने आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से  टकरा गई.

Continue reading

Jamshedpur News : महिला विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग पदों के पुनर्गठन की मांग, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur : झारखंड विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में शिक्षकेत्तर (नॉन-टीचिंग) पदों के पुनर्गठन की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है. इस संबंध में महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कुलपति से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया.

Continue reading

Jamshedpur News : बढ़ा मलेरिया का खतरा, MGM अस्पताल की नर्स संक्रमित, मानगो के 36 वार्डों में विशेष अभियान

Jamshedpur : शहर में मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. अब इस संक्रमण की चपेट में स्वास्थ्यकर्मी भी आने लगे हैं. एमजीएम अस्पताल के PICU वार्ड में कार्यरत एक महिला नर्स मलेरिया से संक्रमित पाई गई हैं. वह मानगो नगर निगम क्षेत्र के डिमना हिल व्यू कॉलोनी की रहने वाली हैं. वह पिछले गुरुवार से एमजीएम अस्पताल के पांचवें तल्ले स्थित आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं.

Continue reading

जमशेदपुर : मानगो-डिमना रोड पर चोरों का धावा, एक ही रात कई दुकानों के ताले तोड़ की चोरी

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मानगो-डिमना रोड स्थित बाजार में शनिवार देर रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया. एक ही रात में करीब 10 से 12 दुकानों को निशाना बनाए जाने से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया. रविवार सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो कई दुकानों के टूटे हुए ताले देखकर उनके होश उड़ गए

Continue reading

Jamshedpur News : डिमना में पाइपलाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत

जमशेदपुर के मानगो डिमना क्षेत्र में शनिवार की शाम जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान चेतन यादव (50 वर्ष) के रूप में हुई है. वह गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड का रहने वाला था.

Continue reading

बहरागोड़ा में बाबा चित्रेश्वर धाम की मुख्य सड़क बनी दलदल

झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र, बहरागोड़ा का ऐतिहासिक बाबा चित्रेश्वर धाम इन दिनों प्रशासनिक उपेक्षा के कारण बदहाली के आंसू रो रहा है, जहां मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक जाने वाली एकमात्र सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलजमाव के कारण दलदल में तब्दील हो चुकी है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही